भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, पहली सूची में आ सकते हैं राजस्थान के 10 प्रत्याशियों के नाम | BJP Central Election Committee Meeting Today Lok Sabha Election First List 10 Candidates From Rajasthan may Appear | News 4 Social

8

BJP Meeting Today : भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज होगी। राजस्थान की कुछ सीटों पर चर्चा संभव है। इसके बाद भाजपा जो पहली सूची जारी करेगी, संभवत: उस सूची में राजस्थान की 7 से 10 सीटों के प्रत्याशियों के नाम घोषित हो सकते हैं।

BJP Meeting Today : राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर पार्टी में मंथन अंतिम चरण में पहुंच चुका है। संभवत: पहली सूची में ही राजस्थान की सात से दस सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जा सकते हैं। भाजपा लोकसभा चुनावों को लेकर अब तक चार बैठक कर चुकी है। इसमें दो बैठक दिल्ली के नेताओं के साथ हो चुकी हैं। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 20 फरवरी को राजस्थान दौरे पर आए थे और 9 लोकसभा क्षेत्रों की बैठकें लेकर प्रदेश भाजपा को भी सक्रिय रहने का कड़ा संदेश देकर गए थे। अमित शाह के जाते ही भाजपा ने तुरंत कोर कमेटी की पहली बैठक 22 फरवरी को की। इसके बाद 24 फरवरी को एक बैठक दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह के साथ हो चुकी है।

इस बैठक के बाद मंगलवार को कोर ग्रुप के सभी आठ सदस्यों की फिर बैठक हुई, इसमें सभी लोकसभा सीटों पर पैनल बनाए गए। यह पैनल लेकर बुधवार को सभी आठो नेता फिर दिल्ली पहुंचे, यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ लम्बी मंत्रणा हुई।

आज होगी भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक

अब गुरुवार को भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है। इस बैठक में राजस्थान की कुछ सीटों पर चर्चा संभव है। इसके बाद भाजपा जो पहली सूची जारी करेगी, संभवत: उस सूची में राजस्थान की 7 से 10 सीटों के प्रत्याशियों के नाम घोषित हो सकते हैं। पहली सूची में वह नाम होंगे, जहां अभी सांसद नहीं है। ऐसी चर्चा भी है कि कुछ सांसदों के टिकट भी काटे जाएंगे।

यह भी पढ़ें

राजस्थान में एक बार फिर होगा सरकारी स्कूलों का एकीकरण, जानें क्या होगा आधार

टिकट के लिए बड़े नेताओं की दिख रही सक्रियता

भाजपा में सभी बड़े नेता जो अभी विधायक नहीं हैं, वे चुनाव लड़ने को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। इनमें कुछ नेता हाल ही विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। वे भी टिकट की दौड़ में नजर आ रहे हैं।

दिल्ली में हुआ 25 सीटों पर मंथन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, बी एल संतोष की मौजूदगी में प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ दिल्ली में प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर मंथन हुआ इस बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, वसुंधरा राजे, दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया सहित अन्य नेता शामिल हुए। पहले चरण में राजस्थान की कुर्सी पर भी प्रत्याशित घोषित होंगे।

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर नया अपडेट, आज राजस्थान में करेगी प्रवेश

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News