भीलवाड़ा में नौतपा के दूसरे दिन झुलसाने वाली गर्मी: पारा 43 डिग्री पार, दो दिन हीटवेव का रेड अलर्ट – Bhilwara News

0
भीलवाड़ा में नौतपा के दूसरे दिन झुलसाने वाली गर्मी:  पारा 43 डिग्री पार, दो दिन हीटवेव का रेड अलर्ट – Bhilwara News

भीलवाड़ा में नौतपा के दूसरे दिन झुलसाने वाली गर्मी: पारा 43 डिग्री पार, दो दिन हीटवेव का रेड अलर्ट – Bhilwara News


भीलवाड़ा में नौतपा की शुरुआत के साथ ही दूसरे दिन भी तापमान में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। शहर में पारा 42 डिग्री पार कर 43 डिग्री तक पहुंच गया। सुबह 10 बजे से ही भीषण गर्मी का अहसास होने लगा और दिन चढ़ने के साथ तीखी धूप और लू के थपेड़ों ने आमजन को बेहाल कर दिया। आज और कल दो दिन हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। दिन का पारा 43 डिग्री, रातें भी हुईं गर्म भीलवाड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री तक दर्ज किया गया है। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। अब गर्मी का असर केवल दिन तक सीमित नहीं है, बल्कि रातें भी गर्म होती जा रही हैं। गर्मी से राहत के लिए लगाए गए पानी के प्याऊ भीषण गर्मी से लोगों को राहत देने के लिए शहर में कई स्थानों पर ठंडे पानी के प्याऊ लगाए गए हैं। इनसे राहगीरों और आमजन को गर्मी में राहत मिल रही है। गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी माना जाता है और प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का कार्य भी समझा जाता है। सामाजिक संगठनों ने की राहत की व्यवस्था भीलवाड़ा शहर में कई सामाजिक संगठनों और एनजीओ की ओर से कलेक्टर कार्यालय, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, महात्मा गांधी अस्पताल परिसर सहित प्रमुख चौराहों पर ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कई मंदिरों और संगठनों द्वारा दूध, रोज और छाछ का वितरण कर लोगों को गर्मी से राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया कारण, रेड अलर्ट जारी मौसम विभाग के अनुसार वायुमंडल के ऊपरी स्तरों में बने एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हवा नीचे बैठ रही है, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। विभाग ने 26-27 मई को भीलवाड़ा सहित कई जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ने की संभावना जताई गई है, जिससे वार्म नाइट की स्थिति बनी रहेगी। दो दिन और नहीं मिलेगी राहत, फिर हो सकती है बारिश फिलहाल अगले 2-3 दिनों तक इस भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इसके बाद 28-29 मई के आसपास एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News