मालिनी मैदान में, महिलाएं सभागृह में | Malini in the field, women in the auditorium | Patrika News

250
मालिनी मैदान में, महिलाएं सभागृह में | Malini in the field, women in the auditorium | Patrika News

मालिनी मैदान में, महिलाएं सभागृह में | Malini in the field, women in the auditorium | Patrika News

-विधायक के रौद्र रूप से खुला प्रीतमदास सभागृह

-महिलाओं को मिला प्रवेश

– आरोप लगने पर भड़कीं, केस दर्ज कराने पर अड़ीं

इंदौर

Published: April 15, 2022 11:34:15 am

इंदौर. विधायक मालिनी गौड़ के रौद्र रूप दिखाने के बाद आखिरकार स्वामी प्रीतमदास सभागृह में योग क्लास शुरू हो गई। मंत्री की विशेष रुचि के चलते जब टालमटोली हो रही थी तो गौड़ को खुलकर सामने आना पड़ गया। उन्होंने साफ कर दिया कि जनता की संपत्ति है, जनता को उपयोग करने के लिए क्यों नहीं दी जाएगी? ऐसा ही है तो अब मुझे मैदान में आना पड़ जाएगा।
एक तरफ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा आह्वान कर रहे हैं कि हर शख्स को स्वस्थ रहने के लिए योग करना चाहिए। ङ्क्षसधी कॉलोनी के स्वामी प्रीतमदास सभागृह की संचालन समिति ने कुछ माह पहले योग पर रोक लगा दी थी। इस पर शिकायतों का दौर चला। तब नगर निगम ने सभागृह पर ताले जड़ दिए थे, क्योंकि नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। निगम की जमीन पर स्वामी प्रीतमदास परमार्थिक ट्रस्ट ने निर्माण कराया था जिसमें 7 निगम और 6 संस्था के सदस्यों की कमेटी बनाकर संचालन किया जाना था, लेकिन संस्था ने एक तरफा कब्जा कर लिया था। आखिर में निगमयानुसार जब समिति बनी तो निगम ने ताले खोले। संस्था ने समिति में मंत्री तुलसीराम सिलावट व कृष्णमुरारी मोघे को भी लिया ताकि अफसरों पर लगाम कसी रहे। इधर, महिलाओं को योग करने नहीं दिया जा रहा था। सभी महिलाएं दो दिन पहले विधायक मालिनी गौड़ के पास पहुंचीं जिसमें पूर्व एमआईसी सदस्य शोभा रामदास गर्ग भी मौजूद थीं। ये सुनकर गौड़ भी चौंक गई, क्योंकि दो माह पहले उन्होंने मंत्री सिलावट से बात की थी। इस पर गौड़ ने तुरंत निगमायुक्त प्रतिभा पाल को फोन लगाया। जब इशारा मिला कि मंत्री सिलावट से एक बार बात करना पड़ेगी तब उन्होंने सीधे फोन लगा दिया। तब वे एक-दो दिन में समिति की बैठक करने की बात करने लगे। इस पर गौड़ ने साफ कर दिया कि जनता की संपत्ति है उन्हें योग करने से कैसे रोका जा सकता है। ये तो गलत है। मैंने आपसे पहले भी कहा था। ऐसा है तो जीवन में आपको कभी काम नहीं बताऊंगी। ये सुनकर सिलावट सकते में आ गए। गौड़ का रौद्र रूप देखकर तुरत फुरत योग की अनुमति देने पर सहमति दे दी।

मालिनी मैदान में, महिलाएं सभागृह में

…तो दर्ज करवाएंगे मुकदमा
ट्रस्ट से सदस्य भगवानदास कटारिया का आरोप था कि योग क्लास में अमला शर्मा महिलाओं से पैसे लेती हैं ये बात विधायक मालिनी गौड़ तक भी पहुंचीं। उन्होंने जब महिलाओं के सामने बात रखी तो सभी ने एक सुर में उसका खंडन किया। कहना था कि ये सिद्ध कर दें तो हम योग करना बंद कर देंगे। कटारिया गलत बोल रहे हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाना चाहिए। हम सभी महिला थाने पर जाकर शिकायत करेंगे। इस पर महिलाओं ने कटारिया से आमने-सामने बैठक कराने तक की बात कही ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

newsletter

अगली खबर

right-arrow



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News