भुल्लर की फरारी से गिरफ्तारी तक की इनसाइड स्टोरी: FIR दर्ज होते ही घर छोड़ा, पुलिस लोकेशन ट्रैक करती रही, CBI जांच संभव देख रास्ते में घेरा – Amritsar News h3>
लालजीत भुल्लर (लाल घेरे में) को मंडी गोबिंदगढ़ थाने से अमृतसर लाया गया।
पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को फतेहगढ़ साहिब जिले की पुलिस ने वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस में मंडी गोबिंदगढ़ में लालबत्ती चौक से गिरफ्तार किया। भुल्लर का नाम लेकर रंधावा ने
.
पुलिस ने पूरे दिन एफआईआर दर्ज नहीं की। सभी दलों के नेता थाने में जुटे तो शनिवार आधी रात को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। भुल्लर को पता चला तो वह 22 मार्च की सुबह पट्टी स्थित अपने घर से निकल गए।
23 मार्च की दोपहर तक इधर-उधर घूमते रहे। पुलिस भुल्लर को फॉलो कर रही थी। जैसे ही पुलिस को पक्की सूचना मिली तो उन्होंने थाना मंडी गोबिंदगढ़ की पुलिस को सूचित किया और उन्होंने भुल्लर को पकड़ दिया।
लालजीत भुल्लर (लाल घेरा) को अमृतसर CIA-1 के ऑफिस में लाया गया।
भुल्लर का नाम आने से लेकर गिरफ्तारी तक की स्टोरी…
- DM रंधावा के वीडियो में आया नाम: लालजीत भुल्लर मान सरकार के सबसे पावरफुल मंत्रियों में से एक थे। आरोप है कि DM रंधावा पर दबाव बनाकर टेंडर अपने पक्ष में करवाना चाहते थे। DM ने हाथ खड़े किए तो उन्हें दफ्तर बुलाकर जलील किया। DM ने जहर खाते हुए का वीडियो डाला, जिसमें लालजीत भुल्लर का नाम लिया।
- DM रंधावा की मौत के बाद घिरे: DM रंधावा की मौत के बाद लालजीत भुल्लर को सभी ने घेरना शुरू किया। DM के परिवार ने भुल्लर पर गंभीर आरोप लगाए और उनके खिलाफ पर्चा दर्ज करने की मांग की। राजनीतिक दलों ने भुल्लर को घेरा और रात तक थाने बैठे रहे।
- रात एक बजे FIR दर्ज हुई: लालजीत भुल्लर पर पर्चा दर्ज करने को लेकर पुलिस ने 18 घंटे से ज्यादा का समय लिया। पुलिस ने अमृतसर के रणजीत एवेन्यू थाने में रात एक बजे FIR दर्ज की।
- गिरफ्तारी के लिए चंडीगढ़ में प्रदर्शन: पुलिस ने भुल्लर को गिरफ्तार नहीं किया तो अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस नेता चंडीगढ़ में सीएम के घर का घेराव करने गए। इसके बावजूद पुलिस ने भुल्लर को गिरफ्तार नहीं किया।
- पत्नी ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया: रंधावा की पत्नी ने 23 मार्च को पुलिस को भुल्लर की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने गिरफ्तार न होने पर डीसी दफ्तर में बच्चों समेत धरने पर बैठने की चेतावनी दी। फिर भी ज्यादा हलचल नहीं हुई।
- कांग्रेस सांसद ने सदन में मामला उठाया: DM रंधावा को सुसाइड के लिए मजबूर करने का मामला शून्यकाल के दौरान करीब साढ़े 12 बजे लोकसभा में उठा। अमृतसर से कांग्रेस के सांसद गुरजीत सिंह औजला, मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने CBI जांच की मांग रखी।
- अमित शाह ने कहा- पंजाब के सांसद लिख दें: इस पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पंजाब के सांसद अगर इस मामले में CBI जांच चाहते हैं तो पत्र लिख दें। मैं अभी CBI जांच के लिए कह देता हूं। पंजाब के 5 सांसदों ने लिखकर दे दिया।
- अमित शाह के बयान के बाद हरकत में आई पुलिस: अमित शाह के बयान के बाद सुसाइड केस की जांच सीबीआई को जाने की बात हुई तो पुलिस हरकत में आ गई और पुलिस ने भुल्लर की गिरफ्तारी पर काम शुरू किया।
- 3 बजे करीब हो गई गिरफ्तारी: मामला सीबीआई में न जाए, इसके लिए पुलिस ने 3 बजे के करीब भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया। फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने देर शाम भुल्लर को अमृतसर पुलिस के हवाले किया।
मंडी गोबिंदगढ़ थाने से लालजीत भुल्लर को लाया गया।
पुलिस कस्टडी में पूर्व मंत्री का इंटरव्यू
मंडी गोबिंदगढ़ से रवाना होने के बाद अमृतसर पुलिस की गाड़ी में पूर्व मंत्री भुल्लर का एक निजी चैनल के साथ इंटरव्यू सामने आया। कस्टडी में आरोपी का इंटरव्यू होने से पुलिस भी कटघरे में आ गई। इस इंटरव्यू में भुल्लर ने दोहराया कि उन्होंने सरेंडर किया है। उनका कहना है कि वह लुधियाना में थे और सरेंडर करने के लिए मंडी गोबिंदगढ़ गए।
पूर्व मंत्री ने कहा- मेरा कानून पर भरोसा है और मैं बेकसूर हूं। मैं कानून को मानने वाला व्यक्ति हूं। मैंने खुद सरेंडर किया है। मैं लुधियाना में था। मुझे लगा मंडी गोबिंदगढ़ थाना नजदीक है, इसलिए मैं मंडी गोबिंदगढ़ थाने खुद गया।
उन्होंने कहा- DM को धमकी देने की बात इंवेस्टिगेशन का मामला है। मैंने आज तक न तो किसी को नौकरी से निकालने की बात की है और न ही धमकी दी है। मेरा मोबाइल नंबर 20 साल से चल रहा है। मेरे कॉल रिकार्ड निकाल कर देख लें।
