मुंबई में कार ने महिला-पुरुष को टक्कर मारी, Video: कई फीट दूर जाकर गिरे दोनों, एक की मौत और दूसरा गंभीर h3>
मुंबई1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस ने बताया कि कार ड्राइवर का गाड़ी से कंट्रोल हट गया था। इसके कारण हादसा हुआ।
महाराष्ट्र के मुंबई में एक बार फिर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। नवी मुंबई के तलोजा एमआईडीसी इलाके में मंगलवार सुबह 9.46 बजे कार ने महिला-पुरुष को टक्कर मार दी।
इस घटना में एक घायल की मौत हुई और दूसरे की हालत गंभीर है। वहीं, टक्कर की घटना वहां लगे CCTV में रिकॉर्ड हुई। इसका 25 सेकेंड का वीडियो सामने आया है।
इसमें नजर आ रहा है कि एक महिला मोबाइल फोन पर बात करती चली जा रही है। जैसे ही वो थोड़ा आगे बढ़ती है, तभी उसके पास से एक युवक क्रॉस करता दिखता है।
इसी दौरान तेज रफ्तार कार महिला-पुरुष को टक्कर मार देती है। हादसा इतना खतरनाक होता है कि महिला और पुरुष कई फीट दूर जाकर गिरते हैं। कार आगे जाकर दूसरी कार में टकराकर रुक जाती है।
पुलिस के मुताबिक कार ड्राइवर का गाड़ी से कंट्रोल छूटने के कारण हादसा हुआ। एक की मौत हुई है, दूसरे का अस्पताल में इलाज जारी है।
3 तस्वीरों में पूरा हादसा…
महिला मोबाइल पर बात करती हुआ जा रही होता है।
तेज रफ्तार कार महिला-पुरुष को टक्कर मारती है।
टक्कर के बाद कई फीट दूर जाकर गिरे महिला और पुरुष।
12 जनवरी: नासिक में 6 लोगों की मौत हुई थी
नासिक में 12 जनवरी की शाम करीब 7 बजे पिकअप गाड़ी लोहे की रॉड से भरी आयशर गाड़ी से टकरा गई थी। इस घटना में पिकअप सवार 6 लोगों की मौत हो गई थी। 5 लोग घायल हुए थे।
हादसा नासिक-मुंबई हाईवे पर हुआ। पिकअप में 16 लोग सवार थे। ये सभी निफाड़ में आयोजित धार्मिक आयोजन से शामिल होकर सिडको लौट रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…
देश में 5 साल में सड़क हादसों में 7.77 लाख मौतें, महाराष्ट्र में 66 हजार
- देश में पिछले 5 साल में सड़क हादसों में 7.77 लाख मौतें हुई हैं। सबसे ज्यादा 1.08 लाख मौतें उत्तर प्रदेश में हुई हैं। इसके बाद तमिलनाडु 84 हजार मौत और महाराष्ट्र 66 हजार मौत के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।
- अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तरफ से जारी किए गए 2018 से 2022 के डेटा के आधार पर रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे मिनिस्ट्री ने ‘रोड एक्सीडेंट इन इंडिया, 2022’ रिपोर्ट जारी की है।
- इसके मुताबिक, 2021 में देश में सड़क हादसों में 1,53,972 मौतें हुई थीं, जो 2022 में बढ़कर 1,68,491 हो गईं।
……………………………….
महाराष्ट्र में एक्सीडेंट से जुड़ी खबरें…
मुंबई में 4 साल के बच्चे को SUV ने रौंदा: सड़क किनारे खेल रहा था; फैमिली फुटपाथ पर रहती थी, आरोपी युवक गिरफ्तार
22 दिसंबर 2024 को मुंबई में क्रेटा गाड़ी चला रहे 19 साल के युवक ने 4 साल के बच्चे को रौंद दिया था। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया था घटना के दौरान बच्चा सड़क पर खेल रहा था। बच्चे का परिवार वडाला इलाके में अंबेडकर कॉलेज के पास फुटपाथ पर रहता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूरी खबर पढ़ें…
खबरें और भी हैं…
देश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Breaking News News