Advertising
<

महिला सिपाही की मौत, पति पर हत्या का आरोप: मुजफ्फरपुर में किराए के कमरे में मिली थी लाश, 4 साल पहले हुई थी शादी – Muzaffarpur News

0
महिला सिपाही की मौत, पति पर हत्या का आरोप:  मुजफ्फरपुर में किराए के कमरे में मिली थी लाश, 4 साल पहले हुई थी शादी – Muzaffarpur News

महिला सिपाही की मौत, पति पर हत्या का आरोप: मुजफ्फरपुर में किराए के कमरे में मिली थी लाश, 4 साल पहले हुई थी शादी – Muzaffarpur News


मुजफ्फरपुर के पारू थाना में महिला पुलिसकर्मी की कल मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के परिजनों ने थाने में आज शिकायत दर्ज कराई। इन्होंने पति पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। हिरासत में लिए गए मृतक महिला पुलिस कर्मी के पति को पुलिस ने जेल भेज दिया है। मृतका के भाई लखीसराय के पीरी थाने के अभयपुर निवासी सुजीत कुमार ने प्रीति कुमारी के पति शिवशंकर कुमार, देवर सत्यम कुमार और सास बबिता देवी को नामजद किया है। सुजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि शिवशंकर कुमार ने प्रीति की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शिवशंकर कुमार को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल में जेल भेज दिया गया। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को मायके वालों को सौंप दिया। शरीर में जख्म के निशान पाए गए सिपाही के दो साल के बेटे को भी मायके वालों को दे दिया। मंगलवार को सिपाही प्रीति कुमारी का किराए के मकान में संदिग्ध स्थिति में शव मिला था। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रीति के शरीर में जख्म के निशान पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। 2022 बैच की महिला सिपाही प्रीति कुमारी पारू थाना में कार्यरत थी। थाने के बाहर एक किराए के मकान में अपने पति और एक साल के बच्चे के साथ रहती थीं। चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए। सुबह ही हुआ था पति से झगड़ा पुलिस सूत्रों और आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका लखीसराय की रहने वाली थी। मृतका का पति से पिछले कुछ समय से अनबन चल रहा था। घटना वाले दिन सुबह भी दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस को आशंका है कि इसी विवाद के कारण यह घटना हुई। हालांकि, मौत का सही कारण- आत्महत्या या हत्या ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। परिजन ने पति पर लगाया हत्या का आरोप सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को आवेदन दिया। जिसमें पति पर हत्या का आरोप लगाया गया है। परिजन के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हिरासत में लिए पति पुलिस जेल भेजेगी। हर बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही पुलिस एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही है। घरेलू विवाद की बात सामने आई है, जिसकी पुष्टि की जा रही है। पुलिस यह भी देख रही है कि क्या मृतका पर किसी तरह का मानसिक दबाव था। हत्या या आत्महत्या दोनों पहलू पर जांच की जा रही है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News