मत सोचिए चीन के खिलाफ रूस आपकी मदद करने आएगा, अमेरिका ने भारत से क्यों कहा ऐसा

124
मत सोचिए चीन के खिलाफ रूस आपकी मदद करने आएगा, अमेरिका ने भारत से क्यों कहा ऐसा

मत सोचिए चीन के खिलाफ रूस आपकी मदद करने आएगा, अमेरिका ने भारत से क्यों कहा ऐसा

नई दिल्ली: यूक्रेन-रूस के बीच लड़ाई (Russia-Ukraine War) एक महीने से अधिक समय से जारी है और अमेरिका (America) के साथ ही दूसरे देशों की ओर से रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों का खास असर होता नहीं दिख रहा है। अमेरिका की कोशिश है कि रूस के साथ व्यापार करने के लिए कोई देश आगे न आए। वहीं रूस के खिलाफ अमेरिका की नीति तैयार करने में अहम रोल अदा करने वाले भारतवंशी डिप्टी एनएसए दलीप सिंह (US Deputy NSA Daleep Singh) 2 दिन के भारत दौरे पर हैं। यहां उन्होंने ऐसी बात कही जो भारत को नागवार गुजरे। दलीप सिंह ने कहा भारत ऐसी उम्मीद न लगाए कि रूस उसकी मदद करेगा यदि चीन की ओर एलएसी पर कोई उल्लंघन होगा।

डिप्टी एनएसए दलीप सिंह जिन्हें रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का मास्टर माइंड माना जा रहा है उन्होंने भारत को चेताते हुए कहा कि जब चीन नियंत्रण रेखा (एलएसी) का उल्लंघन करेगा तब रूस भारत की मदद करेगा ऐसा नहीं है। चीन और रूस अब नो लिमिट्स पार्टनरशिप में हैं।

Ukraine Crisis India: भारत आ रहे बाइडन-पुतिन के ‘चाणक्‍य’, यूक्रेन पर अमेरिका का साथ देंगे मोदी या रूस से निभाएंगे दोस्‍ती?
भारतीय वार्ताकारों के साथ अपनी व्यस्तताओं के बीच पत्रकारों के एक छोटे समूह के साथ बातचीत के दौरान, सिंह ने यूक्रेन के खिलाफ पुतिन के अनावश्यक युद्ध के लिए रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों को वापस लेने की कोशिश करने वाले किसी भी देश को इसके परिणामों के बारे में आगाह किया। हालांकि सिंह ने यह भी कहा कि अमेरिका और भारत जैसे मित्र देश कोई रेड लाइन निर्धारित नहीं करते हैं।

US India Russia News: भारत को डराकर नहीं होगा अमेरिका का भला, जानें क्‍यों बाइडन के लिए जरूरी है मोदी-पुतिन की दोस्‍ती
दलीप सिंह ने कहा कि दिल्ली में उनकी चर्चा वैश्विक शांति और सुरक्षा को रेखांकित करने वाले मूल सिद्धांतों की रक्षा के बारे में रही। अमेरिका रूस से भारत के ऊर्जा और अन्य वस्तुओं के आयात में तेजी आए यह नहीं चाहता है। एक दिन पहले बुधवार दलीप सिंह ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ मुलाकात की। हफ्ते भर में अमेरिका के किसी वरिष्ठ अधिकारी यह दूसरी भारत यात्रा है।

सिंह (46) अमेरिकी कांग्रेस में निर्वाचित पहले एशियाई-अमेरिकी दलीप सिंह सौंद के परपौत्र हैं। उन्होंने मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और हार्वर्ड केनेडी स्कूल से अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र में जन प्रशासन और कारोबारी प्रशासन में मास्टर डिग्री हासिल की है।



Source link