मुरादाबाद में होली पर गोली मारने का VIDEO: BJP बूथ अध्यक्ष के दोस्त को गोली मारी, होली पर गले लगने को लेकर हुआ विवाद – Moradabad News

29
मुरादाबाद में होली पर गोली मारने का VIDEO:  BJP बूथ अध्यक्ष के दोस्त को गोली मारी, होली पर गले लगने को लेकर हुआ विवाद – Moradabad News

मुरादाबाद में होली पर गोली मारने का VIDEO: BJP बूथ अध्यक्ष के दोस्त को गोली मारी, होली पर गले लगने को लेकर हुआ विवाद – Moradabad News

मुरादाबाद में होली पर गले लगने को लेकर हुए विवाद में युवक ने गोली चला दी।

मुरादाबाद में होली के रंग के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। वीडियो में हमलावर हाथ में पिस्टल लहराता और गोली चलाता हुआ नजर आ रहा है। इस घटना में घायल 2 युवकों में एक भाजपा का बूथ अध्यक्ष है। जिसे गोली लगी, वो उसका दोस्त है। घटना के पीछे होली पर गले

.

बताया जा रहा है कि घायल युवक होली खेलने के बाद नहा चुका था इसलिए उसने हमलावर से गले मिलने से इनकार कर दिया था। इस पर तमतमाए युवक ने पिस्टल से उस पर गोली चला दी। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में एडमिट कराया है। मामले की छानबीन और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

अब सिलसिलेवार पूरी घटना समझिए…

घायल बिजली कर्मी अक्षय से घटना के बारे में जानकारी लेते पुलिस अधिकारी।

घायल भाजपा बूथ अध्यक्ष संजय का हालचाल पूछते पुलिस अधिकारी।

मुरादाबाद के कटघर इलाके में फूलवती कन्या इंटर कॉलेज के पास यह घटना हुई। होली पर गले नहीं मिलने पर शराब के नशे में धुत छोटू नाम के युवक ने अक्षय को गोली मार दी। अक्षय बिजली विभाग में काम करता है। उसे बचाने आए उसके दोस्त संजय के सिर पर भी हमलावर ने पिस्टल की बट से कई वार किए। दोनों पक्ष इसी मोहल्ले के रहने वाले हैं। अक्षय को एरिया का बीजेपी बूथ अध्यक्ष बताया जा रहा है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छोटू और उसके भाई भोलू पुत्र गिरीश ठाकुर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि सिर में बट से हमले में घायल हुए संजय आर्य भाजपा के वार्ड 26 के बूथ अध्यक्ष और पीतल कारोबारी हैं। जबकि गोली लगने से घायल अक्षय मुरादाबाद में बिजली विभाग में तैनात है। घटना शुक्रवार को शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

घायल अक्षय ने बताया कि वो होली खेलने के बाद घर आकर नहा चुका था। वो 3:30 बजे ही रंग खेलकर घर आया था। इतने में पड़ोस में रहने वाले छोटू ठाकुर और उसके साथियों ने आवाज देकर उसे बुलाया। वो सभी नशे में थे इसलिए उसने ये कहकर होली खेलने और गले मिलने से मना कर दिया कि वो नहा चुका है। इस पर गुस्साए छोटू ठाकुर ने पिस्टल से गोली चला दी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News