Advertising
<

ब्राह्मण समाज की चिंतन बैठक में राजनीतिक हिस्सेदारी पर चर्चा: मऊगंज में संगठन सशक्तिकरण पर बनी रणनीति; हजारों विप्र बंधु हुए शामिल – Mauganj News

0
ब्राह्मण समाज की चिंतन बैठक में राजनीतिक हिस्सेदारी पर चर्चा:  मऊगंज में संगठन सशक्तिकरण पर बनी रणनीति; हजारों विप्र बंधु हुए शामिल – Mauganj News

ब्राह्मण समाज की चिंतन बैठक में राजनीतिक हिस्सेदारी पर चर्चा: मऊगंज में संगठन सशक्तिकरण पर बनी रणनीति; हजारों विप्र बंधु हुए शामिल – Mauganj News

मऊगंज में शनिवार को ब्राह्मण समाज की एक चिंतन बैठक आयोजित की गई, जिसमें हजारों विप्र बंधु शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य राजनीतिक दलों में समाज की उचित भागीदारी सुनिश्चित करने पर रणनीति बनाना था। मुख्य अतिथि राम बहादुर शर्मा, सहयोगी लक्ष्मण तिवारी

.

इस बैठक में मऊगंज, नईगढ़ी, देवतालाब सहित रीवा और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन से हुई, जिसके बाद समाज की राजनीतिक भागीदारी और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने निर्धारित प्रपत्र भरकर अपने सुझाव दिए।

इस बैठक में 250 से अधिक जनप्रतिनिधि शामिल हुए

इसी दौरान, मऊगंज में प्रबुद्ध समाज की एक अन्य चिंतन बैठक भी आयोजित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य रीवा संभाग में कांग्रेस संगठन को मजबूत करना और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना था। इस बैठक में संभाग के विभिन्न जिलों से आए 250 से अधिक जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

वक्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से मांग की कि वर्ष 2026 में राज्यसभा में रीवा संभाग के मूल कांग्रेसी ब्राह्मण नेता को प्रतिनिधित्व दिया जाए। साथ ही, राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए रीवा संभाग को संगठनात्मक रूप से और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

Advertising

अपने संबोधन में राम बहादुर शर्मा ने कहा कि मऊगंज विधानसभा में ब्राह्मणों की पर्याप्त संख्या होने के बावजूद राजनीतिक दलों में उन्हें उपेक्षित रखा गया है। उन्होंने समाज से अपने हक और अधिकार के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

शर्मा ने घोषणा की कि जल्द ही एक विशाल ब्राह्मण महासभा का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य समाज के प्रबुद्ध वर्ग को एकजुट कर राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की मुहिम शुरू करना है।

संगठन और समरसता का संदेश

वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज किसी विशेष दल का विरोधी नहीं है, लेकिन जब तक भागीदारी में हिस्सेदारी नहीं मिलेगी, तब तक जनता का विश्वास जीतना मुश्किल होगा। बैठक में सामाजिक समरसता, एकजुटता और राजनीतिक सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। उपस्थित विप्र बंधुओं ने समाज की एकता और सम्मान की दिशा में निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

समापन सत्र में संगठन की मजबूती पर जोर

समापन सत्र को गिरजेश पाण्डेय ने संबोधित किया। विषय प्रस्तुति विनोद शर्मा द्वारा की गई, जबकि संचालन निर्णय शर्मा ने किया। आयोजन की जिम्मेदारी आर.बी. शर्मा के पास रही। पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी और डॉ. विनोद शुक्ला ने विशेष सहयोग दिया।

बैठक में प्रवीण पाण्डेय, हरिगोविंद तिवारी, नीलेश द्विवेदी, कुलदीप द्विवेदी, श्याम बिहारी मिश्रा, ऋषिराज पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद रहे। देवतालाब और मऊगंज विधानसभा क्षेत्रों से भारी उपस्थिति ने कांग्रेस संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News