मिर्जापुर में असिस्टेंट टीचर एग्जाम 17 जनवरी को: 17 केंद्रों पर दो पालियों में होगी, डीएम ने की समीक्षा बैठक – Mirzapur News h3>
नितिन कुमार अवस्थी | मिर्जापुर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मिर्जापुर में सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी प्रारंभिक परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने समीक्षा बैठक की। यह परीक्षा 17 जनवरी को जिले के 17 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। बैठक में परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और नकल-विहीन संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा 17 जनवरी को दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं ताकि कोई अव्यवस्था न हो।
डीएम ने परीक्षा में तैनात मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों को प्रवेश संबंधी सख्त निर्देश दिए। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के नियत समय से डेढ़ घंटा पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे, जिसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर पुलिसकर्मी अभ्यर्थियों की तलाशी लेंगे। इसके अतिरिक्त, कार्यदायी संस्था के कर्मचारी हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर से दोबारा जांच करेंगे, ताकि कोई भी अभ्यर्थी अवांछित सामग्री के साथ परीक्षा कक्ष में प्रवेश न कर सके।
Advertising
अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा केंद्र पर दो पासपोर्ट साइज फोटो, वैध पहचान पत्र की मूल प्रति और उसकी एक छायाप्रति अवश्य लेकर आएं। साथ ही, प्रवेश पत्र पर अंकित सभी निर्देशों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर उनका पालन सुनिश्चित करें।
कंट्रोल रूम से लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से प्रत्येक परीक्षा कक्ष की निगरानी की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सीटिंग प्लान के अनुसार सभी अभ्यर्थी कैमरे की जद में हों। यदि किसी कक्ष में कैमरे का एंगल सही नहीं है, तो उसे तत्काल ठीक कराया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा, मड़िहान अनेग सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अशोक कुमार त्रिपाठी, आयोग से नामित प्रेक्षक मो. इस्माइल खान सहित केंद्र व्यवस्थापक और परीक्षा से संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News