मलाजखंड बस हादसे की तीन टीमें कर रहीं जांच: भिलाई में भर्ती मरीजों का होगा ऑपरेशन, प्रबंधन ने ली जिम्मेदारी – Balaghat (Madhya Pradesh) News

0
मलाजखंड बस हादसे की तीन टीमें कर रहीं जांच:  भिलाई में भर्ती मरीजों का होगा ऑपरेशन, प्रबंधन ने ली जिम्मेदारी – Balaghat (Madhya Pradesh) News

मलाजखंड बस हादसे की तीन टीमें कर रहीं जांच: भिलाई में भर्ती मरीजों का होगा ऑपरेशन, प्रबंधन ने ली जिम्मेदारी – Balaghat (Madhya Pradesh) News

मलाजखंड की प्रसिद्ध ताम्र परियोजना के साउथ ब्लॉक में मंगलवार को हुए बस हादसे की जांच तीन टीमें कर रही हैं। यह घटना अंडरग्राउंड खदान में सेकंड शिफ्ट के दौरान मजदूरों को ले जा रही बस के पलटने से हुई थी। हादसे को चार दिन बीत जाने के बाद भी अब तक कोई एफआ

.

हादसे में पलटी बस की एक क्षतिग्रस्त तस्वीर सामने आई है। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) के कार्यकारी निदेशक नागेश शेनॉय ने बताया कि यह तस्वीर वाहन के निचले हिस्से की है, जिससे वह ऐसी दिख रही है। हालांकि, बस की हालत देखकर यह स्पष्ट है कि उसकी स्थिति ठीक नहीं थी। सूत्रों के अनुसार, बस के ब्रेक फेल होने के बाद वह 500 से 700 मीटर तक घिसटती चली गई थी। इसी बस में एसएमएस कंपनी के 24 घायल मजदूरों को कार्यस्थल ले जाया जा रहा था।

बस के रजिस्ट्रेशन, फिटनेस और इंश्योरेंस को लेकर परिवहन अधिकारी कोई पुष्ट जानकारी नहीं दे पाए हैं। उन्होंने अनुमान के आधार पर बताया कि बस के कागजात होंगे, लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कागजात मौजूद हैं या नहीं।

इस घटना में घायल हुए 8 मरीजों को गोंदिया अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। वहीं, भिलाई में 13 से 14 मरीजों का उपचार जारी है, जिनका ऑपरेशन किया जाना है।

HCL के कार्यकारी निदेशक नागेश शेनॉय ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। उन्होंने पुष्टि की कि गोंदिया से सभी मजदूर डिस्चार्ज हो गए हैं और भिलाई में भर्ती मरीज स्थिर हैं, जिनका ऑपरेशन किया जा रहा है। शेनॉय ने कहा कि ताम्र परियोजना प्रबंधन सभी घायल मजदूरों के इलाज को लेकर गंभीर है और उन्हें पूरी मेडिकल सुविधा दी जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मजदूरों के काम पर लौटने तक उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

आपको बताते चले कि मंगलवार को मलाजखंड ताम्र परियोजना के साउथ ब्लॉक में हुए हादसे में मजदूर रमेश नेवारे, मधुकर सिंग, राकेश, नितेश, मोहित यादव, ब्रजेश पाल, कपिल बिसेन, श्यामसिंग, कैलाश पंचेश्वर, मनोहर बिसेन, अंकित संजय बोपचे, अरविंद डोंगरे, मनोज मेश्राम, लवकुश बनकर, भविष्य बारमाटे, अलाउद्दीन, सुरजसिंग, मंगलेश यादव, देवेन्द्र और घनश्याम घायल हो गए थे। जिन्हें ईलाज के लिए गोंदिया और भिलाई अस्पताल भेजा गया था। इस मामले में इंटक सदस्य और पार्षद अब्दुल सोहेल ने गंभीर रूप से घायलों को तीन लाख रूपए, सामान्य घायलो को डेढ़ लाख रूपए, मजदूरों के स्वास्थ्य होने तक उनका पूरा वेतन दिए जाने की मांग की है। साथ ही एसएमएस में हुए इस हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News