भाजपा विधायकों की आपसी कलह में कांग्रेस की एंट्री: प्रदेश उपाध्यक्ष बोलीं- भाजपा विधायकों में महाभारत का युद्ध, जिलाध्यक्ष बोले- कांग्रेस कर रही अनर्गल प्रलाप; – Rewa News

0
भाजपा विधायकों की आपसी कलह में कांग्रेस की एंट्री:  प्रदेश उपाध्यक्ष बोलीं- भाजपा विधायकों में महाभारत का युद्ध, जिलाध्यक्ष बोले- कांग्रेस कर रही अनर्गल प्रलाप; – Rewa News

भाजपा विधायकों की आपसी कलह में कांग्रेस की एंट्री: प्रदेश उपाध्यक्ष बोलीं- भाजपा विधायकों में महाभारत का युद्ध, जिलाध्यक्ष बोले- कांग्रेस कर रही अनर्गल प्रलाप; – Rewa News

रीवा में भाजपा विधायकों के बीच चल रही जुबानी जंग और वार-पलटवार को लेकर अब कांग्रेस की एंट्री हो गई है। जहां कांग्रेस ने भाजपा विधायकों के द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी को लेकर कहा कि भाजपा में सिर फुटव्वल मचा हुआ है। उधर कांग्रेस के इस बयान पर भा

.

जानकारी के मुताबिक रीवा में लगातार भाजपा के विधायकों और सांसद के द्वारा एक-दूसरे पर दिए गए बयानों के बाद अब कांग्रेस इस मुद्दे को बुनाना चाहती है। पूरे मामले में महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडे ने कहा कि अभी तो भाजपा विधायकों के बीच यह अंगड़ाई है, अभी आगे और लड़ाई है। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि भाजपा में अभी भी सब कुछ ठीक है।

केस-1

सबसे पहले रीवा में भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा और त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। जहां सांसद जनार्दन मिश्रा ने विधायक सिद्धार्थ तिवारी के दादा श्रीनिवास तिवारी पर भरे मंच से टिप्पणी की तो विधायक सिद्धार्थ ने पूरे मामले में जमकर नाराजगी जताई। उन्होंने पूरे मामले को पार्टी फोरम में उठाने की बात कही। वहीं भाजपा सांसद के बयान को अपने स्वर्गीय दादी का अपमान बताया। इसके बाद कई बार दोनों के बीच वार-पलटवार देखने को मिला।

केस-2

मकर संक्रांति के एक दिन पहले रीवा के एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शहडोल में आयोजित होने वाले रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव को लेकर शहडोल संभाग के उद्योगपतियों के साथ वीसी के माध्यम से चर्चा की। अब इस बैठक की फोटो मंनगवा विधायक नरेंद्र प्रजापति ने जब शेयर की तो बवाल मच गया। जिसकी वजह थी कि फोटो में बाकी सब तो यथावत नजर आ रहे थे। लेकिन विधायक सिद्धार्थ तिवारी पर सफेदी पोत दी गई थी यानी विधायक सिद्धार्थ तिवारी की फोटो से व्हाइट वाश करने के बाद फोटो पोस्ट की गई। इसके बाद भाजपा विधायक का एक बयान भी सामने आया कि सफेद रंग से ही पोता गया है ना कि काले रंग से।

केस-3

उधर देवतालाब पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने विधायक प्रदीप पटेल की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में विधायक प्रदीप पटेल हस्तक्षेप कर रहे हैं। विवाद की जड़ सीतापुर गांव में हुई एक घटना है, जिसे पटेल ने लव जिहाद का मामला बताया था।

17 जनवरी को मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के सीतापुर पहुंचे और एक आपराधिक मामले को लव जिहाद का रूप देते हुए स्थानीय प्रशासन पर दबाव बनाया। हालांकि इस मामले में पुलिस पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी थी। पटेल ने मऊगंज कलेक्टर कार्यालय में धरना दिया और प्रशासन पर दबाव बनाकर लौर थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर और एक एएसआई को सस्पेंड करा दिया।

इस कार्रवाई से विधायक गिरीश गौतम नाराज हैं। उनका कहना है कि प्रदीप पटेल अपनी विधानसभा क्षेत्र की सीमा से बाहर जाकर दूसरे क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रहे हैं। दो समुदायों से जुड़े मामले को पटेल के तूल दिए जाने से विवाद और गंभीर हो गया है। गौतम ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पटेल के इस व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि विधायक प्रदीप पटेल मेरे विधानसभा क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रहे हैं।

केस-4

उधर रविवार को भाजपा विधायक रीति पाठक ने भरे मंच पर अपनी ही पार्टी के सीनियर लीडर, रीवा विधायक और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को घेर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल के विकास के लिए जारी 7 करोड़ रुपए की राशि गायब हो गई। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग को 6 से 7 बार पत्र लिखा, लेकिन उपमुख्यमंत्री की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। बता दें कि राजेंद्र शुक्ल उपमुख्यमंत्री होने के साथ स्वास्थ्य विभाग के मंत्री भी हैं।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडे और नवनियुक्त बीजेपी जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बोली- भाजपा के भीतर चल रहा महाभारत का युद्ध

पूरे मामले में महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडे ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा के भीतर महाभारत का युद्ध चल रहा है। अभी तो यह अंगड़ाई है, भाजपा के विधायकों में आगे और लड़ाई है। उन्होंने कहा कि सत्ता की मलाई खाने के लिए भाजपा विधायक आपस में ही लड़े जा रहे हैं। कभी भाजपा विधायक और सांसद एक दूसरे के खिलाफ बयान दे रहे हैं तो कभी कोई विधायक दूसरे विधायक की फोटो लीप पोतकर कर पोस्ट कर रहा है। कभी बीजेपी के दोनों विधायकों में सीमा विवाद को लेकर जुबानी जंग हो रही है तो कभी भरे मंच से डिप्टी सीएम को घेर दिया जा रहा है। भाजपा में सिर फुटव्वल मचा हुआ है। भाजपा के विधायकों और सांसदों की आपस में नहीं बन रही है। सत्ता की मलाई खाने के लिए आपस में लड़ने वालों को आने वाले चुनाव में जनता जवाब देगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा- कांग्रेस कर रही है अनर्गल प्रलाप

उधर पूरे मामले को लेकर भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा में सब कुछ अच्छा चल रहा है। कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। जिस वजह से कांग्रेस इस तरह की अनर्गल बात कर रही है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News