फॉर्च्यूनर कार में किया पुलिस ने गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि आरोपी लुधियाना नंबर की फॉर्च्यूनर कार में जा रहा था, जिसे मंडी गोबिंदगढ़ में लाल बत्ती चौक के पास घेरकर गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह कार भी बरामद की है और कार को थाने में केस प्रॉपर्टी वाली गाड़ियों के साथ खड़ी कर दी है।
पूर्व मंत्री भुल्लर की फॉर्च्यूनर गाड़ी को थाना मंडी गोबिंदगढ़ में खड़ा किया गया है।
गिरफ्तारी से बचने के लिए लोकेशन बदलते रहे लालजीत भुल्लर
- 22 मार्च तड़के घर से पिता को लेकर निकले: लालजीत भुल्लर 21 मार्च को पूरे दिन पट्टी स्थित अपने घर में रहे। पट्टी के लोगों ने बताया कि 21 मार्च को वे घर पर ही थे। 21 मार्च को वह पूरे दिन पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए थे। देर रात जब FIR दर्ज हुई तो 22 मार्च तड़के वह अपने पिता को लेकर घर से निकल गए ताकि पुलिस उन्हें सीधे गिरफ्तार करने न पहुंच जाए।
- पुलिस को लुधियाना क्रॉस करने का इनपुट मिला: अमृतसर पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इनपुट मिला था कि भुल्लर 22 मार्च को लुधियाना क्रॉस कर चुके हैं। इसके बाद पुलिस ने खन्ना, फतेहगढ़ साहिब समेत अन्य जिलों की पुलिस को सूचित किया। पिता को कहां छोड़ा अभी पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
- मंडी गोबिंदगढ़ में सर्विस लेन पर घेरा: पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इनपुट के आधार पर भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ में लाल बत्ती चौक के पास सर्विस लेन पर घेरकर गिरफ्तार किया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह मंडी गोबिंदगढ़ में सर्विस लेन पर क्यों गए? पुलिस लालजीत भुल्लर को लेकर देर रात अमृतसर लेकर पहुंची।
लाइट स्काई ब्लू शर्ट और बोटल ग्रीन टर्बन में दिखा आरोपी
पुलिस ने भुल्लर को जब गिरफ्तार किया तो वह लाइट स्काई ब्लू शर्ट और बोटल ग्रीन टर्बन में दिखे। अमृतसर पुलिस जब उन्हें थाने से कार में बैठाकर बाहर लेकर आई तो उनका चेहरा पूरी तरह से उतरा हुआ लग रहा था।
डीसीपी इंवेस्टिगेशन रविंदरपाल सिंह संधू ने ये बातें कहीं
सवाल: लालजीत भुल्लर को कहां से गिरफ्तार किया है? जवाब: मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस ने उन्हें मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार कर अमृतसर पुलिस को सौंप दिया।
सवाल: क्या अन्य आरोपी भी गिरफ्तार हुए हैं? जवाब: नहीं, अभी सिर्फ लालजीत भुल्लर को ही गिरफ्तार किया है।
सवाल: गिरफ्तारी के लिए क्या-क्या किया? जवाब: पुलिस पार्टियां लगातार उन्हें लोकेट कर रही थीं। जैसे ही इनपुट मिला तो फतेहगढ़ साहिब, खन्ना व अन्य जिलों की पुलिस को सूचित कर दिया था।
सवाल: भुल्लर के पिता कहां हैं? जवाब: अभी उनकी भी तलाश की जा रही है। जल्दी ही गिरफ्तार कर लेंगे।
॰॰॰॰॰॰॰॰
ये खबरें भी पढ़ें…
DM रंधावा की पत्नी का इंटरव्यू: उपिंदर बोलीं- सरकार भुल्लर की, पुलिस उनकी, भरोसा कैसे करूं, मुझे CBI जांच चाहिए
अमृतसर में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस में पूर्व AAP मंत्री लालजीत भुल्लर की तीसरे दिन गिरफ्तारी हो गई। यह एक्शन तब हुआ, जब लोकसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने CBI जांच का भरोसा दे दिया। हालांकि, भुल्लर की गिरफ्तारी से रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर संतुष्ट नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें…
रंधावा सुसाइड, पूर्व AAP मंत्री की आज कोर्ट में पेशी:पोस्टमॉर्टम याचिका पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, दोपहर को होगा अंतिम संस्कार
पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड के दो दिन बाद अमृतसर पुलिस द्वारा अरेस्ट किए गए पट्टी के विधायक व पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को आज (24 मार्च) अमृतसर कोर्ट में पेश किया जाएगा। दूसरी तरफ आज मृतक का पोस्टमॉर्टम और फिर अंतिम संस्कार होगा। पूरी खबर पढ़ें…
पंजाब CM के दावों की भुल्लर ने निकाली हवा:मान बोले- इस्तीफा लिया, भुल्लर ने पोस्ट डाली- मैंने खुद दिया; गिरफ्तारी के दावे को भी बताया सरेंडर
वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप रंधावा सुसाइड केस के बाद पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में खींचतान जैसे हालात नजर आ रहे हैं। सुसाइड जैसे गंभीर केस के आरोपी पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर सीधे CM भगवंत मान के दावों की हवा निकाल रहे हैं। भुल्लर ने इस्तीफे से लेकर गिरफ्तारी तक के सीएम के हर दावे को खारिज कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…
