मध्य पूर्व में तनाव बढऩे से सोना-चांदी में उछाल | Gold and silver rise due to increasing tension in the Middle East | Patrika News

15
मध्य पूर्व में तनाव बढऩे से सोना-चांदी में उछाल | Gold and silver rise due to increasing tension in the Middle East | Patrika News

मध्य पूर्व में तनाव बढऩे से सोना-चांदी में उछाल | Gold and silver rise due to increasing tension in the Middle East | News 4 Social

इंदौरPublished: Oct 18, 2023 06:54:42 pm

इंदौर बाजार ….. 18-10-2023-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 61350 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 73900 रुपए किलो

मध्य पूर्व में तनाव बढऩे से सोना-चांदी में उछाल

मध्य पूर्व में तनाव बढऩे से सोना-चांदी में उछाल

सोना-चांदी की कीमतों को बड़ा बढ़ावा
इंदौर. इजराइल-हमास युद्ध में वृद्धि पर बढ़ती चिंताओं ने सोना-चांदी की कीमतों को बड़ा बढ़ावा दिया, क्योंकि पारंपरिक सुरक्षित ठिकानों की मांग बढ़ गई। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1949.90 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1947.10 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 23.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 23.20 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 61450 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 56200 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 73300 व टंच 73500 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 61350 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 73900 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

