मुंबई इंडियंस की जीत तय नजर आ रही थी लेकिन तभी अक्षर पटेल और ललित यादव ने किया कमाल, जसप्रीत बुमराह का भी किया बुरा हाल

151
मुंबई इंडियंस की जीत तय नजर आ रही थी लेकिन तभी अक्षर पटेल और ललित यादव ने किया कमाल, जसप्रीत बुमराह का भी किया बुरा हाल


मुंबई इंडियंस की जीत तय नजर आ रही थी लेकिन तभी अक्षर पटेल और ललित यादव ने किया कमाल, जसप्रीत बुमराह का भी किया बुरा हाल

मुंबई : अक्षर पटेल (Axar Patel) ने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की गेंद को फाइन लेग (Fine Leg) की ओर फ्लिक कर दिया। इसी चौके के साथ दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को आईपीएल 2022 (IPL 2022) के अपने पहले मैच में चार विकेट से हरा दिया। मुंबई को अपने स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन यह पेसर रविवार को उन पर खरा नहीं उतरा। बुमराह के लिए यह दिन भुला देने वाला रहा। उन्होंने 3.2 ओवर में 43 रन दिए। यानी हर ओवर में करीब 13 रन। और तो और उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला।

मुंबई के लिए वैसे आईपीएल का पहला मैच बहुत समय से ऐसा ही रहा है। साल 2012 से वह कभी भी अपना पहला मैच नहीं जीते हैं। और ब्राबोर्न स्टेडियम पर 27 मार्च की शाम भी कुछ ऐसा ही हुआ। दिल्ली की टीम को अंतिम करीब सात ओवरों में 74 रन चाहिए थे। शार्दुल ठाकुर जब आउट होकर पविलियन लौटे तो ऐसा लग रहा था कि जैसे दिल्ली की उम्मीदें भी उनके साथ जा रही हैं।

लेकिन इसके बाद अक्षर पटेल और ललित यादव की जोड़ी क्रीज पर जमा हुई। धीरे-धीरे उन्होंने दिल्ली के खेमे में उम्मीद जगानी शुरू कर दी। उन्होंने अच्छे शॉट खेले। वे न हड़बड़ी में नजर आए और न ही उन्होंने पूर्वग्रह से ग्रस्त होकर कोई शॉट खेला। गेंद को देखा और उसके हिसाब से अपने बल्ले को चलाया। उन्हें खुद पर यकीन रहा। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रहा। उन्होंने गेंद को उनकी काबिलियत के हिसाब से खेला।

ललित यादव ने 38 गेंद पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। वहीं अक्षर पटेल ने सिर्फ 17 गेंद पर 2 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 38 रन की पारी खेली।

अक्षर और ललित ने कोई आड़ा तिरछा शॉट नहीं खेला। लेकि नपांच ओवरों में 75 रन की भागीदारी कर अपनी टीम को कमाल की जीत दिला दी। पटेल ने जब जसप्रीत बुमराह की लेंथ गेंद को लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार भेजा तो लगा कि ‘राजधानी’ एक्सप्रेस रफ्तार पकड़ रही है। सही ट्रैक पर चल रही है। परिस्थितियां मुश्किल थीं। लेकिन यहां से मैच जीतकर दिल्ली की टीम ने अपनी बल्लेबाजी की गहराई को भी आजमा लिया है।

टूर्नमेंट के शुरू में ही इस तरह की जीत टीम के आत्मविश्वास के लिए बहुत अच्छी होती है। जरा सोचिए, इस टीम के साथ डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श और एनरिच नॉर्त्जे आकर जुड़ जाएंगे। तब दिल्ली के पास टीम चुनने का मुश्किल लेकिन अच्छी चुनौती होगी।



Source link