‘भारत जोड़ो यात्रा ने एनडीए सरकार को हिलाकर रख दिया है’, जानिए ऐसा क्यों कहा अशोक गहलोत ने

38
‘भारत जोड़ो यात्रा ने एनडीए सरकार को हिलाकर रख दिया है’, जानिए ऐसा क्यों कहा अशोक गहलोत ने

‘भारत जोड़ो यात्रा ने एनडीए सरकार को हिलाकर रख दिया है’, जानिए ऐसा क्यों कहा अशोक गहलोत ने

Pulkit Saxena | Lipi | Updated: 20 Dec 2022, 5:04 pm

Bhrat jodo yatra : अलवर में मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने केन्द्र की एनडीए सरकार को हिला कर रख दिया है। हर वर्ग के लोगों ने राहुल गांधी से मुलाकात की और अपनी पीड़ा व्यक्त की। गहलोत ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और नफरत की राजनीति से पूरा देश परेशान है।

 

हाइलाइट्स

  • भारत जोड़ो यात्रा ने एनडीए सरकार को हिलाया
  • राहुल गांधी का ‘डरो मत’ नारा कर रहा प्रेरित
  • राजस्थान में यात्रा का बड़ा इम्पेक्ट
  • राजस्थान के लिए वरदान साबित होगी यह यात्रा
अलवर : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में पूरी हो चुकी है। मंगलवार 20 दिसंबर को रात्रि विश्राम राजस्थान की सीमा में करने के बाद 21 दिसंबर की सुबह यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी। मंगलवार को अलवर में मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने केन्द्र की एनडीए सरकार को हिला कर रख दिया है। देश के जिन जिन राज्यों से यात्रा गुजरी है, वहां इसका जोरदार स्वागत किया गया। हर वर्ग के लोगों ने राहुल गांधी से मुलाकात की और अपनी पीड़ा व्यक्त की। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी जो मुद्दा लेकर निकले हैं वे देश के मुद्दे हैं। महंगाई, बेरोजगारी और नफरत की राजनीति से पूरा देश परेशान है। अब देश राहुल गांधी के साथ जुड़ रहा है तो बीजेपी वाले चिंतित हो गए हैं। केन्द्र की सत्ता में बैठे लोग घबरा गए हैं और विचलित हो गए हैं।

राहुल गांधी का ‘डरो मत’ नारा कर रहा प्रेरित

गहलोत ने कहा कि यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बड़ी बात कही है। उन्होंने देश के लोगों से कहा कि ‘डरो मत’। जो बात कहनी है बिना डरे कहनी चाहिए। सत्ताधारी लोग अपने स्वार्थ के लिए आपको डराएंगे, धमकियां देंगे लेकिन इसके बावजूद भी देश के हक की बात खुलकर करनी चाहिए। जितना ज्यादा डरेंगे, ये लोग उतना ज्यादा डराएंगे। इसलिए सामाजिक सरोकार से जुड़ी बात कहने से बिल्कुल नहीं डरें। राहुल गांधी के इस नारे से देश के युवाओं में नई चेतना जाग्रत हुई है। वे इस नारे से प्रेरित होकर भारत जोड़ो यात्रा में जुड़े हैं और राहुल गांधी से मिले भी हैं।
गहलोत सरकार क्यों खोल रही इंग्लिश मीडियम स्कूल , भारत जोड़ो यात्रा में राहुल ने खोला राज

राजस्थान में यात्रा का बड़ा इम्पेक्ट पड़ा – अशोक गहलोत

गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा का राजस्थान में बड़ा इम्पेक्ट पड़ा है। सीमावर्ती जिलों के लोग भी यात्रा में शामिल होने के लिए आए। राहुल गांधी एक ही संदेश देना चाहते हैं कि संविधान बचेगा, तभी देश बचेगा। जब देश में कानून का राज रहेगा, तभी तो हम सब सुरक्षित रह पाएंगे। गहलोत ने कहा कि देश की राष्ट्रीय एजेंसियां सीबीआई, ईडी और इनकम टेक्स डिपार्टमेंट सिर्फ दबाव में ही नहीं है बल्कि वहां के अधिकारी डरे हुए हैं। उन्हें लिस्ट थमाई जाती है कि इन इन लोगों के खिलाफ छापे डालने हैं। जो लोग विपक्षी दलों को चंदा देते हैं, उन्हें टारगेट किया जा रहा है। यह बात देश को समझनी होगी। अगर अभी हम नहीं समझे तो बाद में हम सबको बहुत पछताना पड़ेगा। यूपीए शासन में डेमोक्रेसी थी। लोगों की भावना के आधार पर सरकारें चलाई जाती थी। पिछले आठ साल में एक भी मंत्री को केन्द्र ने नहीं हटाया।
गहलोत सरकार में रेप और हिंसा को लेकर सुर्खियों में रहा अलवर, क्या राहुल गांधी की यात्रा से बदलेगी छवि?

राजस्थान के लिए वरदान साबित होगी यह यात्रा

अशोक गहलोत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के लिए वरदान साबित होगी। हालांकि यह यात्रा सीधे तौर पर राजनैतिक यात्रा नहीं है लेकिन इस यात्रा से देश के लोगों की भावना व्यक्त हुई है। गहलोत ने कहा कि जिस तरह से किसी धरना और प्रदर्शन में एक वर्ग की भावनाओं को रिप्रजेंट किया जाता है। उसी तरह भारत जोड़ो यात्रा के जरिए देश के सबसे बड़े मुद्दों को लेकर राहुल गांधी के साथ पूरा देश अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा है। यात्रा के जरिए महंगाई का मुद्दा उठाया जा रहा है। राजस्थान सरकार ने इस दिशा में कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। बीपीएल के लिए 500 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर देने की घोषणा इसी दिशा में उठाया गया कदम है। महंगाई से राहत देने के लिए ही राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं लेकर आई है। चिरंजीवी योजना, ओपीएस और शहरी रोजगार गारंटी योजना सहित कई योजनाएं महंगाई से राहत दिलाने के लिए ही लाई गई है।
रिपोर्ट – रामस्वरूप लामरोड़

मल्लिकार्जुन खरगे ने किया BJP पर बड़ा प्रहार- कहा आपके घर से कुत्ते ने भी देश के लिए जान नहीं दी

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News