Advertising
<

मुख्यमंत्री भजनलाल बोले-हाथ की सफाई, जादूगरी और ईमानदारी में फर्क: मैं सही बात बोलने लगूंगा, तो विपक्ष के नेताओं को दर्द होगा, इसे अब बढ़ाना चाहता हूं – Jaipur News

9
मुख्यमंत्री भजनलाल बोले-हाथ की सफाई, जादूगरी और ईमानदारी में फर्क:  मैं सही बात बोलने लगूंगा, तो विपक्ष के नेताओं को दर्द होगा, इसे अब बढ़ाना चाहता हूं – Jaipur News

मुख्यमंत्री भजनलाल बोले-हाथ की सफाई, जादूगरी और ईमानदारी में फर्क: मैं सही बात बोलने लगूंगा, तो विपक्ष के नेताओं को दर्द होगा, इसे अब बढ़ाना चाहता हूं – Jaipur News

शनिवार को जयपुर के जवाहर नगर में भामाशाह सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हाथ की सफाई, जादूगरी और ईमानदारी से मेहनत करने में फर्क होता है। कांग्रेस सरकार जो काम 5 साल में नहीं कर पाई। वह हमारी सरकार ने सिर्फ डेढ़ स

.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- हमारी सरकार ने पिछली सरकार से ज्यादा गंभीरता से काम किया है। मैं पिछली सरकार के 5 साल के कार्यकाल का हमारी सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल से तुलना करता हूं तो विपक्ष के नेताओं को बहुत दिक्कत होती है। मैं उनसे कहना चाहता हूं, यह सुनने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। क्योंकि हाथ की सफाई, जादूगरी और मेहनत ईमानदारी में बहुत बड़ा अंतर है। आज हमारे मंत्री – विधायक और सांसद पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं।

भामाशाह सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ उपमुख्यमंत्री प्रेम बैरवा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर मौजूद रहे।

पूर्व सरकार हमसे बहुत पीछे है

भजनलाल शर्मा ने कहा- हमारी सरकार ने डेढ़ साल में 88 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स को लैपटॉप और टैबलेट वितरित किए हैं। पिछली सरकार ने सिर्फ 986 टैबलेट और लैपटॉप बांटे थे। यह कितना बड़ा अंतर है। विपक्ष को यह सुनना चाहिए। अगर उनके पास जवाब है तो उन्हें जवाब भी देना चाहिए। शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने साढ़े 10 लाख साइकिल बांट दी है। जबकि पूर्व सरकार ने 18 महीने में साढ़े तीन लाख और पूरे कार्यकाल में साढ़े 10 लाख 36 हजार साइकिल बांटी थी। जबकि हम डेढ़ साल में ही 10 लाख 50 हजार से ज्यादा साइकिल बांट चुके हैं। स्कूटी वितरण में भी कांग्रेस सरकार हमसे बहुत पीछे है यही कांग्रेस और हम में अंतर है।

Advertising

विपक्ष के नेताओं का दर्ज बढ़ाना चाहता हूं

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मैं सही बात बोलने लगूंगा, तो विपक्ष के नेताओं को दर्द होगा। अब मैं इस दर्द को थोड़ा – थोड़ा बढ़ाना चाहता हूं। यह दर्द इसलिए बढ़ाना चाहता हूं। क्योंकि हाथ की सफाई, जादूगरी और ईमानदारी से मेहनत करने वालों में बहुत बड़ा अंतर होता है। मुझे पूरा विश्वास है कि शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान देश में अग्रणी राज्य बन रहा है। मैं कभी-कभी खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं। मैं जब कभी दूसरे राज्यों में जाता हूं तो वहां के लोग राजस्थानियों की तारीफ करते हैं। मुझे दूसरे राज्यों में बताया गया कि राजस्थानी वहां भी शिक्षा के साथ ही आम जनता की जरूरत के लिए बहुत काम करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्राइवेट स्कूलों को RTE के तहत 1000 करोड़ रुपए का भुगतान किया।

