भाजपा राजनीतिक दुर्भावना से कर रही परिसीमन: डोटासरा बोले- 5 साल में चुनाव करवाने का प्रावधान, लेकिन चुनाव को रोक रखा – Ajmer News h3>
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक दुर्भावना से परिसीमन कर रही है। 5 साल में अनिवार्य रूप से चुनाव करवाने का प्रावधान है। लेकिन चुनाव को रोक रखा हैं। यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं जो कर रहे हैं वह गैरकानून
.
वादों पर कोई काम नहीं हो रहा
प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि जालौर में जिला कांग्रेस कमेटी के भवन का उद्घाटन है। जिसमें नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के साथ वह शामिल होंगे। डेढ़ साल से इस सरकार को देख रहे हैं। भाजपा जो अपना संकल्प पत्र लेकर चुनाव में आई थी और जनता से वादे किए थे। लेकिन उन वादों पर कोई काम नहीं हो रहा है। केवल भ्रमित करने वाली और झूठी बातें की गई है। केवल कांग्रेस को गाली देना और अच्छी योजनाओं को बंद करने का काम किया है।
‘मगरमच्छ छोड़िए, मच्छर भी नहीं पकड़ा गया’
डोटासरा ने कहा कि जल जीवन को लेकर कई बातें घोटाले को लेकर सुनने को मिली थी। लेकिन एक मगरमच्छ तो छोड़ दीजिए मच्छर भी नहीं पकड़ा गया। भाजपा राजनीतिक दुर्भावना से परिसीमन कर रही हैं। जो नियम 15% से ज्यादा किसी भी वार्ड को कम या ज्यादा नहीं किया जा सकता है। लेकिन ऐसे-ऐसे वार्ड बनाए जा रहे हैं। कहीं 40 तो कहीं 10 या 12 हजार का वार्ड है। मैं समझता हूं कि यह राजनीतिक दुर्भावनाओं से हारे हुए लोगों के जिमे में यह काम दे दिया गया है। राजेंद्र राठौड़ और अरुण चतुर्वेदी आज की तारीख में किसी पद पर नहीं है, कोई जनप्रतिनिधि भी नहीं है। घनश्याम तिवारी राज्यसभा के मेंबर है। लेकिन तीनों राजनीतिक दुर्भावनाओं से अधिकारियों को ओटीएस में धमकाते हैं, मुख्यमंत्री कार्यालय में बैठकर टेलीफोन करते हैं और जिला कलेक्टरों के साथ ही अधिकारियों पर दबाव बनाकर गलत कर रहे हैं।
चुनाव रोकने का आरोप
नवंबर में नगर निकाय के चुनाव संपन्न हो गए थे पूरा कार्यकाल हो गया था आज की तारीख में चुनाव नहीं करवाए। पंचायती राज के ग्राम पंचायत का कार्यकाल पूरा हो गया लेकिन चुनाव नहीं करवाए और यह एक स्टेट एक इलेक्शन की बात करते हैं। भारत के संविधान में 5 साल में अनिवार्य रूप से चुनाव करवाने का प्रावधान है। लेकिन यह किस कानून और नियम के तहत यह चुनाव रोक रखे हैं। लोकतंत्र के लिए यह ठीक नहीं है। जो कर रहे हैं वह गैरकानूनी है। कांग्रेस इसका विरोध करेगी और जनता के बीच में जाएगी और सबक सिखाएगी।
वसुंधरा राज्य के ट्वीट के सवाल पर डोटासरा ने कहा कि इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि दो बार की पूर्व मुख्यमंत्री अगर यह कहे कि लोग पानी के लिए प्यासे मर रहे हैं। तो केवल मुख्यमंत्री सरकारी पैसों का दुरुपयोग करके अपने व्यक्तिगत आस्था के हिसाब से देव दर्शन की यात्रा कर रहे हैं। देव दर्शन की यात्रा मुख्यमंत्री भले ही करें लेकिन कोई काम भी तो करें। पीने के पानी की समस्या को समाधान करना चाहिए।