भूसा व्यवसायी की गोली मारकर की हत्या h3>
भूसा व्यवसायी की गोली मारकर की हत्या
छबिलापुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर-करीमपुर गांव के पास हुई घटना
ड्राइवर को देने जा रहे थे खाना, सुनसान स्थान पर मारीं 3 गोलियां
फोटो:
छबिलापुर-छबिलापुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर-करीमपुर में बुधवार को रोते-बिलखते परिजन।
राजगीर, निज संवाददाता।
छबिलापुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर-करीमपुर गांव के पास मंगलवार की रात बदमाशों ने गोली मारकर भूसा व्यवसायी की हत्या कर दी। वे अपने ट्रक के चालक को खाना पहुंचाने जा रहे थे। इसी दौरान सुनसान स्थान देखकर बदमाशों ने उन्हें तीन गोलियां मारीं। जब तक लोगों को घटना की जानकारी होती, उनकी मौत हो चुकी थी।
मृतक स्व. बालेश्वर सिंह के 38 वर्षीय पुत्र अजय सिंह थे। वे जानवरों के चारा का व्यापार करते थे। उनका अपना दो ट्रक भी है। परिजन की मानें तो उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। हालांकि, पुलिस के अनुसार एक-दो विवाद की बात सामने आ रही है। घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में एफआईआर दर्ज की गयी है।
खेत के अलंग पर पड़ा था शव:
परिजनों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम में वे ट्रक के चालक को खाना और गाड़ी की चाबी देने के लिए घर से निकले थे। काफी देर बाद भी वे चालक के पास नहीं पहुंचे तब चालक उन्हें खोजते हुए घर की ओर जा रहा था। रास्ते में सुनसान स्थान पर खेत के अलंग पर उनका शव पड़ा था। उन्हें तीन गोलियां लगी थीं। उसके बाद चालक की सूचना पर घरवाले और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचते हैं।
लेन-देन का विवाद आ रहा सामने:
हत्या का कारण अभी पता नहीं चला है। हालांकि, लेन-देन का विवाद सामने आ रहा है। परिजन की मानें तो कुछ दिन पहले उन्होंने चार लाख रुपये पुराना ट्रक अपने एक दोस्त को बेचा था। वह न तो रुपये दे रहा था न ही ट्रक वापस कर रहा था। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। वहीं, कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि उनकी बेटी के ससुराल में कुछ विवाद चल रहा है। हत्या क्यों हुई और किसने की यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा।
सीधे-सादे व्यक्ति थे अजय:
ग्रामीणों की मानें तो अजय काफी सीधे-सादे आदमी थे। किसी से दुश्मनी नहीं थी। उनकी दो पुत्री व एक पुत्र हैं। एक पुत्री की शादी हो चुकी है। पत्नी विभा देवी रोते-रोते बेहोश हो रही है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि एफआईआर में कुछ संदिग्धों को नामजद किया गया है। चालक से भी पूछताछ की गयी है। मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News