मामूली विवाद के बाद चले ईंट-पत्थर और गोलियां: अलीगढ़ के सासनीगेट थाना क्षेत्र में देर रात हुआ विवाद, एक दिन पहले भी हुआ था झगड़ा – Aligarh News

8
मामूली विवाद के बाद चले ईंट-पत्थर और गोलियां:  अलीगढ़ के सासनीगेट थाना क्षेत्र में देर रात हुआ विवाद, एक दिन पहले भी हुआ था झगड़ा – Aligarh News

मामूली विवाद के बाद चले ईंट-पत्थर और गोलियां: अलीगढ़ के सासनीगेट थाना क्षेत्र में देर रात हुआ विवाद, एक दिन पहले भी हुआ था झगड़ा – Aligarh News

पथराव और फायरिंग की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

अलीगढ़ के सासनीगेट थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और फिर पथराव शुरू हो गया। इस बीच फायरिंग भी की गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

.

लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पथराव और फायरिंग की सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और आरोपियों को हिरासत में लिया। वहीं पथराव में कई लोग घायल भी हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ था विवाद

सासनीगेट थाना क्षेत्र के कांजीपाड़ा चौक इलाके में बुधवार को क्रिकेट खेलने के दौरान अनस और मोहसिन में विवाद हो गया था। नौबत मारपीट तक पहुंच गई थी। जिसके बाद मुहल्ले के लोगों ने बीच बचाव कराकर मामले को शांत करा दिया था। दोनों पक्ष शांत हो गए थे।

लेकिन इसके बाद दोनों के बीच गुरुवार रात को फिर से विवाद हो गया। पहले गाली गलौज हुई और फिर नौबत मारपीट तक आ गई। दोनों पक्षों के लोग भी आपस में भिड़ गए और जमकर पत्थरबाजी कर दी। जिसके कारण मुहल्ले का माहौल भी बिगड़ गया और पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी भी मच गई।

पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

दोनों पक्षों के 8 लोग हुए हैं घायल

देखते ही देखते दोनों पक्षों मे पथराव शुरू हो गया। इसी बीच फायरिंग भी की गई। इसमें एक पक्ष से 5 लोग और दूसरे पक्ष से 3 लोग घायल हुए हैं। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस वादियों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस

घटना के बाद पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। जिससे विवाद शुरू करने वाले और पथराव करने वालों का पता लगाया जा सके। इसके साथ ही फायरिंग करने वाले आरोपी की भी पहचान की जा रही है। जिससे कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की सके।

तहरीर के आधार पर दर्ज होगा मुकदमा

सीओ प्रथम एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जिसके बाद गुरुवार रात को दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और पथराव शुरू कर दिया। इसमें फायरिंग की भी सूचना मिली है। दोनों पक्ष से लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News