भाजपा कार्यकर्त्ता ही पार्टी की आत्मा-गिरिराज सिंह: केंद्रीय मंत्री बोले- मोदी के नेतृत्व देश विकसित, बहुमत से बनेगी सरकार – Begusarai News

3
भाजपा कार्यकर्त्ता ही पार्टी की आत्मा-गिरिराज सिंह:  केंद्रीय मंत्री बोले- मोदी के नेतृत्व देश विकसित, बहुमत से बनेगी सरकार – Begusarai News

भाजपा कार्यकर्त्ता ही पार्टी की आत्मा-गिरिराज सिंह: केंद्रीय मंत्री बोले- मोदी के नेतृत्व देश विकसित, बहुमत से बनेगी सरकार – Begusarai News

भारतीय जनता पार्टी ने आज मंसूरचक के नर नारायण सिन्हा उच्चतर माध्यमिक स्कूल के सभागार में प्रखंड स्तरीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया।

.

कार्यक्रम का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की आत्मा हैं, भाजपा की ताकत कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ता पार्टी की मुख्य रीढ़ हैं, जिनके बगैर हम आगे नहीं बढ़ सकते हैं। कोई एक व्यक्ति महान नहीं हो सकता, बल्कि जनसमूह की एकता ही लोगों की ताकत होती है। हम सभी लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व में पूरे देश के अंदर भाजपा एक बहुत बड़ी पार्टी के रूप विकसित हुई है।

विरोधी दल के शीर्ष नेताओं के बीच बेचैनी

अन्य विरोधी दल के शीर्ष नेताओं के बीच बेचैनी छायी हुई हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी भारी बहुमत से सरकार बनने जा रही हैं। बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान ही पार्टी का सम्मान है। एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए सम्मानित हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जो चौमुखी विकास की गंगोत्री बही है, वह शीशे की आइने की तरह पूरा देश देख रहा है।

भाजपा पार्टी पूरे देश में परचम लहरा रही है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और मैं दोनों इस क्षेत्र का बेटा, भाई बन कर हर सुख-दुख में कदम से कदम मिलाकर चलते रहे और चलते रहने को दृढ़ संकल्पित हैं।

उपस्थित कार्यकर्ता

पूर्व जिलाध्यक्ष ने भिड़ को ऑटो में भड़कर लाने का लगाया आरोप

सभी कार्यकर्ता रात-दिन एक कर सभी पंचायत के हर वार्ड में घर-घर जाकर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अब तक किए गए विकास काम को पहुंचाने का काम करेंगे। जनता से मिले आपार स्नेह को भुलाया नहीं जा सकता है।

समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष राममूर्ति चौधरी ने बताया कि मंसूरचक मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिकतर पुराने कार्यकर्ता नदारद रहे। कार्यकर्ताओं के बदले भीड़ को टेम्पू और ई-रिक्शा से लाकर इकठ्ठा किया गया। नेतृत्व की कार्यशैली से नाराजगी के कारण पुराने कार्यकर्ता शामिल नहीं हुए।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News