मायावती की पाकिस्तान को नसीहत- गौतमबुद्ध से प्रेरणा लें: कहा- राजनीतिक पार्टियां स्वार्थ के लिए माथा टेकती हैं, बसपा कागजी गुणगान नहीं करती – Uttar Pradesh News

0
मायावती की पाकिस्तान को नसीहत- गौतमबुद्ध से प्रेरणा लें:  कहा- राजनीतिक पार्टियां स्वार्थ के लिए माथा टेकती हैं, बसपा कागजी गुणगान नहीं करती – Uttar Pradesh News

मायावती की पाकिस्तान को नसीहत- गौतमबुद्ध से प्रेरणा लें: कहा- राजनीतिक पार्टियां स्वार्थ के लिए माथा टेकती हैं, बसपा कागजी गुणगान नहीं करती – Uttar Pradesh News

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही तनातनी के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने संकेतों में पाकिस्तान को सीख दी है। महात्मा गौतम बुद्ध की जयंती पर जारी संदेश में मायावती ने कहा कि बीएसपी ने यूपी में रही अपनी सभी चार सरकारों के दौरान गौतम बुद्ध के आदर्शों पर चलकर

.

जबकि दूसरी पार्टियां राजनीतिक स्वार्थ के लिए उन्हें माथा टेकते रहते हैं। महान सन्तों, गुरुओं व महापुरुषों के बताए रास्ते पर सही से चलकर लोगों के जीवन को सुखी व सम्पन्न बनाना ही सच्चा राजधर्म। पड़ोसी देशों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

बसपा सुप्रीमो ने गौतम बुद्ध की जयंती पर सोमवार सुबह जारी बयान में प्रदेश की जनता को ‘बुद्ध पूर्णिमा’ की हार्दिक बधाई दी। साथ ही आतंक, द्वेष आदि से मुक्त सुखी और समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दीं। उनकी 3 बड़ी बातें पढ़िए-

1- यूपी में कानून-व्यवस्था का बुरा हाल

बसपा की सरकार ने गौतमबुद्ध के आदर्शों पर पार्टी और सरकार भी चलाई। यूपी में पहली बार ‘कानून द्वारा कानून का राज’ स्थापित करके ‘सबको न्याय व सबके साथ न्याय’ का संविधानिक धर्म पूरी तरह से निभाया गया। सपा और भाजपा की सरकार में यूपी में खासकर न्याय व कानून-व्यवस्था का बुरा हाल होने से लोगों का जीवन त्रस्त है। पड़ोसी देशों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

2- गौतम बुद्ध ने भारत को जगद्‌गुरु का सम्मान दिलाया

गौतम बुद्ध ने सत्य, अहिंसा, भाईचारा और मानवता की आदर्श ज्योति को पूरी दुनिया में फैलाकर भारत को जगद्‌गुरु का सम्मान दिलाया। उनकी जयन्ती जाति-भेद, हिंसक मनोवृति, द्वेष आदि को जीवन से त्यागने की प्रतिज्ञा को दोहराने का दिन है।

बाबा साहेब अम्बेडकर ने देश के संविधान में पूरी तरह इसे स्थापित किया है। लेकिन इस जिम्मेदारी को दूसरे दलों की सरकारों ने संकीर्ण स्वार्थ की खातिर भुला दिया है। इस कारण आमजन का जीवन सुख-शान्ति व आत्म-सम्मान से दूर त्रस्त एवं काफी दुखी नज़र आता है।

3- बसपा कागजी गुणगान और कोरी बयानबाजी नहीं करती बीएसपी अन्य पार्टियों की तरह कागजी गुणगान और कोरी बयानबाजी नहीं करती। बसपा ने गौतम बुद्ध के आदर्शों पर चलकर यूपी में ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ के सिद्धांत पर सरकार चलाई है। सामाजिक व आर्थिक परिवर्तन के मिशन में सरकारों को भी अपनी नीयत व नीति को पाक-साफ और ईमानदार बनाकर कथनी व करनी के अंतर को पूरी तरह से मिटाना होगा। जो वास्तव में तथागत गौतम बुद्ध को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News