मनचलों को रोकने की सजा: दो महीने पहले ही जेल से छूटे बदमाश ने किया था नाबालिगों के साथ मिलकर ब्लेड से हमला | miscreant released from jail had committed the crime with minors | Patrika News h3>
रविवार सुबह सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस-प्रशासन के आला अफसरों की बैठक बुलाई और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बोले- जरूरत हो तो जिलाबदर कर दें। इसके बाद सीएम ने पीडि़ता के घर जाकर मुलाकात की और इलाज की व्यवस्था कराने की बात कही।
सीएम ने कहा कि मैं बहन सीमा के साहस को सलाम करता हूं। उसके साहस के लिए हमने उन्हें एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया है। प्लास्टिक सर्जरी की व्यवस्था करेंगे।
प्रशासन ने आरोपी का घर तुड़वा दिया है। सीमा के पति सुनील का कहना है कि वह डरी हुई है। नींद में भी घबराकर जैउठ जाती है।
पुलिस के मुताबिक, 9 जून को रात 8 बजे शिवाजी नगर में रहने वाले सुनील सोलंकी पत्नी सीमा के साथ मालवीय नगर से घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ बदमाशों ने सीमा के देखकर सीटी बजाई। सीमा ने उनमें से एक को तमाचा जड़ दिया था। इससे गुस्साए बदमाशों ने सीमा पर ब्लेड से हमला कर दिया था। सीमा के चेहरे पर 118 टांके आए थे।
बच्चों का एडमिशन पास के स्कूल में कराएंगे
सीएम शिवराज ने सीमा से मुलाकात कर कहा कि आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। मैं आपका भाई हूं। दोनों बच्चों का नजदीक के स्कूल में एडमिशन का इंतजाम सरकार करवाएगी।
स्कैच-फुटेज से पकड़ाया आरोपी
थाना प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी ने बताया, फरियादी के बताए अनुसार बनाए गए स्कैच और सीसीटीवी फुटेज से मुख्य आरोपी ऑटो चालक बादशाह बेग (38) पकड़ा गया। वह रोशनपुरा बस्ती में रहता है। बादशाह पर चार थानों में 32 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने ऑटो भी जब्त कर लिया है। उसके वाहन का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है।
ये है महिला अपराधों में लगाम लगाने के लिए जीआरपी का नया प्रयोग…
वहीं दूसरी ओर महिलाओं के साथ ट्रेन में यात्रा के दौरान होने वाले अपराध पर लगाम लगाने के लिए जीआरपी नया प्रयोग करने जा रही हैै। इसके लिए जीआरपी अपनी निगरानी में मिर्च स्प्रे व पाउडर महिला यात्रियों को बेचेगी। राज्य पुलिस ने इसकी मंजूरी दे दी है।
प्रदेश में इंदौर, उज्जैन, भोपाल, रतलाम, ब्यावरा, मेघनगर, मंदसौर, नीमच, शामगढ़, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर और शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर इसकी बिक्री जल्द शुरू होगी। असल में ट्रेन में अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के साथ कई बार लूट, छेड़छाड़ की वारदात सामने आती हैं। कई बार इससे बचने के लिए महिलाओं के हाथ में कोई साधन नहीं होता।
महिला यात्रियों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए उनकी यात्रा सुरक्षित करने के उद्देश्य से अब रेलवे स्टेशनों पर मिर्च स्प्रे उपलब्ध होगा। मिर्च स्प्रे की कीमत क्या होगी, यह अभी तय नहीं हो पाया है। हालांकि जीआरपी के अधिकारियों का कहना है कि इसको कम से कम कीमत में महिला यात्रियों के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।
इसलिए है यह महत्वपूर्ण
रेलवे अधिकारियों के अनुसार मिर्च स्प्रे को छिड़कने से आंखों में जलन होती है। जिस पर इसे छिड़का जाता है उसे सांस लेने में परेशानी होती है। नाक से पानी बहने लगता है और खांसी आने लगती है। कुछ देर के लिए अंधेरा छा जाता है। इसका असर 30-40 मिनट रहता है।
महिला यात्रियों को पूरी तरह से सुरक्षित यात्रा करवाने के लिए जीआरपी मिर्च स्प्रे व पाउडर की बिक्री करने जा रही है। स्वीकृति मिल चुकी है।
— निवेदिता गुप्ता, रेल एसपी, जीआरपी