ब्रजेश हत्याकांड::निलंबित सिपाही की हत्या में छह नामजद
h3>
जैतपुर ओपी क्षेत्र के नवादा निवासी बिहार पुलिस के निलंबित सिपाही व लाइन होटल संचालक ब्रजेश सिंह हत्याकांड में छह लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज करायी गई है। मिथिलेश सिंह के जेल से पेरोल पर आने के बाद ब्रजेश सिंह का दाह संस्कार हुआ।
इधर, मृतक ब्रजेश सिंह की पत्नी नुपुल कुमारी ने अपने ग्रामीण नवादा निवासी डॉ. सुरेश सिंह के पुत्र रजनीश कुमार सिंह, अखिलेश सिंह के पुत्र अनुनय उर्फ अन्नू सिंह, सिरकोहियां निवासी मौजेलाल ठाकुर के पुत्र सुमंत ठाकुर, ब्रजकिशोर ठाकुर के पुत्र सुरज ठाकुर उर्फ टूटू, टूटू के पिता ब्रजकिशोर ठाकुर व दामोदरपुर हाउसिंग बोर्ड निवासी गणेश सिंह के पुत्र बिपिन सिंह को नामजद करते हुए आवेदन दिया। आवेदन में नुपुल कुमारी ने बताया है कि बुधवार को उपरोक्त नामजदों ने मिलकर साजिश के तहत उसके पति ब्रजेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सूचना के बाद जैतपुर पुलिस वहां पहुंची, छापेमारी के दौरान टूटू के घर से उसके पिता ब्रजकिशोर ठाकुर को गिरफ्तार किया और सुमंत ठाकुर के घर से बुलेट बाइक बरामद की। ब्रजकिशोर ठाकुर से कड़ाई से पूछताछ के बाद सिरकोहियां स्कूल के पीछे स्थित सरसों की खेत से ब्रजेश की लाश मिली। आवेदन में ब्रजेश की पत्नी ने आरोप लगाया है कि गांव के ही रजनीश कुमार सिंह से पूर्व से दुश्मनी थी। उसे गांजा के साथ पकड़े जाने पर जेल भेजा गया था। उसे शक था कि ब्रजेश ने ही पकड़वा दिया है। वह धमकी देता था कि जेल से आने के बाद ब्रजेश सिंह व मिथिलेश सिंह को जान से मार देगा। रजनीश एक माह पूर्व जेल से निकला था।
मिथिलेश के जेल से आने के बाद हुआ दाह संस्कार
शुक्रवार की दोपहर मृतक ब्रजेश सिंह के भाई मिथिलेश सिंह को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भागलपुर जेल से पेरोल पर बाहर लाया गया। मिथलेश सिंह के घर आते ही शव को दाह संस्कार के लिए जैतपुर बाया नदी के किनारे स्थित श्मशान घाट ले जाया गया, जहां शव का दाह संस्कार किया गया। दाह संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। उधर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नवादा से लेकर श्मशान घाट तक जैतपुर पुलिस, सरैया पुलिस, एसआईटी व जिला पुलिस बल के जवान व अधिकारी चौक चौराहों पर बड़ी संख्या में तैनात रहे।
जानकारी हो कि बुधवार की शाम जैतपुर ओपी के सिरकोहियां गांव में ब्रजेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गुरुवार की दोपहर पोस्टमार्टम से शव के आने के बाद बड़े भाई मिथलेश सिंह के भागलपुर जेल से पेरोल पर घर आने के इंतजार में शव का दाह संस्कार नहीं हो रहा था।
जनप्रतिनिधियों ने जाना पीड़ित परिवार का हाल
शुक्रवार शाम परिजनों के दाह संस्कार से लौटने के बाद विधायक अशोक कुमार सिंह नवादा स्थित ब्रजेश सिंह के घर पर पहुंचे और घटना की जानकारी लिया। इस दौरान विधायक ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मामले में जो भी दोषी होंगे उन पर कड़ी कार्रवाई के लिए अधिकारियों से बात करेंगे। उधर गुरुवार की देर शाम राजद नेता शंकर प्रसाद यादव भी ब्रजेश के घर पर पहुंचे थे और घटना के बावत जानकारी प्राप्त किया था।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News