मधुसूदनगढ़ में बस स्टैंड की जमीन से अतिक्रमण हटाया: पिछले महीने कब्जा करने वाले ने TI पर त्रिशूल से किया था हमला; कुशवाह समाज ने दिया धरना – Guna News

2
मधुसूदनगढ़ में बस स्टैंड की जमीन से अतिक्रमण हटाया:  पिछले महीने कब्जा करने वाले ने TI पर त्रिशूल से किया था हमला; कुशवाह समाज ने दिया धरना – Guna News

मधुसूदनगढ़ में बस स्टैंड की जमीन से अतिक्रमण हटाया: पिछले महीने कब्जा करने वाले ने TI पर त्रिशूल से किया था हमला; कुशवाह समाज ने दिया धरना – Guna News

गुना के मधुसूदनगढ़ के गणेशपुरा गांव में मंगलवार को प्रशासन ने फिर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। यह जमीन वही है, जहां TI सुरेश कुशवाह पर त्रिशूल से हमला करने वाले लेखराज कुशवाह का परिवार फिर से कब्जा कर बैठा था। 15 दिन पहले इसी जमीन से अतिक्रमण हट

.

यह जमीन नए बस स्टैंड के लिए आवंटित की गई है। कुल 3 हेक्टेयर में से करीब 6 बीघा पर लेखराज और 1 बीघा पर रघुवीर ढीमर का अतिक्रमण है। बाकी जमीन पर 30 मकान बने हुए हैं।

हमले के बाद भेजा गया था जेल 24 मई को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए यहां से अतिक्रमण हटा दिया था। टीम अपनी कार्रवाई कर रही थी, इसी दौरान लेखराज कुशवाह (67) अपने हाथ में त्रिशूल लेकर आया और उसे घुमाने लगा। पुलिस बल ने उसे रोकने की कोशिश की। इसी दौरान जामनेर थाना प्रभारी TI सुरेश कुशवाह के हाथ में त्रिशूल लग गया। इसमें वह घायल हो गए। उनके हाथ की उंगलियों में फ्रैक्चर हुआ।

पुलिस उसे थाने लेकर आई। पुलिस ने लेखराज पर शासकीय कार्य में बाधा, धारदार हथियार से हमला करने सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज की है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।

पिछले महीने अतिर्कमण हटाते समय TI पर त्रिशूल से हमला किया गया था।

जमानत के बाद फिर कर लिया कब्जा जेल से रिहा होने के बाद लेखराज के परिवार ने फिर जमीन पर कब्जा कर लिया, जिससे बस स्टैंड निर्माण नहीं हो सका। मंगलवार को पुलिस और प्रशासन की टीम ने फिर बुलडोजर चलाकर दोबारा कब्जा हटाया।

इस दौरान परिवार ने विवाद किया, जिन पर वैधानिक कार्रवाई की गई है। राघौगढ़ SDM विकास कुमार आनंद ने बताया कि परिवार द्वारा फिर से कब्जा कर लिया गया था। इस कब्जे को आज हटाया गया है।

कब्जा हटाने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी।

कुशवाह समाज का धरना

मधुसुदनगढ़ में जमीन से कब्जा हटाने की कार्रवाई के खिलाफ कुशवाह समाज ने विरोध की तैयारी कर ली है। कुशवाह समाज ने नगरपालिका के पास हाट रोड पर धरने का आयोजन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हैं। उनका कहना है कि सिर्फ लेखराज का कब्जा हटाया गया है। बाकी किसी का कब्जा नहीं हटाया जा रहा। समाज के लोग प्रदर्शन के बाद रैली निकालकर प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपेंगे।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News