महाराणा प्रताप जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम: लखनऊ में ‘सौर गाथा’ और काव्य पाठ का आयोजन, 50 से अधिक विधायक हुए शामिल – Lucknow News h3>
लखनऊ9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के पूर्व संध्या पर एक भव्य सांस्कृतिक और ऐतिहासिक कार्यक्रम ‘सौर गाथा’ और काव्य पाठ का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम की पहल गौरीगंज, अमेठी के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की वीर गाथाओं को काव्य और कथा के माध्यम से जीवंत करना था।
इस अवसर पर प्रसिद्ध कथा वाचक शांतनु महाराज ने भारत भूमि के सैकड़ों बलिदानी वीरों की गाथाएं सुनाकर वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे इतिहास को दबाया गया है और वास्तविकता को कभी सामने लाया ही नहीं गया। शांतनु महाराज ने रामायण और महाभारत काल से लेकर महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, रानी लक्ष्मीबाई, हाड़ा रानी और राजा कंवर सिंह जैसे वीरों की गाथाएं सुनाईं।
कविताओं के माध्यम से देशभक्ति का संदेश
कवि राम भदावर ने मंच से उत्साह वर्धक देशभक्ति कविताएं प्रस्तुत कीं। जिसमें प्रभु श्रीराम से लेकर यहां चौहान तक हम हैं,भला विज्ञान क्या समझे, पत्थर पूजने वाले और नया मंदिर, नया संसद, नया कश्मीर – भारत है! जैसी कविताएं सुनाएं।
Advertising
विधायक राकेश प्रताप सिंह ने मंच से इतिहासकारों पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमें मुगलों का महिमामंडन पढ़ाया गया, जबकि सच्चे भारतीय वीरों की उपेक्षा की गई। उन्होंने कहा कि देश में किसी संस्था, सड़क या स्मारक का नाम औरंगजेब जैसे आक्रांताओं के नाम पर नहीं होना चाहिए।यदि नामकरण करना है तो अब्दुल हमीद, अशफाक उल्ला खान और डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम जैसे देशभक्त मुस्लिमों के नाम पर किया जाए।
कार्यक्रम में 50 से अधिक विधायक शामिल हुए
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कई प्रमुख मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इनमें भाजपा नेता एवं मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, पर्यावरण मंत्री जयवीर सिंह, परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, पूर्व महामंत्री इलाहाबाद विश्वविद्यालय शिवम सिंह, विधायक अभय प्रताप सिंह, गोंडा परसपुर के विधायक अजय सिंह तथा सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह सहित 50 से अधिक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News