भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले जिला प्रभारी: पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को पूरा कर रहे पीएम मोदी; जल्द भारत विश्वगुरु बनेगा – Guna News h3>
सम्मेलन को संबोधित करते प्रभारी।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। एक ओर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और सांस्कृतिक पुनरुत्थान, दूसरी ओर सब का साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ नरेंद्र मोदी की सरका
.
यह बात गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर चंबल संभाग के प्रभारी विजय दुबे ने चाचौड़ा विधानसभा के सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला गुना द्वारा विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी को लेकर गुरुवार को चाचौड़ा विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन बीनागंज में संपन्न हुआ।
सदस्यों का सम्मेलन में स्वागत किया सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए सभी सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन में स्वागत किया। वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष हरिसिंह यादव ने भारत की राजनीति में भाजपा द्वारा लाए गए परिवर्तन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
दूसरे वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरुण चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बढ़ते विकसित भारत की यात्रा पर विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अटल जी के सपनों को साकार किया। आज भाजपा की केंद्र सरकार गांव गरीब और किसान की चिंता कर रही ही। अनेक अभिनव योजनाओं के माध्यम से नए युग की शुरुआत की। अंत्योदय, सुशासन, विकास एवं समृद्धि के रास्ते पर देश बढ़ चला है।
चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।
‘कार्यकर्ता की मेहनत से बनी सबसे बड़ी पार्टी’ चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा ने भाजपा की स्थापना पर प्रकाश डाला। उन्होंने भाजपा को खड़ा करने वाले महापुरुषों को याद किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की मेहनत और परिश्रम के बल पर आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय का सपना पूरा हो रहा है।
सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ता।
सम्मेलन का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह ने किया और आभार जिला मंत्री कुसुमलता कुशवाह ने माना। इस अवसर पर चाचौड़ा विधानसभा के सभी सक्रिय सदस्य सम्मेलन में उपस्थित रहे।