भेड़ाघाट में अभेद्य रहा कांग्रेस का किला, 9 वार्डों में जीत का परचम | Nagriy Nikay Chunav jabalpur | Patrika News h3>
निर्वाचन: बरेला, सिहोरा में भाजपा और भेड़ाघाट व पनागर में कांग्रेस जीती
जबलपुर। नगरीय निकाय चुनाव में आसपास के नगरीय निकायों के परिणाम भी रोचक आए। हालांकि मतगणना के पहले चरण में नगर पालिका पनागर, नगर पालिका सिहोरा, नगर परिषद बरेला और नगर परिषद भेड़ाघाट के ही परिणाम घोषित हुए हैं। इनमें नगर पालिका सिहोरा व नगर परिषद बरेला के अधिकतर वार्डो में भाजपा के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। नगर पालिका पनागर और नगर परिषद भेड़ाघाट के अधिकतर वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी हुए हैं।
भेड़ाघाट नगर परिषद के चुनाव में कांग्रेस का किला इस बार भी अभेद रहा। कांग्रेस के प्रत्याशियों को 9 वार्डों में जीत मिली। लगातार तीसरी बार कांग्रेस ने नगर परिषद में जीत का परचम फहराया। भाजपा के 6 प्रत्याशी ही जीत हासिल कर सके।
वार्ड 1 में भाजपा की उम्मीदवार संध्या ने 91 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। निर्दलीय प्रत्याशी नगमा खान 78 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वार्ड 2 में कांग्रेस की काजल दुबे ङ्क्षपकी ने 167 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। भाजपा की प्रिया उपाध्याय को 100 वोट मिले। वार्ड 3 में भाजपा के अनिकेत भूमिया ने 124 वोट के साथ चुनाव जीता। कांग्रेस से उम्मीदवार सुभाष को 114 वोट मिले। वार्ड 4 से कांग्रेस के उम्मीदवार जगदीश दाहिया ने 160 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। भाजपा से उम्मीदवार लक्ष्मी प्रसाद झारिया को 66 वोट मिले। वार्ड 5 में भाजपा प्रत्याशी सजल तिवारी ने 133 वोट के साथ चुनाव में जीत दर्ज की और कांग्रेस के शेख शहजाद को 90 वोट मिले। इसी तरह से वार्ड 6 में भाजपा की विमला बाई ने 108 वोट प्राप्त कर चुनाव में जीत दर्ज की। कांग्रेस की उम्मीदवार रागिनी दाहिया को 76 वोट मिले। वार्ड 7 में कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी हीरेन्द्र प्रताप ङ्क्षसह को 179 वोट व भाजपा प्रत्याशी को 134 वोट मिले। वार्ड 8 में कांग्रेस की प्रत्याशी नरबदा यादव ने 81 वोट हासिल कर निर्दलीय प्रत्याशी चित्र यादव को हराया, उन्हें 76 वोट मिले। वार्ड 9 से कांग्रेस उम्मीदवार निरंजन को 80 वोट मिले। भाजपा के प्रत्याशी रमेश को 75 वोट मिले। वार्ड 10 में कांग्रेस उम्मीदवार ग्यारसी बाई भूमिया को 138 वोट मिले। भाजपा की कल्लू बाई को 107 वोट मिले। वार्ड 11 से चतुर ङ्क्षसह लोधी को 118 वोट मिले। कांग्रेस के दुर्गेश यादव को 59 वोट प्राप्त हुए। वार्ड 12 से भाजपा की सुनीता बाई ने 140 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। कांग्रेस की उम्मीदवार अनुसुईया को 91 वोट मिले। वार्ड 13 में भाजपा के अजय पटेल को 116 वोट मिले। कांग्रेस के दुर्गेश कुमार को 90 वोट प्राप्त हुए। वार्ड 14 से कांग्रेस के महेश प्रसाद तिवारी को 119 वोट व कांग्रेस के राजकुमार यादव को 64 वोट मिले। वार्ड 15 में भाजपा के रमेश यादव को 94 व कांग्रेस के दिलीप यादव को 95 वोट मिले।
नगर पालिका पनागर में कांग्रेस को बहुमत
नगर पालिका परिषद पनागर में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है। नगर के नौ वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशी चुने गए हैं। वहीं 6 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं। कांग्रेस के विजयी प्रत्याशियों में तुलसीराम कुशवाहा, आपदा बी, महेंद्र चक्रवर्ती, प्रमोद पटेल, मुकेश गोटियां, प्रीति राय, शीतल कुशवाहा, प्रदीप पटेल और रोहित यादव के नाम शामिल हैं। वहीं भाजपा के विजयी प्रत्याशियों में प्रियंका शर्मा, शिवकुमारी बंशकार, दीपांशु नामदेव, मुकेश बंशकार, मोना रजक और रश्मि विश्वकर्मा के नाम शामिल हैं।
नगर पालिका सिहोरा के 18 वार्डों में से 10 में भाजपा के प्रत्याशी जीते
नगर पालिका सिहोरा के 18 वार्डों में पार्षद पद के लिए हुए चुनाव के परिणाम रविवार को घोषित हो गए। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 10, कांग्रेस के 6 तथा 2 पार्षद निर्दलीय निर्वाचित घोषित किए गए। भारतीय जनता पार्टी के 10 पार्षद होने से इस बार नगर सरकार भारतीय जनता पार्टी की बनना लगभग तय है।
नगरीय चुनाव के स्ट्रांग रूम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 8.30 बजे मतगणना प्रारम्भ हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई। इसके बाद अन्य मतों की गिनती शुरू हुई। वार्ड 2, 3, 4, 6, 7, 10, 11, 12, 16 और 18 के परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आया।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 5, 8, 9, 13, 14 और 17 का परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आया। वहीं वार्ड क्रमांक 01 और 15 का परिणाम निर्दलीय के पक्ष में आया।
नगर परिषद बरेला में भाजपा को भारी बहुमत, 15 में से 11 वार्ड जीते
नगर परिषद बरेला के 15 वार्डों में से 11 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशियों ने विजय प्राप्त की है। दो प्रत्याशी कांग्रेस के और दो प्रत्याशी निर्दलीय जीते हैं।
भाजपा के विजयी प्रत्याशियों में वार्ड नम्बर 02 से दिनेश सिंह पटेल, वार्ड 04 से पिंकी प्रीतम पटेल, वार्ड 05 से दीपेश पटेल विक्की, वार्ड 07 से प्रकाश चक्रवर्ती, वार्ड 08 से दीपक सोनकर, वार्ड 10 से दिव्या शेरा जैन, वार्ड 11 से प्रतीक दुबे, वार्ड 12 से सोनम सोनू सोनकर, वार्ड 13 से ममता बर्मन अतीक, वार्ड 14 से राजकुमार गोटिया और वार्ड 15 से श्रीकांत उपाध्याय के नाम शामिल हैं।
कांग्रेस के विजयी प्रत्याशियों में वार्ड 01 से संजना रश्मि पटेल और वार्ड 03 से भूपेंद्र यादव के नाम श्
ाामिल हैं।
वहीं दो निर्दलीय प्रत्याशी वार्ड 06 से शारदा कृष्णा बर्मन और वार्ड 09 से रामवती महेश चक्रवर्ती विजयी हुए हैं।