जनता की प्यास बुझाएंगे

भजनलाल शर्मा ने कहा- शेखावाटी के लिए हमने यमुना जल समझौता किया है। इसकी DPR बन रही है। जो पानी हिंद महासागर और अरब महासागर की तरफ जाता है। उस पानी को रोक कर हम टनल और एनीकेट के माध्यम से उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद के लोगों की प्यास बुझाएंगे। अगर बंसी वाले की कृपा रही और ज्यादा बारिश हुई। वह राजस्थान के लोगों के भी काम आएगा। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में पानी की आवक के लिए हम काम कर रहे है।

2027 से 24 घंटे मिलेगी बिजली

सीएम ने कहा- पानी के बाद हमारी सरकार ने सबसे ज्यादा काम बिजली के क्षेत्र में किया है। राइजिंग राजस्थान के दौरान सबसे ज्यादा MOU बिजली के क्षेत्र में हुए हैं। क्यों कि हमारे पास काफी जमीन है। हम पर सूर्य भगवान की कृपा है। सोलर और विंड के क्षेत्र के साथ हम बैटरी और पंप स्टोरेज पर काम कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है, 2027 तक राजस्थान बिजली के लिए आत्मनिर्भर होगा। उसके बाद किसानों को दिन में बिजली मिलेगी। उद्योगों और आम लोगों को भी 24 घंटे बिजली उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बिजली के क्षेत्र में हमेशा घाटा, घाटा और घाटा ही होता रहा है। लेकिन अब पहली बार राजस्थान में बिजली के क्षेत्र में पांच हजार करोड़ का मुनाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट में 35 लाख करोड़ रुपए के MOU हुए थे। इनमें से सवा चार करोड़ रुपए के MOU जमीन पर आ गए हैं।

कार्यक्रम में भामाशाहों के साथ प्रवासी राजस्थानियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया।

हमारी सरकार में नहीं हुआ पेपर लीक

मुख्यमंत्री ने कहा- मैं जब विधानसभा में मैंने कहा कि हम युवाओं को एक साल में एक लाख पदों पर और 5 साल में 4 लाख पदों नौकरियां देंगे। तो विपक्ष के लोगों ने कहा आखिर आप कैसे देंगे। मैंने उन्हें कहा आप सिर्फ देखते जाइए, सही वक्त पर आपको इसका जवाब मिल जाएगा। शर्मा ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने युवाओं के सपनों को चूर-चूर कर दिया था। 19 में से 17 पेपर लीक हुए थे। लेकिन राजस्थान में डेढ़ साल में इतने पेपर हुए है। लेकिन एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। हम लगातार वैकेंसी निकल रहे हैं। 69 हजार युवाओं को हमने नियुक्ति पत्र दे दिए हैं। कुछ मामले कोर्ट में विचाराधीन है। लेकिन जुलाई के महीने में 20 हजार युवाओं को फिर से नियुक्ति देंगे। अगर कोर्ट से सही फैसला हो गया। तो हम 1 लाख के आंकड़े पर भी पहुंच जाएंगे।

विज्ञप्ति से नियुक्ति तक का जारी होगा कैलेंडर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान लोक सेवा आयोग और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 1 साल का कैलेंडर जारी किया है। इसमें पेपर किस दिन होगा। विज्ञप्ति जारी होने के साथ ही पेपर और परिणाम के साथ नियुक्ति की भी जानकारी दी जाएगी। इसलिए आप लोग कैलेंडर के अनुसार तैयारी करें।

बता दें कि आज शिक्षा विभाग द्वारा जवाहर नगर स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के तक्षशिला सभागार में भामाशाह समान समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ उपमुख्यमंत्री प्रेम बैरवा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर मौजूद थे। इस दौरान कार्यक्रम में कुल 135 भामाशाहों को सम्मान किया गया।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News