महू से शुरू होने वाली यात्रा एक साल चलेगी: ओरछा में रामराजा के दर्शन करने के बाद कांग्रेस नेता ने दी जानकारी – Niwari News

1
महू से शुरू होने वाली यात्रा एक साल चलेगी:  ओरछा में रामराजा के दर्शन करने के बाद कांग्रेस नेता ने दी जानकारी – Niwari News

महू से शुरू होने वाली यात्रा एक साल चलेगी: ओरछा में रामराजा के दर्शन करने के बाद कांग्रेस नेता ने दी जानकारी – Niwari News

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने निवाड़ी जिले की धार्मिक नगरी ओरछा का दौरा किया। उनके साथ पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश दांगी और कांग्रेस नेता अभिषेक दुबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने

.

इसके बाद पटेल ने 27 जनवरी से महू में शुरू होने वाली पदयात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा एक वर्ष तक चलेगी। इसका मुख्य उद्देश्य महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। यह निर्णय पार्टी के अधिवेशन में लिया गया था कि भारत की 75वीं वर्षगांठ पर इस आयोजन को बड़े स्तर पर किया जाएगा।

पटेल ने मणिपुर की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पणी की निंदा की।

आरएसएस की टिप्पणी को बताया निंदनीय

पटेल ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की हालिया टिप्पणी को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा- भगवान श्रीराम भाजपा या आरएसएस की संपत्ति नहीं हैं। भाजपा केवल धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कालीचरण महाराज द्वारा महात्मा गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने कालीचरण पर कोई कार्रवाई नहीं की, जो यह दिखाता है कि भाजपा और आरएसएस की विचारधारा स्वतंत्रता संग्राम के विपरीत है। उन्होंने कहा, देश को जो अधिकार संविधान से मिले हैं, उन्हें भाजपा की सरकारें छीनने का प्रयास कर रही हैं।

शिवराज के बयान पर भी भड़के

पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राहुल गांधी पर दिए बयान की भी निंदा की। शिवराज ने राहुल गांधी को “मानसिक दिवालिया“ और “बौद्धिक स्तर शून्य“ बताया था। इस पर कमलेश्वर पटेल ने कहा कि भाजपा नेताओं की बयानबाजी उनके मानसिक दिवालियापन को दर्शाती है। उन्होंने कहा, “भाषण देने और बड़ी-बड़ी बातें करने से भारत माता की रक्षा नहीं होगी। भारत माता की संतान देश में रहने वाला हर नागरिक है। राहुल गांधी देश को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं और भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से सामाजिक न्याय और समानता की बात कर रहे हैं।

भाजपा बड़े उद्योगपतियों का साथ देती है

पटेल ने कहा कि भाजपा केवल बड़े उद्योगपतियों का साथ देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने 26 उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर दिया, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। कमलेश्वर पटेल ने जातिगत जनगणना की मांग को लेकर राहुल गांधी के समर्थन में कहा कि सभी के लिए समान बजट और सामाजिक न्याय की बात करना भाजपा को नागवार गुजर रहा है। उन्होंने कहा, “आज राहुल गांधी किसानों, युवाओं और गरीबों की लड़ाई लड़ रहे हैं। बढ़े हुए बिजली के बिल और टैक्स की मार से जनता परेशान है, लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं।

देश की जो भी तरक्की हुई, वह कांग्रेस के समय में हुई

उन्होंने कहा, “भाजपा के नेताओं का मकसद जनता को गुमराह करना और झूठे वादे करना है। देश की जो भी तरक्की हुई है, वह कांग्रेस के नेतृत्व में हुई है, लेकिन भाजपा सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी है। राहुल गांधी पर देशद्रोह के आरोप और दिल्ली के चुनाव पर इसके प्रभाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के कहने से राहुल गांधी देशद्रोही नहीं हो जाएंगे। देशद्रोही तो गोडसे को मानने वाले हैं जो गोडसे की पूजा करते हैं और मंदिर बनाते हैं। राहुल गांधी देश के सभी वर्गों के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News