Advertising
<

भागलपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला: ग्रामीणों ने मजिस्ट्रेट की गाड़ी तोड़ी, सरकारी जमीन पर तालाब निर्माण से लोग नाराज – Bhagalpur News

0
भागलपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला:  ग्रामीणों ने मजिस्ट्रेट की गाड़ी तोड़ी, सरकारी जमीन पर तालाब निर्माण से लोग नाराज – Bhagalpur News

भागलपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला: ग्रामीणों ने मजिस्ट्रेट की गाड़ी तोड़ी, सरकारी जमीन पर तालाब निर्माण से लोग नाराज – Bhagalpur News


भागलपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची जिला प्रशासन की टीम पर हमला हुआ है। ग्रामीणों ने मजिस्ट्रेट की गाड़ी तोड़ दी है। लोग सरकारी जमीन पर तालाब निर्माण से नाराज थे। इनका कहना है कि यहां बच्चे खेलते है, इसलिए तालाब का निर्माण नहीं होने देंगे। घटना कहलगांव थाना क्षेत्र के बरैनी स्कूल के पीछे की है। यहां एक पुराने तालाब की खुदाई को लेकर विवाद हो गया। मुखिया पति के साथ मारपीट तालाब की खुदाई के दौरान कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और मौके पर पहुंची जेसीबी मशीन को वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया। इसी दौरान विरोध कर रहे ग्रामीणों और मुखिया पति के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मुखिया पति के साथ मारपीट का आरोप है। जानिए क्या है पूरा मामला… दरअसल, एक सरकारी पोखर को भरकर ग्रामीणों ने बच्चों के खेलने के लिए मैदान बनाया था। मत्स्य विभाग की तरफ से पोखर निर्माण कर उसमें मछली पालन करने का निर्णय लिया गया था। जिनके खनन के लिए आज टीम पहुंची थी। लेकिन, ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। सूचना के बाद पुलिस टीम पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ-1, एसडीपीओ-2 समेत अनुमंडल के विभिन्न थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंची। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप किया। पुलिस पर लाठी चलाने का आरोप प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विरोध कर रहे ग्रामीणों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठी भी चलाई। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। हालांकि प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के दौरान पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना ले गई। विवाद के बाद पूरे गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने गांव में फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। मजिस्ट्रेट की गाड़ी क्षतिग्रस्त पुलिसकर्मी जब ग्रामीणों को हटाने की कोशिश करने लगे, तो लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने प्रशासन की गाड़ियों पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस घटना में मजिस्ट्रेट की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची है और फिलहाल मामले को शांत करने की कोशिश में जुटी हुई है इस पूरे मामले में एसडीएम कृष्ण चंद्र गुप्ता ने बताया कि लोग आक्रोशित है। उन्हें अभी समझाने बुझाने की काम कर रहे हैं। शाम तक सारी जानकारी दी जाएगी।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News