मुहर्रम : 353 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की होगी तैनाती

6
मुहर्रम : 353 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की होगी तैनाती

मुहर्रम : 353 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की होगी तैनाती

ऐप पर पढ़ें

मुहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए 353 स्थानों पर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। इनके साथ सशस्त्र और लाठी बल को भी रखा गया है। पटना सदर अनुमंडल में 55, पटना सिटी अनुमंडल में 75, दानापुर अनुमंडल में 72, बाढ़ अनुमंडल में 41, मसौढ़ी अनुमंडल में 46 और पालीगंज अनुमंडल में 64 स्थानों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। रविवार को डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह और एसएसपी राजीव मिश्रा की ओर से इनकी प्रतिनियुक्ति की गई है। दोनों अधिकारियों की ओर से संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।
डीएम-एसएसपी ने मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए अधिकारियों संग आयोजित बैठक में कहा कि भीड़ प्रबंधन, सुचारू यातायात और सुदृढ़ विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पदाधिकारीगण सजग, तत्पर तथा प्रतिबद्ध रहें। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोई समझौता नहीं किया जा सकता। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी संयुक्त जिलादेश के निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पदाधिकारी असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें। उन्होंने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को क्रियाशील रखने तथा अफवाहों का खंडन करने को कहा।

बाइकर्स गैंग पर नजर रखें वरीय पदाधिकारी

बैठक के दौरान डीएम-एसएसपी ने बाइकर्स गैंग पर विशेष निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों तथा थानाध्यक्षों को सजग रहने एवं गश्ती करने का निर्देश दिया। इस वर्ष मुहर्रम का त्योहार 17 जुलाई को मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यकतानुसार दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों की अतिरिक्त प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया है। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपने तैनाती स्थल पर उपस्थित रहकर त्योहार की समाप्ति तक कर्तव्य निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है।

चार क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) का भी गठन किया गया है।

मुहर्रम के लिए जिला नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में 22 दंडाधिकारियों को रिजर्व रखा गया है। पटना सिटी नियंत्रण कक्ष में 10, दानापुर अनुमंडल नियंत्रण कक्ष में 13, मसौढ़ी अनुमंडल नियंत्रण कक्ष में 12 और पालीगंज अनुमंडल नियंत्रण कक्ष में 09 रिजर्व दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा चार क्विक रिस्पांस टीम का भी गठन किया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News