महिलाओं के उत्थान के लिए हर स्तर पर हो रहा है काम : डीएम

16
महिलाओं के उत्थान के लिए हर स्तर पर हो रहा है काम  : डीएम

महिलाओं के उत्थान के लिए हर स्तर पर हो रहा है काम : डीएम


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह को लेकर जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को स्थानीय गांधी नगर भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया …

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सीतामढ़ीWed, 15 Mar 2023 12:40 AM

ऐप पर पढ़ें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह को लेकर जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को स्थानीय गांधी नगर भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ डीएम मुकुल कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने दीप जलाकर किया।

डीएम ने कहा कि देश में महिलाओं के उत्थान को लेकर हर स्तर पर प्रयास चल रहा है। महिलाएं हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है। शिवहर जैसे छोटे जिले में भी महिलाएं सभी क्षेत्रों में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही है। अब कई महिलाएं उद्योग धंधा स्थापित कर रोजगार के अवसर पैदा कर रही है। उन्होने महिलाओं के शिक्षा पर जोर देते एक महिला शिक्षित होगी तो पूरा परिवार शिक्षित होगी। डीडीसी अतुल कुमार वर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। कहा गया है कि जहां नारी को सम्मान दिया जाता है। वहां देवता का वास होता है। महिलाएं देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभा रही है। एडीएम कृष्णमोहन सिंह ने कहा कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में पुरूष के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। एसडीओ एसडीओ इश्तियाक अली अंसारी ने महिलाओं के विकास के लिए किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली पांच दर्जन महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आगत अतिथियों का स्वागत आईसीडीएस की डीपीओ सीमा रहमान ने किया।समारोह में जिला परिषद उपाध्यक्ष पार्वती देवी, जिला पंचायती राज अधिकारी सुजाता राज,महिला चिकित्सक डॉ. अंजना प्रसाद, तरियानी की सीओ पुष्पलता कुमारी, पुरनहिया की सीओ शिखा कुमारी, राजस्व अधिकारी पूनम भारती सहित कई महिलाओं ने अपने-अपने विचार रखे। बेहतर प्रर्दशन वाले आंगनवाड़ी सेविकाओं, आशा, शिक्षका तथा महिला पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। मौके पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अवधेश कुमार, सहायक निदेशक दिव्यांगजन आफताव करीम आदि अधिकारी उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

अगला लेख पढ़ें

<!–

अगला लेखमहायज्ञ देखने को उमड़ रहे श्रद्धालु

–>

पढ़े Bihar News In Hindi लेटेस्ट बिहार न्यूज के अलावा Patna News, Bhagalpur News, Gaya News

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News