मेट्रो प्रशासन बोला- कंपनी भागी नहीं, काम पूरा किया: चुन्नीगंज से सेंट्रल तक टनल बनाई; ठेकेदार और कंपनी के बीच पेमेंट को लेकर विवाद – Kanpur News h3>
कानपुर में तुर्किये की कंपनी ने टनल निर्माण किया है।
कानपुर में अंडरग्राउंड सेक्शन में टनल बनाने का काम पूरा करने वाली तुर्किये की कंपनी गुलेरमर्क ने चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक टनल बनाने का काम 8 अप्रैल को पूरा कर लिया। इस कारण से कंपनी ने काम बंद कर दिया है। कंपनी को करीब 1000 हजार करोड़ रुपए का का
.
4 स्टेशन पर कंपनी ने पूरा किया काम उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (UPMRC)जनसंपर्क अधिकारी के पंचानन मिश्रा ने बताया कि गुलेरमर्क कंपनी ने टनल बनाने का काम पूरा कर लिया है। अब 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण करेंगे। कंपनी को चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा और नयागंज तक करीब 5 किमी लंबाई में अप-डाउन लाइन पर टनल बनाने का काम सौंपा गया था।
कंपनी ने बंद किया अपना ऑफिस।
कंपनी का 100 करोड़ रुपए जमा जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मेट्रो का कोई विवाद नहीं है। जो भी विवाद है वो गुलेरमर्क और उनके ठेकेदारों के बीच है। जानकारी में आया है कि ठेकेदारों का करीब 55 करोड़ रुपए बकाया है।
कंपनी सभी का बकाया देगी। इसके लिए कंपनी ने भी आश्वस्त किया है। अगर कंपनी नहीं देगी तो 100 करोड़ जमा गारंटी मनी से सरकार के हस्तक्षेप के बाद ठेकेदारों को पेमेंट कर दिया जाएगा।
10 महीने से नहीं हुआ भुगतान मोतीझील स्टेशन के आगे अंडरग्राउंड सेक्शन पर नयागंज स्टेशन तक काम ज्वाइंट वेंचर भारत की कंपनी सैम इंडिया और तुर्किये की कंस्ट्रक्शन कंपनी गुलेरमर्क ने कराया है। गुलेरमर्क ने 53 सबलेट फर्म को 2021 में काम दिया था। इन लोगों ने काम कराया और थोड़ा-थोड़ा पैसा देकर बड़ी रकम रोके रहे।
रेडियंट फर्म के ठेकेदार गजेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक कंपनियों को 50 प्रतिशत का ही भुगतान हुआ है। आठ से 10 महीने से भुगतान नहीं हो सका है। इस कंपनी ने स्टेशन से लेकर टनल बोरिंग मशीन से टनल तक बनवाई। अब कंपनी पेमेंट लटका रही है।
कंपनी ने पेमेंट विवाद को लेकर पत्र जारी किया।
इन ठेकेदारों को नहीं हुआ पेमेंट अंडरग्राउंड स्टेशन और सेक्शन बनाने वाले 53 ठेकेदारों में नौ ठेका फर्मों के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को डीएम ऑफिस पहुंचकर मुलाकात की थी। इसमें सबसे अधिक मेट्रो मार्बल का 3.70 करोड़, रेडिएंट सर्विसेज के 1.20 करोड़, श्रेयांस इन्फ्राटेक के 1.70 करोड़ का बकाया है।
इसके अलावा एस इंटीरियर के 74.80 लाख, एमडी एहसान पेंटर के 39.80 लाख, विनोद गुप्ता इंटरप्राइजेज के 8.54 लाख, नंदन प्रीफैब के 29.50 लाख, श्री बालाजी इंटरप्राइजेज के 21.50 रुपये की पेमेंट नहीं हुई है।
गुलेरमर्क कंपनी ने टनल बनाने का काम कानपुर में किया।
कंपनी ने बंद किया कार्यालय पेमेंट को लेकर कंपनी और ठेकेदारों के बीच चल रही तनातनी को लेकर कंपनी ने कानपुर स्थित कार्यालय बंद कर दिया है। वहीं मंगलवार देर रात गुलेरमर्क कंपनी ने पक्ष जारी करते हुए कहा कि सभी ठेकेदारों का जो भी पेमेंट है, उसे दिया जाएगा।
