मुरादाबाद में 5 कपड़ा गोदाम में भीषण आग: 2 किमी दूर से दिख रहा धुएं का गुबार; फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर – Moradabad News h3>
मुरादाबाद में बड़ा अग्निकांड हो गया। सोमवार रात पुराने कपड़ों के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग धीरे-धीरे 5 गोदाम में फैल गई है।
.
फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर है। 30 फायर कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। आग इतनी भीषण लगी है कि आग की लपटें और धुएं के गुबार 2 Km दूर तक दिखाई पड़ रहा है। मौके पर चीख-पुकार मची है।
रामपुर, अमरोहा, संभल से भी फायर टेंडर बुलाए गए हैं। क्या आग में कोई फंसा है? फायर टेंडर इसकी पुष्ट नहीं कर रहे हैं। लोगों की मदद से फायर टेंडर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। हादसा जिले के भोजपुर कस्बे का है।
आग की 3 तस्वीरें देखिए…
आग के 5 गोदाम में भड़की आग दूर से दिख रही है।
आग लगने के बाद लोगों का जमावड़ा है।
कपड़ों में भड़की आग बहुत तेजी से फैल गई। लोग इधर-उधर भागते नजर आए।
लोग पानी डालते रहे, आग बेकाबू हुई तो फायर ब्रिगेड को कॉल किया यह भीषण अग्निकांड सोमवार देर शाम करीब 8 बजे हुआ। भोजपुर से सटे रानी नागल में कपड़े के करीब 100 से ज्यादा गोदाम है। यह पुराने कपड़े स्टोर किए जाते हैं। इन्हीं कपड़ों से दरियां बनाई जाती हैं। इन गोदामों में लेबर पुराने कपड़ों से दरियां बनाते हैं, वहीं पर रहते भी हैं।
सोमवार शाम को लोगों ने एक गोदाम से धुआं उठते देखा। शोर मचाते हुए लोगों ने पानी डालना शुरू किया। मगर हवा चल रही थी, इसलिए आग तेजी से आसपास के गोदाम में भी फैल गई। बुझाने का प्रयास करते हुए लोग घबराए, तब फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कॉल होने के 25 मिनट के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचने लगीं।
गोदाम में भड़की आग पर पानी की बौछार डाली जाने लगीं। मगर एक-एक करके 5 गोदामों तक आग फैल गई। इस वक्त 6 गाड़ियां आग पर पानी लगातार डाल रही है, मगर आग फैलती जा रही है।
लोग खुद की बचाव के लिए दौड़ भाग कर रहे हैं।
गोदामों के आसपास 150-200 मकान आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। इन गोदामों के आसपास करीब 150 से 200 मकान हैं। आग इनके करीब तक फैल चुकी है। फायर टेंडर लगातार कोशिश कर रहे हैं। इन मकान तक आग न पहुंचे।
इसके लिए 2 तरह की स्ट्रैटजी अपनाई जा रही है। पहली- लोगों को आग से दूर रखने के लिए पुलिस ने एरिया को ब्लॉक किया है। क्योंकि आग लगने के बाद आसपास के गांवों के लोग पहुंच गए।
दूसरी- फायर टेंडर और पुलिस ने कई घरों को खाली भी कराया है। लोग खुद भी अपने घरों का सामान सुरक्षित जगह पर शिफ्ट कर रहे हैं। टेंट और बल्लियों से बने अस्थाई गोदामों को बीच से तोड़कर खाली जगह बनाई जा रही है। ताकि आग को फैलने से रोका जा सके।
लोग ही आग को काबू पाने के लिए पानी डाल रहे हैं।
आग कैसे लगी, लोग दो कारण बता रहे फायर फाइटर आग को काबू करने का प्रयास कर रहे हैं। आग कैसे लगी है, ये स्पष्ट नहीं है। लोग मान रहे हैं कि मजदूर अक्सर यहां बैठकर बीड़ी पीते रहते हैं। हो सकता है कि किसी ने लापरवाही में फेंक दी है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से भी आग लग सकती है।
स्पॉट पर एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार और एसडीएम ठाकुरद्वारा भी पहुंच गए हैं। पुलिस और फायर टेंडर को गाइड किया जा रहा है कि कैसे जानमाल का नुकसान बचाया जा सके।
…………..
कानपुर में आग से क्यों नहीं बचीं 5 जिंदगियां:फायर ब्रिगेड 50 मिनट लेट बुलाई, 3 मंजिल में गोदाम, सीढ़ियों पर सामान, 4 बड़ी लापरवाही
कानपुर अग्निकांड में 5 लोगों का परिवार जिंदा जल गया। 8 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। फायरकर्मियों ने जान पर खेलकर अंदर फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। जूता कारोबारी दानिश, पत्नी नाजली सबा और 3 बेटियों की जली हुई लाशें तीसरी मंजिल की सीढ़ियों पर मिलीं। सोमवार देर शाम इन्हें ईदगाह कब्रिस्तान में दफना दिया गया।
आग पूरी तरह से बुझने के बाद दैनिक NEWS4SOCIALऐप टीम एक बार फिर बिल्डिंग में पहुंची। 5 जिंदगियां कैसे आग में जल गईं? फायरकर्मी लेट क्यों पहुंचे? बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में पानी प्रॉपर क्यों नहीं पहुंचा? जान बचाने में कहां क्या खामियां रहीं? पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
