मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाः दंगे में जिनके घर जले, उनके घर सरकार बनाएगी | shivraj singh chouhan announcement on dr ambedkar | Patrika News h3>
डा. भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर भोपाल और महू में हुए बड़े आयोजन…। दोनों ही कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह…।
भोपाल
Updated: April 14, 2022 06:14:35 pm
भोपाल। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि खरगोन दंगे में जिन लोगों के घर जल गए हैं, उनके घर सरकार बनवाकर देगी। राजधानी के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में अंबेडकर जयंती के मौके पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि किसी ने दंगा फैलाय, तो मामा छोड़ेगा नहीं। कुछ लोग हैं, जो गड़बड़ करते हैं। दंगाइयों के खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई चलती रहेगी। खरगोन में जिनके घर जले उन गरीबों में अनुसूचित जाति के लोग भी थे। छोटे-छोटे मकान थे वो जला दिए। अब बताइए जिन्होंने घर जलाए, उन पर कार्रवाई होना चाहिए या नहीं। जिनके घर जले हैं, वे चिंता बिल्कुल नहीं करें। उनके घर मामा फिर से बनाकर देगा। हम उन लोगों को फिर से खड़ा करेंगे। जिन्होंने घर जलाए हैं, उनसे ही कीमत वसूली करूंगा छोड़ूंगा नहीं।
आप सारे त्यौहार धूमधाम उत्साह के साथ भाईचारे के साथ मनाया हनुमान जयंती, गुड फ्राइडे, ईद सभी प्रेम के साथ मनाएं।
सरकार सबके साथ है।
जिनके घर जले हैं, हम उनके घर फिर से बनवाएंगे और जिन्होंने घर जलाए हैं उनसे ही वसूली की जाएगी। उनको छोडूंगा नहीं। #AmbedkarJayanti pic.twitter.com/SPRPoxfKFM
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 14, 2022
दिग्विजय पर कसा तंज
मुख्यमंत्री ने दिग्विजय सिंह पर भी तंज कसते हुए कहा कि दिग्विजय को उसमें भी दर्द होता है। कार्रवाई कैसे हो गई। झूठे फोटो पोस्ट कर रहे हैं। अरे झूठों कुछ तो शर्म करों। यह प्रदेश में आग लगाना चाहते हैं। लोगों को भड़काकर शांतिभंग करना चाहते हैं, ताकि अच्छे काम से लोगों का ध्यान हट जाए। लेकिन, किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। भाजपा की सरकार सबको सम्मान और सुरक्षा देगी। भाइचारा कायम रखिए। धूमधाम से त्योहार मनाएं। आने वाले समय में हनुमान जयंती, गुड फ्राइडे, ईद को प्रेम से मनाएं।
श्रद्धेय बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की यह जन्मस्थली लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। #AmbedkarJayanti पर उनके चरणों में नमन कर राष्ट्र व समाज की उन्नति हेतु प्राण-प्रण से कार्य करने का संकल्प लिया।
यह उनके चरणों के प्रताप से उत्पन्न प्रेरणा का भाव है। कोटिश: प्रणाम! pic.twitter.com/V4rwZQZV71

महू में शिवराज बोले- पंचतीर्थ के दर्शन कराएगी सरकार
इधर, भोपाल के बाद मुख्यमंत्री संविधान निर्माता डा. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी जन्म स्थली अंबेडकर नगर (महू) पहुंचे। उन्होंने स्मारक पर बनी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। चौहान ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के जीवन से जुड़े पंचतीर्थ के प्रमुख स्थानों को तीर्थ दर्शन यात्रा से जोड़ा जाएगा। श्रद्धालुओं को राज्य शासन के खर्च पर इन तीर्थों की निशुल्क यात्रा ट्रेन से कराई जाएगी।
कुछ लोग प्रदेश में दंगे भड़काने का षड्यंत्र कर रहे हैं।#मध्यप्रदेश के भाइयों बहनों मैं आपसे शांति और सद्भाव बनाने की अपील करता हूं।
अपनी सुरक्षा और सम्मान के लिए कोई चिंतित ना रहे।
लेकिन किसी ने दंगा फैलाया तो मामा छोड़ेगा नहीं।
दंगाइयों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। pic.twitter.com/l7uqOZAlBn
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 14, 2022
चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति विशेष परियोजना के अंतर्गत बेटा-बेटियों को स्वरोजगार, कौशल उन्नयन अथवा नवाचार के लिए 2 करोड़ रुपये तक का लोन और अनुदान दिया जायेगा, ताकि बेटा-बेटियों के आगे बढ़ने का मार्ग हम प्रशस्त कर सकें। हमने मध्य प्रदेश में बुलडोजर चलाकर माफियाओं से 21 हजार एकड़ जमीन मुक्त कराई है। अब यह सारी जमीन गरीबों में बांट दी जाएगी।
#Khargone में अनुसूचित जाति के लोगों के घर जला दिए गए। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं होनी चाहिए?
दिग्विजय सिंह को उसमें भी दर्द होता है वह झूठे पोस्ट कर रहे हैं। वह प्रदेश में आग लगाना चाहते हैं।
अरे झूठों, कुछ तो शर्म करो। pic.twitter.com/lq52GKlFD9

अगली खबर

दंगाइयों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। pic.twitter.com/l7uqOZAlBn— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 14, 2022