भरपूर आवक से आलू के दाम घटे
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में जोरदार आवक होने से आलू के भाव में गिरावट आई। शुरुआती तेजी के बाद लेवाली कम होने से प्याज के भाव भी नरम हुए। मंडी में प्याज की 50 हजार, लहसुन की 8 हजार व आलू की 20 हजार बोरी आवक हुई। प्याज सुपर बेस्ट 3300 से 3400, बेस्ट 2700 से 3000 व गोल्टी 2000 से 2300, लहसुन ऊंटी क्वालिटी 13500 से 14000, देशी लहसुन 12000 से 13000, एवरेज 11000 से 11500, बारिक 9500 से 10000, चिप्स क्वालिटी का आलू 1000 से 1200 व ज्योति 500 से 800 रुपए क्विंटल बिका।
————
मूंगफली और इसके तेल के दाम पर दबाव बढऩे की संभावना
इंदौर. खरीफ सीजन में राष्ट्रीय स्तर पर मूंगफली का बिजाई क्षेत्र 45.53 लाख हेक्टेयर से घटकर 43.91 लाख हेक्टेयर पर अटक गया और खासकर देश के सबसे प्रमुख उत्पादक राज्य- गुजरात में इसका रकबा गिरकर 16.36 लाख हेक्टेयर रह गया जिससे इसके उत्पादन में गिरावट आने की संभावना है लेकिन नए माल की जोरदार आवक शुरू होने पर इसकी कीमतों पर दबाव बढऩे का अनुमान है। सूत्रों का कहना है कि ऐसी हालत में आमतौर पर मूंगफली एवं इसके तेल का भाव ऊंचा और मजबूत रहना चाहिए लेकिन कुछ विशेष कारणों से इसमें नरमी आने की संभावना है।
देश की मंडियों में सोयाबीन की 8 लाख बोरी आवक हुई। मध्यप्रदेश में 3.25 लाख, महाराष्ट्र में 2.50 लाख, राजस्थान में 1.25 लाख व अन्य राज्यों में 1 लाख बोरी सोयाबीन आई। देश में सरसों की 4.85 लाख बोरी आवक हुई। राजस्थान में 2.40 लाख, मध्यप्रदेश में 60 हजार, यूपी में 45 हजार, पंजाब में 20 हजार, गुजरात में 30 हजार व अन्य राज्यों में 90 हजार सरसों आई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1580 से 1600, मुंबई मूंगफली तेल 1590, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 920 से 925, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 875 से 880, मुंबई सोया रिफाइंड 910 से 915, मुंबई पाम तेल 828 से 830, इंदौर पाम 892, राजकोट तेलिया 2500, गुजरात लूज 1650, कपास्या तेल इंदौर 830 रुपए।
तिलहन : सरसों 6300 से 6500, रायड़ा 4900 से 5100, सोयाबीन नई 4500, पुरानी 4805 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 40500 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 4825, विप्पी 4760, लक्ष्मी 4780, रुचि 4775, सांवरिया इटारसी 4700, खंडवा 4750, धानुका 4875, एमएस नीमच 4800, एमएस पचोर 4800 व एवी 4825 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1925, देवास 1925, उज्जैन 1925, खंडवा 1900, बुरहानपुर 1900, अकोला 2825 रुपए।
—————–
समर्थन मूल्य बढऩे से चना और मसूर के दाम बढ़े
इंदौर. केन्द्र सरकार ने रबी कालीन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 105 रुपए से लेकर 425 रुपए प्रति क्विंटल तक का भारी इजाफा कर दिया है।
चना का एमएसपी 5335 रुपए प्रति क्विंटल से 105 रुपए बढ़ाकर 5440 रुपए प्रति क्विंटल। मसूर का समर्थन मूल्य 425 रुपए बढ़ाकर 6425 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। समर्थन मूल्य बढऩे से मंडियों में चना और मसूर के दाम बढ़ गए है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 5800, काबुली सूडान 7750, मसूर ऑस्ट्रेलिया 6500, मसूर कनाड़ा 6450, तुवर लेमन नई 11650, गजरी 9200 व उड़द एफएक्यू 8925 रुपए।
दलहन- चना 6450 से 6500, विशाल 6050 से 6150, डंकी 5500 से 5700, मसूर 6350, तुवर महाराष्ट्र 11800 से 12000, कर्नाटक 12100 से 12300, निमाड़ी 9500 से 11700, मूंग 8800 से 8900, बारिश का मूंग 9600 से 10000, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 9000, मीडियम 6500 से 7500, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 8200 से 8300, मीडियम 8400 से 8500, बोल्ड 8600 से 8700, मसूर दाल मीडियम 7700 से 7800, बोल्ड 7900 से 8000, तुवर दाल सवा नंबर 13700 से 13800, फूल 14600 से 14700, बेस्ट तुवर दाल 15100 से 16300, ब्रांडेड तुवर दाल 16700, मूंग दाल मीडियम 10500 से 10600, बोल्ड 10700 से 10800, मूंग मोगर 11400 से 11500, बोल्ड 11600 से 11700, उड़द दाल मीडियम 10600 से 10700, बोल्ड 10800 से 10900, उड़द मोगर 11100 से 11200, बोल्ड 11300 से 11500 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 16900, (42-44) 16700, (44-46) 16500, (58-60) 15100 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9550 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4250 से 6500, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
————–
पूजन सामग्री में खेरची मांग, खोपरा बूरा और महंगा
इंदौर. नवरात्र के चलते पूजन सामग्री में खेरची मांग बढ़ गई है। फलहारी वस्तुओं में भी अच्छी खरीदी चल रही है। खोपरा गोला व बूरा में तेजी बनी हुई है। नारियल की आपूर्ति कम होने से इसमें आगे तेजी के आसार है।
शकर एस 4060 से 4090, शकर एम सुपर 4150 से 4200, गुड़ भेली 4000 से 4100, कटोरा 4300 से 4400, ग्लास 4600 से 4800, लड्डू 4500 से 4600, ऑर्गेनिक 6800, सिंघाड़ा बड़ा 120 से 127, छोटा 115, साबूदाना चालू 7300 से 7500, बेस्ट 7900 से 8000, रायलरतन साबूदाना लूज में 7475, 1 किलो पैकिंग में 7910, सच्चामोती लूज में 7325, 1 किलो पैंकिंग में 7650, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 8170, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 8350 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 100 से 125, खोपरा बूरा 2350 से 3850 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 630 से 635, मिनिमटर 645 से 655, मटरदाना 670 से 685, बेस्ट 715, हल्दी निजामाबाद 150 से 160, हल्दी सांगली 250 से 260, जीरा राजस्थान 655 से 675, ऊंझा 685 से 690, मीडियम 700 से 715, बेस्ट 720 से 725, सौंफ मोटी 280 से 285, मीडियम 300 से 325, बेस्ट 375 से 425, बारीक 350 से 425, लौंग चालू 940 से 945, बेस्ट 955 से 970, दालचीनी 240 से 245, बेस्ट 250 से 255, जायफल 625 से 675, बेस्ट 725, जावत्री 1950, बेस्ट 2050, बड़ी इलायची 975 से 1050, बेस्ट 1125 से 1250, पत्थरफूल 340 से 365, बेस्ट 425 से 550, बाद्यान फूल 575 से 675, शाहजीरा खर 340 से 355, ग्रीन 480 से 600, तेजपान 90 से 110, तरबूज मगज 650 से 680, नागकेसर 725 से 750, सौंठ 325 से 425, खसखस चालू 675 से 775, बेस्ट 950 से 1250, एक्सट्रा बेस्ट 1250, से 1300, धोली मूसली 1400 से 1450, हींग 751- 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 121- 50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, 111-50 ग्राम 2850, पाउच में 10 ग्राम 2930, पावडर 850 से 900, हरी इलायची 1875 से 1975, मीडियम 2025 से 2125, बेस्ट 2250 से 2450, एक्सट्रा बेस्ट 2450 से 2750, पानबार 2350 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 725 से 750, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 650 से 700, काजू डब्ल्यू वन 575 से 585, काजू एस डब्ल्यू 300- 640 से 660, काजू जेएच 580, टुकड़ी 570, बादाम इंडिपेंडेट 585 से 625, अमरीकन 675 से 700, ऑस्ट्रेलिया 685 से 690, मोटा दाना 750, टांच 500 से 555, खारक 225 से 235, मीडियम 245 से 260, बेस्ट 275 से 330, एक्सट्रा बेस्ट 325 से 350, किशमिश कंधारी 375 से 425, बेस्ट 550 से 650, इंडियन 150 से 175, बेस्ट 215, चारोली 1370 से 1450, मुनक्का 450 से 650, बेस्ट 750 से 850, अंजीर 850 से 1150, बेस्ट 1200 से 1250, मखाना 450 से 470 बेस्ट 575 से 900, पिस्ता कंधारी 2900, पिशोरी 3100, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1750 से 1800, 160 भरती 1900 से 1950, 200 भरती 2000 से 2050, 250 भरती 2000 से 2050, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 115 से 125, बेस्ट 175 से 200, पूजा सुपारी 450 से 475, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर 150 से 173 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7400 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1560, रवा कट्टे में 1680, मैदा 1590, चना बेसन 4100 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 320 रुपए किलो। उज्जैन मावा 260 रुपए किलो।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News