भाजयुमो में नेताओं के पॉकेट का नहीं चलेगा माल | Preparations for team formation in BJYM | Patrika News

151
भाजयुमो में नेताओं के पॉकेट का नहीं चलेगा माल | Preparations for team formation in BJYM | Patrika News

भाजयुमो में नेताओं के पॉकेट का नहीं चलेगा माल | Preparations for team formation in BJYM | Patrika News

नगर कार्यकारिणी को लेकर हलचल तेज, विधायक से मांगे जा रहे हैं नाम, नगर पदाधिकारी बनाए जाने के लिए लिए जा रहे हैं दो-दो नाम, नए सिरे से होगी २८ मंडलों में अध्यक्ष की नियुक्ति

 

इंदौर

Published: April 20, 2022 11:24:30 am

इंदौर। भाजयुमो नगर टीम के गठन को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। अध्यक्ष सभी जनप्रतिनिधियों से नाम ले रहे हैं। आग्रह किया गया है कि वे ही नाम दें जो 30 वर्ष की उम्र के साथ में सक्रिय हों और संगठन को समझता भी हो। इस बार नेताओं के पॉकेट का माल नहीं चलेगा। पिछली कार्यकारिणी में मनस्वी पाटीदार को उसका परिणाम भुगतना भी पड़ा, क्योंकि कई पदाधिकारी पद लेकर घर बैठ गए।

भाजयुमो में नेताओं के पॉकेट का नहीं चलेगा माल

भाजपा में नियुक्तियों की बहार आई हुई है। हो भी क्यों नहीं प्रदेश संगठन ने सभी मोर्चा प्रकोष्ठों को सख्त निर्देश जो दे रखे हैं। स्पष्ट कर दिया है कि वे जल्द से जल्द अपनी टीम का गठन करें। प्रकोष्ठों में प्रदेश स्तर की नियुक्तियां हो रही हैं तो अब मोर्चा में जिले के गठन को लेकर खासा दबाव है। इसके चलते इंदौर नगर भाजयुमो की टीम को लेकर भी हलचल शुरू हो गई है जबकि हाल ही में सौगात मिश्रा की नगर अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति हुई।

प्रदेश के निर्देश पर मिश्रा ने गठन को लेकर गतिविधियां तेज कर दी हैं। सभी जनप्रतिनिधियों से नाम ले रहे हैं ताकि सभी क्षेत्र का संतुलन बनाया जा सके। सभी से आग्रह किया जा रहा है कि 30 साल की उम्र के नौजवानों के नाम दिए जाएं। इसके अलावा जिस विधानसभा में जिस समाज का वोट बैंक ज्यादा है वहां से उस वर्ग का नाम निकलकर आए ताकि क्षेत्र के साथ में सामाजिक संतुलन भी बनाया जा सके। सांसद, विधायक व पूर्व विधायक के अलावा बड़े नेताओं से भी नाम लिए जा रहे हैं। हालांकि मिश्रा ने अभी पहल ही की है जिसके चलते किसी ने भी नाम नहीं सौंपे हैं।

सभी से नाम आने के बाद में नगर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे के साथ में टीम को आकार दिया जाएगा। पदाधिकारी उन्हें ही बनाया जाएगा जो सक्रिय होने के साथ में संगठन को समझता भी हो। ऐसे नाम नहीं आने पर किसी नेता के पॉकेट के माल को बनाया जाना आसान नहीं होगा। गौरतलब है कि मनस्वी पाटीदार की सीआर खराब होने में ऐसे ही पदाधिकारियों की अहम भूमिका थी जिन्हें नेताओं ने बनाया था। पद लेकर कई ने काम नहीं किया।

मंडलों में होगी अध्यक्ष की नियुक्ति
नगर पदाधिकारी बनाए जाने के साथ में भाजयुमो अध्यक्ष मिश्रा ने हाथोंहाथ मंडल अध्यक्ष बनाए जाने की रणनीति पर भी काम शुरू कर दिया है। पहली बार 28 मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति होगी। वर्तमान में 18 मंडलों में ही अध्यक्ष काम कर रहे हैं। चार साल पुराने ढांचे के समय नियुक्ति हुई थी। उसके बाद मंडलों संख्या बढ़ गई, लेकिन उनमें अध्यक्ष नहीं बनाए गए थे। अब विधायकों से पदाधिकारियों के अलावा मंडल अध्यक्षों के लिए भी नाम लिए जा रहे हैं। एक साथ दोनों नियुक्तियां हो जाएंगी जिसके बाद सिर्फ मंडलों में
टीम का गठन रह जाएगा।

newsletter

अगली खबर

right-arrow



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News