मुजफ्फरनगर में विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले प्रदर्शन: पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार का विरोध, राष्ट्रपति शासन की मांग – Muzaffarnagar News h3>
वरुण शर्मा | मुजफ्फरनगर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर कथित अत्याचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
मुजफ्फरनगर में जिला कलेक्ट्रेट में विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर कथित अत्याचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ममता बनर्जी की सरकार को बर्खास्त करने और पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।
इस दौरान एसडीएम अपूर्वा यादव के माध्यम से एक ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रदर्शन में बघरा के योग आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी सक्रिय भागीदारी की और ममता बनर्जी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
प्रदर्शन में स्वामी यशवीर के आरोप
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में ये प्रदर्शन आयोजित किया। स्वामी यशवीर महाराज ने ममता बनर्जी सरकार पर हिंदुओं के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल में हिंदुओं का कत्लेआम हो रहा है, महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहे हैं, और हिंदू पलायन करने को मजबूर हैं। दूसरे संप्रदाय को खुश करने के लिए हिंदुओं पर अत्याचार कराया जा रहा है।”
स्वामी का विवादित बयान
स्वामी यशवीर ने ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त करने और पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग दोहराई। उन्होंने हिंदुओं से एक विवादित अपील भी की कि वे पलायन न करें, बल्कि अन्याय के खिलाफ डटकर मुकाबला करें। उन्होंने कहा, “जिस दिन हिंदू समाज मैदान में उतर आएगा, विशेष संप्रदाय के लोग भारत-पाकिस्तान सीमा कूदकर अपने असली देश पाकिस्तान भाग जाएंगे। भारत सनातनियों का देश है।”
वक्फ बोर्ड के सवाल पर क्या बोले स्वामी?
स्वामी यशवीर ने वक्फ बोर्ड को भी निशाने पर लिया और इसे हिंदुओं पर अत्याचार का बहाना बताया। उन्होंने कहा, “वक्फ बोर्ड का इस्तेमाल केवल हिंदुओं को दबाने के लिए किया जा रहा है, लेकिन अब सनातन का बच्चा-बच्चा इनके मंसूबों को समझ गया है और इन्हें टक्कर देने के लिए तैयार है।” उन्होंने हिंदू समाज से एकजुट होकर मैदान में उतरने का आह्वान किया और कहा कि अन्याय के खिलाफ लड़ाई अब और तेज होगी।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News