Advertising
<

मरीज की मौत मामले में गुस्साए लोगों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा – Jaipur News

0
मरीज की मौत मामले में गुस्साए लोगों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा – Jaipur News

मरीज की मौत मामले में गुस्साए लोगों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा – Jaipur News

एक निजी हार्ट सेंटर में मरीज की मौत से गुस्साई भीड़ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर उग्र प्रदर्शन किया। पुलिस और भीड़ के बीच लाठी-पत्थर चले। इस घटना में एक युवक बेहोश हो गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दूर तक खदेड़ा। कुछ को पकड़ कर थाने ले जाया गया।

.

दरअसल निजी हार्ट सेंटर में इलाज के लिए गए हृदय रोगी रामेश्वरलाल की मौत के मामले में मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में सेंटर संचालक डॉक्टर को क्लीन चिट मिल गई है। डॉक्टर ने सोमवार को मानहानि के आरोप में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोर्ट में दो करोड़ का दावा और सदर थाने में केस दर्ज कराया है। इसे लेकर प्रदर्शनकारी भड़क गए। पीड़ित पक्ष ने विरोध स्वरूप मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दे दिया।

पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, कांग्रेसी नेता महेंद्र गहलोत, रामनिवास कूकणा सहित मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। तीन घंटे सभा के बाद पूर्व मंत्री मेघवाल के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल जिला कलेक्टर से मिला। मेघवाल ने मरीज की मौत के मामले की जांच जयपुर से किसी आईएएस अधिकारी की निगरानी कराई जाए। इसके लिए उन्होंने सीएम या उच्च पदस्थ अधिकारियों से बात करने पर दबाव डाला।

कलेक्टर ने कहा कि वे ज्ञापन सरकार को भेज सकती हैं। धरना उठा लें। जहां तक जांच का सवाल है तो चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक से जांच करा ली जाएगी। मेघवाल ने हार्ट सेंटर को अस्थायी तौर पर कुछ दिन के लिए बंद करने की मांग करते हुए कहा कि स्थानीय डॉक्टरों पर भरोसा नहीं है। जांच जयपुर से ही होनी चाहिए। वार्ता बेनतीजा रहने पर कलेक्ट्रेट के बाहर जमा भीड़ उग्र हो गई। बेरीकेड्स गिरा दिए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भी लाठियां भांजी।

प्रदर्शनकारियों को तुलसी सर्किल, सर्किट हाउस और खादी मंदिर तक खदेड़ा। ऑटो में बैठकर प्रदर्शनकारियों का पीछा किया। इस लाठी-भाटा जंग में काफी संख्या में वाहनों को भी क्षति पहुंची है। एक युवक बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने कहा है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस ने डंडे बरसाए हैं। पुलिस ने निर्दोश लोगांे को पकड़ा है।

Advertising

40 प्रदर्शनकारी हिरासत में, पथराव का मुकदमा दर्ज

बीकानेर| पुलिस की ओर से सदर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कर 40 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। एएसपी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स गिरा दिए। उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने तो बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिए जिससे पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। इस दौरान करीब 40 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। सदर पुलिस थाने में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस पर पथराव, सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बीकानेर रेंज आईजी हेमंत शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। जो आरोपी हैं, उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

बीकानेर : प्रदर्शनकारियों ने कहा- स्थानीय डॉक्टरों पर भरोसा नहीं, जयपुर से कराए जांच

शिष्टमंडल जिला कलेक्टर से मिला। मेघवाल ने मरीज की मौत के मामले की जांच जयपुर से किसी आईएएस अधिकारी की निगरानी कराई जाए। इसके लिए उन्होंने सीएम या उच्च पदस्थ अधिकारियों से बात करने पर दबाव डाला। कलेक्टर ने कहा कि वे ज्ञापन सरकार को भेज सकती हैं। धरना उठा लें। जहां तक जांच का सवाल है तो चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक से जांच करा ली जाएगी। मेघवाल ने हार्ट सेंटर को अस्थायी तौर पर कुछ िदन के लिए बंद करने की मांग करते हुए कहा कि स्थानीय डॉक्टरों पर भरोसा नहीं है। जांच जयपुर से ही होनी चाहिए। वार्ता बेनतीजा रहने पर कलेक्ट्रेट के बाहर जमा भीड़ उग्र हो गई। बेरीकेड्स गिरा दिए आैर पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भी लाठियां भांजी। प्रदर्शनकारियांे को तुलसी सर्किल, सर्किट हाउस आैर खादी मंदिर तक खदेड़ा। अॉटो में बैठकर प्रदर्शनकारियों का पीछा किया। इस लाठी-भाटा जंग में काफी संख्या में वाहनों को भी क्षति पहुंची है। एक युवक बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने कहा है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस ने डंडे बरसाए हैं। पुलिस ने निर्दोश लोगांे को पकड़ा है।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News