मुजफ्फरनगर में तेज हवाओं से बदला मौसम का मिजाज: 35 किमी प्रति घंटा तक पहुंची रफ्तार, दिन में 24 डिग्री तक चढ़ेगा पारा – Muzaffarnagar News h3>
वरुण शर्मा | मुजफ्फरनगर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुज़फ़्फ़रनगर में गुरुवार सुबह ठंडक का असर तेज़ हवाओं के साथ महसूस किया गया। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन हल्की धुंध और ठंडी हवाओं की वजह से लोगों ने इसे 10 डिग्री जैसा अनुभव किया। सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही, लेकिन धीरे-धीरे मौसम साफ़ होने लगा और धूप निकल आई।
तेज़ हवाओं का असर जारी
हवा की गति में बीते दिनों के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को जहां हवा की रफ्तार 12 किलोमीटर प्रति घंटा थी, वहीं गुरुवार को यह 14 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। झोंकों की गति भी 21 किलोमीटर से बढ़कर 35 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक हवाएं इसी तरह तेज़ बनी रह सकती हैं।
दिन में चढ़ेगा पारा, लेकिन गर्म कपड़े उतारना मुश्किल
दिन में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, सुबह और शाम की ठंडक बरकरार है, जिससे लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत बनी हुई है। दोपहर में हल्की गर्मी महसूस की जा सकती है, लेकिन तेज़ हवाओं के कारण स्वेटर, जैकेट या जर्सी उतारने की नौबत नहीं आई।
तेज़ हवाओं से बढ़ी दिक्कतें
बुधवार को चली तेज़ हवाओं के झोंकों ने जनजीवन को प्रभावित किया। सड़कों पर धूल भरी हवाएं चलीं, जिससे लोगों को आंखों में जलन और स्किन एलर्जी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी हवाओं की गति बनी रह सकती है, जिससे शुष्क मौसम का असर रहेगा।
अगले तीन दिनों का मौसम अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। 14 फरवरी को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री रहने की उम्मीद है। 15 फरवरी को तापमान बढ़कर 12 डिग्री से 24 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि 16 फरवरी को यह और बढ़ते हुए 13 डिग्री से 25 डिग्री तक जाने का अनुमान है।
विज़िबिलिटी का असर
शहर में आज विज़िबिलिटी 16 किलोमीटर दर्ज की गई। विशेषज्ञों ने लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को ठंडी हवाओं से बचने की हिदायत दी गई है।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News