मंत्री दारासिंह चौहान ने गन्ना किसानों को दिया आश्वासन: कहा- समय से नहीं हुआ भुगतान तो इलाज पक्का है, जल्द होगा बकाया भुगतान – Gonda News h3>
गोंडा11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गोंडा में बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड कुंदरखी चीनी मिल पर किसानों का 109 करोड़ रुपए गन्ना भुगतान बकाया है। इस मुद्दे को किसानों ने कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के सामने उठाया जिसके बाद मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है। कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने किसानों को बताया कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करके जल्द से जल्द बकाया गन्ना भुगतान सुनिश्चित करवाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चीनी मिल भुगतान नहीं करती है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस पूरे मामले पर कड़ा रुख है। कैबिनेट में भी यह बात सामने आई है कि बकायादार निजी चीनी मिलें यदि जल्द भुगतान नहीं करती हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जब मंत्री से पूछा गया कि चीनी मिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई, तो उन्होंने कहा कि उन्हें पिछली स्थिति की जानकारी नहीं है।
हालांकि उन्होंने दोहराया कि यदि समय पर भुगतान नहीं हुआ, तो इलाज होगा सख्त कार्रवाई होगी। पत्रकारों के सवाल पर कि क्या वे किसी को निर्देशित करेंगे, मंत्री ने कहा कि वे निश्चित रूप से जिलाधिकारी (डीएम) को इस संबंध में निर्देश देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर सभी गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को जल्द से जल्द करवाने का आग्रह करेंगे। जल्द से जल्द हम चाहेंगे कि गन्ना किसानों का बकाया भुगतान हो जाए ताकि उन्हें दिक्कत का सामना ना करना पड़े।
किसानों से मुलाकात के बाद कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने बकाया गन्ना भुगतान को लेकर के गोंडा जिला अधिकारी से बात की है और निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द किसानों का बकाया गन्ना भुगतान किया जाए। दरअसल बीते जून में बजाज चीनी मिल के खिलाफ बकाया गन्ना भुगतान न किए जाने को लेकर के मुकदमा भी दर्ज कराया गया था लेकिन उसके बावजूद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। बकाया गन्ना भुगतान न होने से किसान गोंडा के लगातार इस मिल से परेशान चल रहे हैं।
Advertising
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News