भाजपा का किसानों को राहत, युवाओं के रोजगार पर | BJP’s relief to farmers, employment of youth | News 4 Social h3>
जयपुरPublished: Nov 16, 2023 06:11:57 pm
- भाजपा ने जारी किया अपना संकल्प पत्र
- भाजपा के लिए मैनिफेस्टो विकास का रोडमैप: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
भाजपा का किसानों को राहत, युवाओं के रोजगार पर
राजस्थान में किसानों को भाजपा की सरकार बनने के बाद किसान सम्मान निधि के रूप में 12 हजार रूपए प्रतिवर्ष व किसानों और खेतिहर श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी। इसके साथ ही गरीब परिवार को 450 रूपए में गैस सिलेण्डर भी दिया जाएगा। इसकी घोषणा भाजपा मीडिया सेंटर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र 2023 का विमोचन करते हुए की। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, सांसद घनश्याम तिवाडी, सांसद रामचरण बोहरा, विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया व राष्ट्र्रीय सचिव अलका गुर्जर ने आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र 2023 का विमोचन किया।
संकल्प पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गेहूं की फसल को एमएसपी के ऊपर बोनस प्रदान करके 2700 रूपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदने की घोषणा की है। इसके साथ ही भाजपा ने राजस्थान में कोई परिवार बेघर ना रहे इसका संकल्प लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू करने की घोषणा की है। महिला सशक्तिकण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत बालिका के जन्म पर 2 लाख रूपये की वित्तिय सहायता प्रदान की जाएगी।
इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि अन्य राजनैतिक दलों के मैनिफेस्टो केवल औपचारिक होते हैं, जबकि भाजपा के लिए मैनिफेस्टो विकास का रोडमैप होता है। संकल्प पत्र केवल पन्नों पर लिखे शब्द नहीं हैं, हम संकल्प पत्र को पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं। जो हमने कहा वो करके दिखाया और जो नहीं कहा वो भी करके दिखाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने पांच सालों में पांच काम करते हुए भ्रष्टाचार, महिला अपराध, किसानों के तिरस्कार, बिजली दरें महंगी करने और पेट्रोल डीजल पर सबसे ज्यादा वैट की वसूली, पेपर लीक व गरीब अत्याचार में नंबर वन राज्य बना दिया।
राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News