मुंगेर में होमगार्ड की तैयारी कर रही लड़की की मौत: गंगा में कूदने के 2 दिन बाद मिला शव, प्रेम प्रसंग में सुसाइड की आशंका – Munger News h3>
मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक घटना सामने आई है। होमगार्ड और बिहार पुलिस की तैयारी कर रही 21 साल की तनुजा कुमारी का शव शनिवार की शाम महेशपुर गंगा घाट से मिला। तनुजा ब्रह्मस्थान निवासी संजीव कुमार की बेटी थी। प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशं
.
गुरुवार सुबह तनुजा अपनी नियमित दिनचर्या के अनुसार दौड़ने गई थी। जब वह सुबह 8 बजे तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। बाद में पता चला कि तनुजा ने श्री कृष्ण सेतु पुल के पाया संख्या 17 से गंगा में छलांग लगा दी थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजनों ने गुरुवार से ही गंगा में खोजबीन शुरू कर दी थी। शनिवार शाम को महेशपुर गंगा घाट में शव मिलने के बाद मुफस्सिल थाना को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया।
तनुजा शारीरिक परीक्षा की तैयारी के लिए गांव की अन्य लड़कियों के साथ रोज सुबह दौड़ने जाती थी। परिजनों ने इस घटना के लिए उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तनुजा के पिता ने बताया कि मेरी बेटी होमगार्ड और बिहार पुलिस की तैयारी कर रही थी। शारीरिक परीक्षा को लेकर गांव की लड़कियों के साथ सुबह दौड़ने जाती थी। गुरुवार की सुबह तनुजा दौड़ने के लिए गई थी जब वह सुबह आठ बजे तक घर नहीं पहुंची तो हम लोगों खोजबीन शुरू कर दी। जिसके बाद तनुजा की गायब होने की सूचना बरियारपुर थाना को दी थी।
जानकारी हुई की तनुजा श्री कृष्ण सेतु पुल के पाया संख्या 17 से तनुजा ने गंगा में कूद गई है। जिसके बाद गुरुवार स लगातार गंगा में हम लोगों ने तनुजा की खोजबीन शुरू कर दी थी। शनिवार की शाम महेशपुर गंगा में उपलाता हुए तनुजा का शव मिला जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
प्रेम प्रसंग में युवती की गई जान
परिजनों का कहना है कि तनुजा को वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के दलहट्टा निवासी रोहित कुमार से एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार की सुबह 9 बजे रोहित ने तनुज फोन कर बताया कि तनुजा गंगा में डूब गई। उन्होंने बताया कि तनुजा किन कारणों से डूबी मुझे मालूम नही। उन्होंने बताया कि तनुजा की शादी हेमजापुर थाना क्षेत्र के शिवकुंड गांव निवासी महेंद्र साह के बेटे दीपक कुमार से तय हुई थी।
लड़के वाले के परिवार को शादी में समान की खरीदारी के लिए छेका कर 51 हजार रुपए दिए थे। शादी का डेट अभी तय नहीं हुआ था। इससे पहले ही यह हादसा हो गया। परिजनों ने तनुज के मौत की जिम्मेवार प्रेमी रोहित को ठहराया है।
घटना के बाद से रोहित फरार चल रहा है। तनुजा तीन बहन और एक भाई में दूसरे नंबर पर थी। घटना के बाद मृतक युवती की मां मुन्नी देवी, पिता संजीव कुमार, बेटा विकाश कुमार सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक युवक के पिता संजीव कुमार कपड़ा सिलाई कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। पिता ने बताया कि तनुजा का कहना था कि वह नौकरी लेने के बाद ही शादी करेगी, जिस कारण शादी लगने के बावजूद शादी की तिथि तय हमलोग नहीं किये थे।
सदर अस्पताल में डीएम के आदेश पर देर शाम मृतक युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया गया।
थानाध्यक्ष ने कहा मामले की होगी जांच
घटना के बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों की ओर से आवेदन नहीं आया है।