महाकुंभ में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू डुबकी लगाएंगी: राजेंद्र प्रसाद के बाद दूसरी राष्ट्रपति होंगी; उत्तराखंड सीएम ने संगम में स्नान किया

3
महाकुंभ में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू डुबकी लगाएंगी:  राजेंद्र प्रसाद के बाद दूसरी राष्ट्रपति होंगी; उत्तराखंड सीएम ने संगम में स्नान किया

महाकुंभ में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू डुबकी लगाएंगी: राजेंद्र प्रसाद के बाद दूसरी राष्ट्रपति होंगी; उत्तराखंड सीएम ने संगम में स्नान किया

  • Hindi News
  • Mahakumbh
  • Mahakumbh LIVE | Prayagraj Kumbh Mela Sangam Snan Shahi Snan Photo Video Update; Naga Sadhu Yogi Adityanath , President Droupadi Murmu Visit Today

प्रयागराज1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाकुंभ का आज 29वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 43.57 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ आएंगी। वे आठ घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी। राष्ट्रपति संगम में स्नान के साथ यहां अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू दिल्ली से विशेष हवाई जहाज से प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर दिन में लगभग 11 बजे पहुंचेंगी। यहां से वे हेलिकॉप्टर से महाकुंभ नगर के अरैल क्षेत्र में डीपीएस हेलीपैड पर उतरेंगी। वहां से कार से अरैल VVIP जेटी तक और फिर यहां से निषादराज क्रूज से संगम जाएंगी।

स्नान के बाद गंगा की पूजा और आरती करेंगी। इसके बाद डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र को देखेंगी। शाम चार बजे के करीब दिल्ली के लिए रवाना होंगी। द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं, जो प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाने आ रही हैं। इससे पहले 1954 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में पावन स्नान किया था।

वहीं, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सुबह परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाई। भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।

प्रयागराज शहर में जबरदस्त भीड़ है। इसे देखते हुए अरैल घाट से संगम तक बोट बंद की गई है। संगम स्टेशन को 14 फरवरी तक के लिए बंद किया गया है। प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ को मैनेज करने के लिए इमरजेंसी क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू किया गया है। ​

महाकुंभ से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संगम में डुबकी लगाई

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाकुंभ का ड्रोन VIDEO

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गायिका मालिनी अवस्थी ने संगम में डुबकी लगाई, कहा- मैं धन्य हो गई

लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने कहा- त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के बाद मैं धन्य महसूस कर रही हूं…महाकुंभ में शामिल होने के लिए दुनिया भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं…यह क्षण दिव्य है।

49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संगम में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़, देखें वीडियो

01:47 AM10 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

14 फरवरी तक प्रयागराज संगम स्टेशन बंद

प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ को मैनेज करने के लिए इमरजेंसी क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू किया गया। ​उत्तर रेलवे लखनऊ के ​वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया, 14 फरवरी तक प्रयागराज संगम स्टेशन बंद रहेगा।

01:47 AM10 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

आज राज्यपाल प्रयागराज में रहेंगी

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज, सुबह 9 बजे प्रयागराज आएंगी। इसके बाद राज्यपाल राष्ट्रपति महोदया के साथ समस्त कार्यक्रमों में उनके साथ रहेंगी। राज्यपाल शाम 5:50 बजे प्रयागराज से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी।

01:46 AM10 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

महाकुंभ पहुंचे उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी, कहा- यह आस्था का महासंगम

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी रविवार को महाकुंभ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ को आस्था का महासंगम करार दिया और कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि यह महाकुंभ हमारे युग में आया है।

उन्होंने महाकुंभ के भव्य आयोजन के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड मंडपम का भी निरीक्षण किया। साथ ही, वह सेक्टर 8 में आयोजित ज्ञान महाकुंभ’ में भी हिस्सा लेने पहुंचे। धामी ने कहा, यह आस्था का महासंगम है। हमारे देश के करोड़ों लोग यहां पवित्र स्नान कर रहे हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि यह महाकुंभ हमारे युग में आया है।

01:45 AM10 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग ने संगम में लगाई डुबकी

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग कल महाकुंभ पहुंचे थे। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने संगम में स्नान किया।

CM प्रेम सिंह तमांग ने कहा- महाकुंभ की दिव्यता, भव्यता और वैभव से काफी अभिभूत हूं। कहा- महाकुंभ सनातन परंपराओं की गहरी श्रद्धा और भारत की आध्यात्मिक चेतना से जुड़ने का अनुपम क्षण है।

01:45 AM10 फ़रवरी 2025

  • कॉपी लिंक

अखिलेश ने कहा- इमरजेंसी इंतजाम हो

अखिलेश यादव ने कहा- महाकुंभ में फंसे करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए तुरंत आपातकालीन व्यवस्था की जाए। हर तरफ से जाम में भूखे, प्यासे, बेहाल और थके तीर्थयात्रियों को मानवीय दृष्टि से देखा जाए। आम श्रद्धालु क्या इंसान नहीं है।

खबरें और भी हैं…

देश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Breaking News News