महाकुंभ में होटल-टेंट की फेक वेबसाइट्स से हो रहे फ्रॉड: कैब और टिकट के नाम पर भी धोखाधड़ी, बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी – Patna News

0
महाकुंभ में होटल-टेंट की फेक वेबसाइट्स से हो रहे फ्रॉड:  कैब और टिकट के नाम पर भी धोखाधड़ी, बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी – Patna News

महाकुंभ में होटल-टेंट की फेक वेबसाइट्स से हो रहे फ्रॉड: कैब और टिकट के नाम पर भी धोखाधड़ी, बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी – Patna News

महाकुंभ में अब तक 7 करोड़ साधु-संत, कल्पवासी और श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। प्रयागराज मेला प्राधिकरण के मुताबिक, 45 दिनों तक चलने वाले इस महाकुंभ में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

.

महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं ने ठहरने के लिए होटल, धर्मशाला और कुंभ क्षेत्र में बने टेंट सिटी के कॉटेज की ऑनलाइन बुकिंग करनी शुरू कर दी है।

हालांकि महाकुंभ को लेकर साइबर क्रिमिनल्स भी एक्टिव हो गए हैं, जो होटल या टेंट सिटी कॉटेज में बुकिंग के नाम पर श्रद्धालुओं को ठगी का शिकार बना रहे हैं।

इसे लेकर बिहार पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल (X) पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके जरिए पुलिस ने श्रद्धालुओं को साइबर फ्रॉड से सतर्कता बरतने के लिए आगाह किया है।

खबर में बात करेंगे कि महाकुंभ के नाम पर हो रहे साइबर फ्रॉड से कैसे बचें? साथ ही जानेंगे कि- साइबर क्रिमिनल्स लोगों को कैसे अपना शिकार बना रहे हैं? होटल या कॉटेज बुक करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

बिहार से हर दिन लाखों लोग त्रिवेणी संगम में स्नान करने जा रहे हैं।

सवाल- महाकुंभ के नाम पर साइबर क्रिमिनल्स कैसे ठगी को अंजाम दे रहे हैं?

जवाब- श्रद्धालुओं को ठगने के लिए साइबर क्रिमिनल्स फर्जी वेबसाइट्स बना रहे हैं। वे इन वेबसाइट्स पर सस्ते दामों में होटल या कॉटेज की बुकिंग करने का लालच देते हैं। साथ ही श्रद्धालुओं से बुकिंग के लिए एडवांस पेमेंट करने के लिए कहते हैं। सस्ती बुकिंग के लालच में आकर भोले-भाले लोग एडवांस पेमेंट कर देते हैं और स्कैमर्स के जाल में फंस जाते हैं।

सवाल- महाकुंभ के लिए होटल बुक करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

जवाब- उत्तर प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन ने प्रयागराज के रजिस्टर्ड होटल, धर्मशाला और गेस्ट हाउस की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में होटल के नाम और एड्रेस के साथ उसका कॉन्टैक्ट नंबर दिया गया है।

अगर आप भी महाकुंभ जाने के लिए एडवांस होटल बुकिंग करना चाहते हैं तो पहले इस लिस्ट को जरूर देखें। लिस्ट में दिए फोन नंबर के जरिए ही बुकिंग करें। रजिस्टर्ड होटल की यह लिस्ट महाकुंभ और प्रयागराज जिले की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद है। इसके अलावा प्रयागराज पुलिस ने इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर किया है।

सवाल- साइबर ठगी का शिकार होने पर क्या करें?

जवाब- प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने हेल्पलाइन नंबर 1920 जारी किया है।

इस नंबर पर महाकुंभ से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या होने पर मदद मांग सकते हैं। इसके अलावा साइबर क्राइम का शिकार होने पर नेशनल हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम की ऑफिशियल वेबसाइट (www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत कर सकते हैं।

सवाल- उत्तर प्रदेश पुलिस ने महाकुंभ को लेकर क्या एडवाइजरी जारी की है?

जवाब- उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक्स (ट्विटर) पर एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया है। इसमें एक परिवार वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन प्रयागराज महाकुंभ के लिए एडवांस होटल और टैक्सी बुक करता है, लेकिन प्रयागराज पहुंचकर जब वह वेबसाइट पर दिए नंबर पर कॉल करता है तो नंबर बंद आता है।

वह किसी तरह होटल के एड्रेस पर पहुंचता है, लेकिन वहां कोई होटल नहीं मिलता। होटल की जगह एक खाली प्लॉट होता है। इस तरह वह फेक वेबसाइट के जाल में फंस जाता है और साइबर ठगी का शिकार हो जाता है। इस वीडियो के जरिए पुलिस ने लोगों से रजिस्टर्ड वेबसाइट से ही होटल बुकिंग करने की अपील की है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News