भाजपा के पूर्व विधायक सुभाष पासी मुंबई से अरेस्ट: फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप, पत्नी चल रही फरार – Saidpur News

2
भाजपा के पूर्व विधायक सुभाष पासी मुंबई से अरेस्ट:  फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप, पत्नी चल रही फरार – Saidpur News

भाजपा के पूर्व विधायक सुभाष पासी मुंबई से अरेस्ट: फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप, पत्नी चल रही फरार – Saidpur News

मुंबई के जुहू इलाके से हरदोई पुलिस ने पूर्व विधायक सुभाष पासी को बीते बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर यूपी के कैबिनेट मंत्री नितिन अग्रवाल की बहन समेत तीन लोगों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। इस मामले में उनकी पत्नी रीना पासी भी आरोपी हैं, ज

.

सुभाष पासी का राजनीतिक सफर रोचक रहा है। कांग्रेस से शुरुआत करने वाले पासी 2007 में सैदपुर से चुनाव हारे, लेकिन 2012 और 2017 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीतकर विधायक बने। 2022 में भाजपा से चुनाव लड़े, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके।

एक्टर संजय दत्त के साथ पूर्व विधायक सुभाष पासी।

सैदपुर के डिहिया गांव के मूल निवासी पासी पिछले कई सालों से मुंबई में रह रहे थे, जहां उन्होंने ‘मन रंगलो’ नाम की सांस्कृतिक संस्था की स्थापना की। फिल्मी हस्तियों से लेकर भाजपा के कई मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों के साथ उनका जुड़ाव रहा।

उनकी पत्नी रीना पासी की संस्था अक्षर फाउंडेशन ने सैदपुर क्षेत्र में महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य किए। संस्था ने हजारों महिलाओं को साड़ियां बांटीं, गांवों में बोरिंग और हैंडपंप लगवाए, और मुंबई में मृत लोगों के शवों को उनके घर तक पहुंचाने का काम किया। इन कार्यों ने सुभाष पासी को क्षेत्र में विशेष पहचान दिलाई। अब पुलिस फरार चल रही रीना पासी की तलाश में जुटी है।

पूर्वा सांसद दिनेश लाल यादव (निरहुआ) के साथ पूर्व विधायक सुभाष पासी।

सुभाष पासी के बड़े भाई काशीनाथ पासी मुंबई में माफिया डॉन था। जिसकी मौत 5 वर्ष पूर्व हो चुकी है। बड़े-बड़े व्यापारियों और फिल्मी हस्तियों को धमका कर पैसे वसूली के कई मामले उस पर दर्ज थे। उसका नाम छोटा राजन से भी जोड़कर बताया जाता है।

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ पूर्व विधायक सुभाष पासी।

2018 में हुई थी धोखाधड़ी

हरदोई के रेलवेगंज निवासी व्यापारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने 23 अक्टूबर, 2023 को कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया, 24 जुलाई 2018 को उनके पड़ोसी अक्षय अग्रवाल, मुंबई निवासी सुभाष पासी और उनकी पत्नी रीना पासी से प्रॉपर्टी निवेश के नाम पर मिलवाने आए। अक्षय ने दावा किया कि पासी दंपती मुंबई में कई फ्लैट्स और प्रॉपर्टी के मालिक हैं।

इसके बाद श्रीप्रकाश गुप्ता ने आबकारी मंत्री की बहन रुचि गोयल के पास ले जाकर 98 लाख रुपए का निवेश करवाया। रुचि ने चेक के जरिए रीना पासी को 98 लाख रुपए का भुगतान किया। पेमेंट के बाद रीना पासी ने बात करना बंद कर दिया।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News