मांझी बोले-दिल्ली झांकी है, बिहार अभी बाकी है: दिल्ली चुनाव नतीजे पर डिप्टी CM ने कहा- तेजस्वी को पिता पर गर्व नहीं, 2025 में हम जीतेंगे – Patna News h3>
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी जीत की ओर बढ़ रही है। पार्टी को 40 से ज्यादा सीटें मिलती हुई दिख रही है। 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में बीजेपी की वापसी हो रही है। चुनाव नतीजे भले ही दिल्ली विधानसभा के हों, लेकिन इस नतीजे से बिहार बीजेपी और NDA के ने
.
दिल्ली चुनाव के बाद बिहार चुनाव में भी NDA का परचम लहराने की बात कर रहे हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा, ‘दिल्ली की तरह बिहार भी जीतेंगे।’
वहीं, हम पार्टी के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘दिल्ली तो झांकी है, बिहार अभी बाकी है। जय NDA….’
पढ़िए, दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे पर बिहार के नेताओं ने क्या कहा-
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, ‘ आज का नतीजा केवल पूर्वांचल ही नहीं बल्कि दिल्ली में रहने वाले हर व्यक्ति का मोदी पर जताया भरोसा है।’ वहीं तेजस्वी यादव को लेकर कहा, ‘वो पहले बेटे हैं, जिन्हें अपने पिता पर गर्व नहीं है। आप एक राजनीतिक शख्सियत के बेटे हो, लेकिन उनकी बात तक नहीं करते।’
इधर, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा, ‘दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी पर मुहर लगाई है। दिल्ली की जनता ने चरित्र और ईमानदारी की राजनीति को चुना है और झूठ, छल और फ्रॉडिज्म की राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है।
दिल्ली के बाद अब बिहार की बारी- मंगल पांडेय
दिल्ली चुनाव परिणाम पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा, ‘करोड़ों लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी के विश्वास पर मुहर लगाई है। केजरीवाल ने झूठ का चादर फैलाया था, जिसे जनता ने देख लिया। ये लोग जनता के पैसों को लूटने वाले है। गरीबों के लिए कोई काम नहीं किया। पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त थे।’
मंगल पांडेय ने दावा किया कि-
अब दिल्ली के बाद बिहार की बारी है। आगे यहां चुनाव होना है। जनता का साफ संदेश है। यहां NDA की सरकार बनेगी और हम 220 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।
केजरीवाल ने लोगों को केवल मूर्ख बनाया- ललन सिंह
दिल्ली में बीजेपी की जीत को लेकर केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के सीनियर लीडर ललन सिंह ने कहा कि, ‘नतीजों के बारे में पहले से पता था। अरविंद केजरीवाल 11 सालों से जनता को मूर्ख बना रहे थे। विकास कार्य ठप पड़ा हुआ था। जनता ने अपना फैसला दिया है।’
वहीं 5 फरवरी को पटना में राहुल गांधी के दलित को लेकर दिए बयान पर कहा कि, ‘उन्हें कुछ पता भी है। चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। दलित कौन हैं, उनकी परिभाषा भी मालूम है क्या। राजनेता बनने के लिए एड़ियां घिसनी पड़ती हैं।’
मोदी है तो मुमकिन है- गिरिराज
वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, ‘केजरीवाल के झूठ का पुलिंदा खत्म हो गया है, लोगों को प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है। वादे सबने किए लेकिन लोगों को सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है। आने वाले दिनों में दिल्ली का विकास होगा। अरविंद केजरीवाल जुबानी जंग लड़ रहे थे।”
दिल्ली भाजपा मुख्यालय में जश्न मनाते बीजेपी के कार्यकर्ता।
कभी-कभी एक बयान भी भारी पड़ता है-राजद दिल्ली चुनावी रिजल्ट पर राजद के प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा,’जो भी परिणाम आ रहे हैं सम्मान तो करना पड़ेगा क्योंकि लोकतंत्र है। यह बात सबको पता है कि चुनाव आयोग इस देश में किस मिजाज से काम कर रहा है। कई बार चुनाव के दौरान भी सवाल उठे हैं। हम लोगों ने देखा है कि जो संस्थाएं पूरी तरह से स्वच्छ थी वह संस्थाएं अपनी स्वच्छता खो दी है। लेकिन लोकतंत्र में जनादेश का सम्मान यह पहला कर्तव्य होता है।’
27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी
दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 1 सीट जीती और 46 सीटों पर उसे बढ़त है। आम आदमी पार्टी (AAP) भी एक सीट जीती है, उसे 22 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है।
इस बदलाव में AAP के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर चुनाव जीत गई हैं। सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज, अमानतुल्लाह खान और अवध ओझा पीछे चल रहे हैं।
इस बीच, केजरीवाल को 3182 वोट से हराने वाले भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा अमित शाह से मिलने पहुंचे। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर जश्न जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7 बजे पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं के बीच स्पीच देंगे। पूरी खबर पढ़ें।
————————————————–
इसे भी पढ़िए….
लालू बोले-न किसी के सामने झुका हूं, न झुकना है:नालंदा में कहा- तेजस्वी को सीएम बनाना है; सरकार बनी तो फ्री बिजली देंगे
नालंदा में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने लोगों से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सीएम बनाने की अपील की है। लालू यादव ने कहा है, ‘न कहीं किसी के सामने सिर नहीं झुकाना है। न मैंने किसी के सामने सिर झुकाया है। हम सभी को मिलकर काम करना है, और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।’ पूरी खबर पढ़ें।