Advertising
<

मरीजों को अस्पताल ले जाना हुआ मुश्किल: छतरपुर में मंगलवार हाट के अतिक्रमण से लगा डेढ़ घंटे का जाम; 6 प्रमुख मार्ग रहे ब्लॉक – Chhatarpur (MP) News

0
मरीजों को अस्पताल ले जाना हुआ मुश्किल:  छतरपुर में मंगलवार हाट के अतिक्रमण से लगा डेढ़ घंटे का जाम; 6 प्रमुख मार्ग रहे ब्लॉक – Chhatarpur (MP) News

मरीजों को अस्पताल ले जाना हुआ मुश्किल: छतरपुर में मंगलवार हाट के अतिक्रमण से लगा डेढ़ घंटे का जाम; 6 प्रमुख मार्ग रहे ब्लॉक – Chhatarpur (MP) News


छतरपुर शहर में मंगलवार देर रात हाट बाजार के अतिक्रमण के कारण करीब डेढ़ घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। जाम के कारण बकायन मार्ग और पठापुर रोड सहित 6 प्रमुख मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गए, जिससे आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हुईं और मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना भी मुश्किल हो गया। नगर पालिका की कार्रवाई बेअसर होने और हर सप्ताह इसी तरह जाम लगने से आक्रोशित राहगीरों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था को स्थायी रूप से दुरुस्त करने की मांग की है। सड़क तक दुकानें लगने से इन इलाकों में लगा जाम स्थानीय लोगों के अनुसार, जाम की मुख्य वजह हाट बाजार में दुकानदारों द्वारा सड़क तक फैलाया गया अतिक्रमण है। अव्यवस्थित रूप से लगने वाली दुकानों के कारण सड़कें संकरी हो जाती हैं। मंगलवार देर रात भी इसी वजह से बकायन मार्ग, पठापुर रोड, सीताराम कॉलोनी, फौलादी कलम, शिव कॉलोनी और बालाजी पुरम सहित कई इलाकों में जाम का असर देखा गया। इन मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। रेत के ट्रैक्टरों ने बढ़ाई परेशानी, एंबुलेंस भी फंसी सड़कों पर लगे जाम के कारण सबसे ज्यादा आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हुईं। मरीजों को अस्पताल तक ले जाने में लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। लोगों ने चिंता जताई कि ऐसे हालात में गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को समय पर इलाज मिलना संभव नहीं हो पाता। इसके अलावा जाम के दौरान रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली और टैक्सियों की अनियंत्रित आवाजाही ने स्थिति को और गंभीर बना दिया, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रही। राहगीर बोले- अतिक्रमण हटाकर ठोस कदम उठाए प्रशासन नगर पालिका द्वारा समय-समय पर कार्रवाई किए जाने के बावजूद इस समस्या में कोई स्थायी सुधार नहीं हुआ है। हर मंगलवार को ऐसे ही हालात बनने से स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जाम से परेशान राहगीर अंशु रैकवार और संदीप रैकवार ने प्रशासन से हाट बाजार की व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया है, ताकि शहर को इस साप्ताहिक जाम से हमेशा के लिए स्थायी राहत मिल सके। देखिए जाम की अन्य तस्वीरें…

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News