भोजपुर में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत

6
भोजपुर में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत

भोजपुर में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत

-प्रदेश सदस्यता प्रभारी सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए आरा। बामपाली स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित कर भोजपुर जिला सदस्यता अभियान की विधिवत शुरुआत की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने की और संचालन जिला मंत्री राजकुमार कुशवाहा ने किया। मुख्य अतिथि बिहार सदस्यता अभियान के प्रभारी सह पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने कार्यकताओं से अपील की कि बिहार को सदस्यता अभियान में पूरे देश में अव्वल बनाना है। आप सभी कार्यकर्ता शक्ति केन्द्र और बूथों पर समाज के सभी वर्गों को सदस्य बनाएं। प्रदेश उपाध्यक्ष सह शाहाबाद क्लस्टर प्रभारी सिद्धार्थ शंभु ने मोर्चा की संयुक्त बैठक कर सदस्यता टीम टोली बनाने पर जोर दिया और प्रत्येक बूथ पर दो सौ और प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा सौ सदस्यता दिलाने की बात कही। समाज के सभी प्रबुद्ध व्यक्ति और संगठनों को सदस्यता अभियान में जोड़ने पर बल दिया। कहा कि सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार हो, ताकि लोग भाजपा की सदस्यता ले सकें। घर-घर पहुंच महिलाओं को सदस्य बनाएं महिलाएं : मीना सिंह पूर्व सांसद मीना सिंह ने सदस्यता अभियान में सभी कार्यकताओं को तन-मन से लगने की अपील की। खासकर महिलाओं को घर-घर जाकर महिलाओं को पार्टी का सदस्य बनाने पर बल दिया। आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश द्वारा मिले सदस्यता लक्ष्य को भोजपुर जिला अवश्य पूरा करेगा। बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मेरा प्रयास है कि बड़हरा विधानसभा और भोजपुर जिला बिहार में अव्वल आए। इसके लिए घर-घर जाकर सभी वर्गों को भाजपा से जोड़ा जाएगा। विधान पार्षद जीवन कुमार ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसका विचार, नीति और उद्देश्य साफ रहता है। भाजपा के नय सदस्यता ग्रहण करने वाले तरारी और पीरो के पूर्व विधायक सुनील पांडे ने कहा कि पार्टी ने जो नीति बनायी है और सदस्यता का लक्ष्य दिया है, उसे हम सभी का दायित्व बनता है कि उसे पूरा करें। हम प्रत्येक बूथ पर सदस्यता अभियान को मजबूती से चलाए, तभी हम सभी बूथ जीतेंगे। पूर्व विधायक संजय सिंह टाइगर ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान में पुराने के साथ नये सदस्य बनते हैं। जिलाध्यक्ष ने सातों विधानसभा का प्रभारी घोषित किया जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने स्वागत भाषण में कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इसकी सदस्यता प्रत्येक छह साल पर होती है। जिले में सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सातों विधानसभा में प्रभारी बनाये गये हैं। उन्होंने आरा विधानसभा क्षेत्र के लिए महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, बड़हरा में उपाध्यक्ष वंदना राजवंशी, शाहपुर में महामंत्री पूनम कुशवाहा, संदेश में मंत्री संतोष चंद्रवंशी, जगदीशपुर में उदय प्रताप सिंह, अगिआंव में उपाध्यक्ष लव पांडेय और तरारी विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला मंत्री राजकुमार कुशवाहा को प्रभारी घोषित किया। लाभार्थियों को भी भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा : भुवन भाजपा प्रदेश सदस्यता सह प्रभारी सह प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश भुवन ने विश्वास दिलाया कि भोजपुर जिला अव्वल आएगा। केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभार्थियों को भी भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा। जिला प्रभारी संजय कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने भी सदस्यता अभियान को तेजी से चलाने पर बल देते हुए कार्यकताओं से अपील की गई।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News