Advertising
<

महाकुंभ के श्रद्धालुओं से काशी विश्वनाथ की गलियां फुल: 5 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे; गोदौलिया पर भीड़ संभालना मुश्किल – Varanasi News

4
महाकुंभ के श्रद्धालुओं से काशी विश्वनाथ की गलियां फुल:  5 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे; गोदौलिया पर भीड़ संभालना मुश्किल – Varanasi News

महाकुंभ के श्रद्धालुओं से काशी विश्वनाथ की गलियां फुल: 5 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे; गोदौलिया पर भीड़ संभालना मुश्किल – Varanasi News

वाराणसी में मंगला आरती के दौरान बाबा विश्वनाथ का दुग्धाभिषेक करते पुजारी श्रीकांत मिश्रा।

वाराणसी में महाकुंभ के पलट प्रवाह यानि प्रयागराज से काशी आने वाले श्रद्धालुओं का रेला है। शहर के अंदर और बाहर तक प्रयागराज से लोगों की भीड़ नजर आ रही है। काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगाघाटों की सड़कें दर्शनार्थियों से फुल हैं। वहीं गोदौलिया से मैदागिन तक क

.

13 जनवरी से शुरू हुई श्रद्धालुओं की भीड़ की प्राथमिकता गंगा स्नान और बाबा विश्वनाथ का दर्शन है। शुक्रवार सुबह तक लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं के प्रयागराज से बनारस आने की अंदाजा लगाया जा रहा है। वहीं रात तक यह गति जारी रहेगी। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए धाम में लगभग प्रतिदिन 3 लाख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, यह आंकड़ा अब जल्द ही प्रतिदिन 10 लाख तक पहुंच जाएगा।

उधर, शंखनाद के बीच बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह के कपाट खोले गए। शुक्रवार को भोर में मंदिर न्यास ने 2.45 बजे काशी पुराधिपति के गर्भगृह में दर्शन दिए। मंदिर के पुजारी श्रीकांत मिश्रा ने बाबा को शयन शैय्या से जगाया और मंगला आरती का शंख बजाया।

प्रतिदिन की भांति पूरे विधान के साथ बाबा विश्वनाथ को पंच गव्य और शहद समेत षोडशोपचार करते हुए भव्य अभिषेक और श्रृंगार किया गया। शंख, घड़ियाल, घंटी और डमरू के बीच भव्य मंगला आरती की गई, भक्तों ने हर हर महादेव और माता पार्वती का जयघोष किया। आरती के बाद बाबा का दर्शन आम लोगों के लिए शुरू किया गया।

Advertising

मंगला आरती में शामिल श्रद्धालुओं के पूजन के साथ ही परिसर हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। धाम में लगभग 30-35 हजार लोग कतार में लगे हैं, वहीं गोदौलिया से चौक तक भारी भीड़ है। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष गूंज रहा। भीड़ के कारण स्पर्श दर्शन पर रोक लगा दी गई है जो 28 फरवरी तक जारी रहेगी।

गुरुवार रात काशी पुराधिपति को श्रृंगार आरती के बाद इसी शैय्या पर शयन कराया गया। सुबह न्यासकर्मियों ने कपाट खोले।

गंगाद्वार पर श्रद्धालुओं की लाइन काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की सीढ़ियों से राजेंद्र प्रसाद घाट तक पहुंच गई हैं। इसके चलते मंदिर के 4 गेट से भक्तों को एंट्री मिल रही है। भक्तों की 3 किलोमीटर लंबी कतारें लगी हैं। महाकुंभ के 45 दिन रोज करीब 15 लाख भक्तों के आने का अनुमान है।

गंगाद्वार और ढुंढिराज गेट पर सबसे लंबी लाइन है, जिसमें हजारों श्रद्धालु कतारबद्ध हैं। महाकुंभ के शाही स्नान का पलट प्रवाह लगातार 45 दिन काशी में प्रभावी रूप से दिखेगा। हाईवे से लेकर शहर तक पर्यटक, श्रद्धालुओं की भीड़ के लिए पुलिस प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

स्पर्श दर्शन पर रोक, 2-4 तक लगेगा प्रोटोकॉल

महाशिवरात्रि के बाद 28 फरवरी तक बाबा के स्पर्श दर्शन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। केवल मंगला आरती के लिए ही टिकट प्रदान किए जाएंगे। आरती के समय में परिवर्तन किया गया है। हालांकि महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को काशी विश्वनाथ के कपाट बंद नहीं होंगे। रातभर कपाट खुले रहेंगे। बाबा के स्पर्श दर्शन पर रोक रहेगी, सिर्फ झांकी दर्शन कर सकेंगे।

सोमवार, पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के दिन VIP प्रोटोकॉल पर भी रोक रहेगी। महाकुंभ के अन्य दिनों VIP प्रोटोकॉल होगा, सुबह मंगला आरती की समाप्ति से लेकर दोपहर दो बजे तक किसी भी प्रकार का विशिष्ट अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक ही विशिष्ट अनुरोध स्वीकार किए जाएंगे। विशिष्ट अनुरोध के अंतर्गत भी स्पर्श दर्शन की व्यवस्था नहीं प्रदान की जाएगी।

बनारस समेत आसपास के जनपदों से मंगाया फोर्स

पलट प्रवाह में उमड़ने वाली भीड़ और महाकुंभ के मद्देनजर वाराणसी जोन और रेंज से सुरक्षा बलों को बुलाया गया है। इन जगहों पर बैरियर लगाए गए हैं। इसके अलावा आठ आईपीएस अफसर, 10 एएसपी, 18 डीएसपी/एसीपी भी अलग-अलग जोन में सुरक्षा संभालेंगे।

इसमें गाजीपुर, आजमगढ़, चंदौली, जौनपुर, मिर्जापुर, मऊ समेत अन्य जिलों के पुलिसकर्मी शामिल हैं। केंद्रीय सुरक्षा बल के अलावा, एसटीएफ, एटीएस, पीएसी, एनएसजी, डॉग स्क्वायड दस्तों को लगाया गया है। भीड़ को संभालने के लिए शहर में 55 जगह चिह्नित की गई हैं।

इसी तरह श्री काशी विश्वनाथ धाम परिक्षेत्र को 8 जोन में बांटा गया है। 13 सेक्टर और 32 सब सेक्टर में बांट कर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 8 टैफिक इंस्पेक्टर, 24 टैफिक सब इंस्पेक्टर, 164 हेड कॉन्स्टेबल और 300 से ज्यादा होमगार्ड तैनात किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News