मदन गोपाल की जय कन्हैया लाल की… जयघोष से गुंजायमान हुआ एकंगरसराय बाजार h3>
मदन गोपाल की जय कन्हैया लाल की… जयघोष से गुंजायमान हुआ एकंगरसराय बाजार भगवान श्रीकृष्ण की धूमधाम से मनायी गयी छट्ठी जागरण में भाव विभोर हुए भक्त, लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के कई रूपों का किया दर्शन फोटो : श्रीकृष्ण एकंगर : एकंगरसराय के बुढ़वा महादेव परिसर में शनिवार को स्थापित भगवान श्रीकृष्ण की मनोरम प्रतिमा। एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के स्टेशन रोड स्थित बुढ़वा महादेव परिसर में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण की छट्ठी बड़ी धूमधाम से मनायी गयी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के विभिन्न रूपों की मनोरम प्रतिमा का भी दर्शन और पूजा अर्चना की। पूरा बाजार मदन गोपाल की जय कन्हैया लाल की… जयकारे से गुंजायमान होता रहा। पूजा अर्चना के बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। महादेव परिसर में पालना पर झूलते भगवान श्रीकृष्ण की मनोरम प्रतिमा को दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। परिसर में वासुदेव जी भगवान श्रीकृष्ण को माथे पर टोकरी में रखकर यमुना पार करते, पूतना की छाती पर बैठे भगवान श्रीकृष्ण का बाल रूप, पास में ही देवों के देव महादेव व पार्वती की भव्य प्रतिमा को देखत भक्तजन अह्लादित होते रहे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन से ही लगातर छह दिनों तक यहां कार्यक्रम हो रहा है। शुक्रवार को लोग जागरण में शामिल हुए। आचार्य भीम भवानी पांडेय ने पूजा अर्चना करायी। भक्तों ने चावल, कढ़ी व सब्जी का भोग भगवान को लगाया। इसके बाद प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम संचालन में समाजसेवी राजीव प्रसाद सिंह, मुख्य पार्षद पूनम कुमारी, उप मुख्य पार्षद सरिता देवी, अध्यक्ष अनिल गुप्ता, सचिव बृजकिशोर सिंह, व्यवस्थापक गौरव कुमार चंद्रवंशी, सुढ़ी बिगहा गांव निवासी राकेश कुमार, वार्ड प्रतिनिधि सोनू पांडेय, पिंटु सोनार, भीम पांडेय, सिंटू कुमार, उत्तम कुमार, टुन्ना कुमार, विष्णुदेव कुमार, छोटू मालाकर, शंकर कुमार, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा व अन्य ने सहयोग किया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर पावापुरी के राधा-कृष्ण ठाकुरवाड़ी में मनी छठियारी फोटो श्रीकृष्ण पावापुरी – पावापुरी की राधा-कृष्ण ठाकुरवाड़ी में विराजमान श्रीराधा-कृष्ण पावापुरी, निज संवाददाता। पावापुरी के राधा-कृष्ण ठाकुरवाड़ी में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में शनिवार को भव्य छठियारी का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद ठाकुरवाड़ी में छठियारी मनाने की परंपरा रही है, जो इस बार भी धूमधाम से संपन्न हुई। इस उत्सव में भक्तों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विशेष पूजन के साथ हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की मूर्ति को सजाया गया। छठियारी के अवसर पर मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया था। भक्तों के लिए विशेष प्रसाद और हलवा का भी प्रबंध किया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और भजनों की धुन गुंजती रही। भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के महत्व और छठियारी की परंपरा के बारे में बताया, जिसे सभी ने ध्यान से सुना और अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। यह उत्सव भगवान के प्रति असीम भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक था। इस पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण से सबके जीवन में सुख, शांति, और समृद्धि की कामना की गई। भजन संगीत में मिथिलेश उपाध्याय, टुनू उपाध्याय, अनिरुद्ध कुमार, अजय कुमार, सूचित कुमार, गांधी जी व अन्य शामिल थे।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News