बॉलीवुड की सुपरस्टार निम्मी, क्यों कहलाईं ‘द अनकिस्ड गर्ल ऑफ इंडिया’, हॉलीवुड से भी मिले थे ऑफर

26
बॉलीवुड की सुपरस्टार निम्मी, क्यों कहलाईं ‘द अनकिस्ड गर्ल ऑफ इंडिया’, हॉलीवुड से भी मिले थे ऑफर

बॉलीवुड की सुपरस्टार निम्मी, क्यों कहलाईं ‘द अनकिस्ड गर्ल ऑफ इंडिया’, हॉलीवुड से भी मिले थे ऑफर

1950 और 60 का दशक था। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की ‘गोल्डन एरा’ की लीडिंग एक्ट्रेस निम्मी। नवाब बानो। जिन्होंने देव आनंद से लेकर दिलीप कुमार तक के साथ काम किया। जिनको साइन करने के लिए मेकर्स की लाइन लगती थी। जिन्होंने लंदन में एक विदेशी को हाथ चूमने से मना कर दिया था और अगले दिन वो ‘द अनकिस्ड गर्ल ऑफ इंडिया’ के नाम से अखबार के पन्नों पर छपी थीं। उनकी एक्टिंग के लोग इतने कायल थे कि उन्हें हॉलीवुड से भी चार ऑफर मिले थे, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था। आइये उनकी बर्थ एनिवर्सिरी पर हम ‘सेटरडे सुपरस्टार’ के कॉलम में जानते हैं, उनके बारे में सबकुछ।

महबूब खान से मां का था अच्छा रिश्ता

निम्मी को राज कपूर ने ब्रेक दिया था

नवाब बानो का जन्म आगरा में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनकी मां एक सिंगर और अभिनेत्री थीं, जिन्हें वाहिदन के नाम से जाना जाता था। वो फिल्म इंडस्ट्री के अंदर अच्छी तरह से जुड़ी हुई थीं। निम्मी के पिता अब्दुल हकीम मिलिट्री कांट्रेक्टर के तौर पर काम करते थे। निम्मी के जन्म का नाम ‘नवाब’ उनके दादा ने दिया था, जबकि उनकी दादी ने ‘बानो’ जोड़ा था। निम्मी जब छोटी थीं, तब बॉम्बे (अब मुंबई) जाती थीं। उनके पास उस वक्त की ढेर सारी यादें हैं। उनकी मां के महबूब खान और उनकी फैमिली से अच्छे संबंध थे, जो फिल्म बनाने के बिजनेस में बहुत प्रभावशाली थे।

11 साल की उम्र में बदल गई दुनिया

जब निम्मी सिर्फ 11 साल की थीं, तब अचानक उनकी मां का निधन हो गया था। उनके पिता मेरठ में रहते थे, जहां वो काम करते थे और उनका एक परिवार भी था। उस समय निम्मी की मां संग उनका संपर्क काफी कम था। इसलिए निम्मी को उनकी नानी के साथ रावलपिंडी के पास एबटाबाद में रहने के लिए भेज दिया गया। 1947 में भारत का विभाजन हुआ और एबटाबाद पाकिस्तान में चला गया। निम्मी की नानी मुंबई चली गईं और अपनी दूसरी बेटी ज्योति के घर रहने लगीं। ज्योति खुद एक एक्ट्रेस थीं। उन्होंने पॉप्युलर प्लेबैक सिंगर, एक्टर और म्यूजिक डायरेक्टर जीएम दुर्रानी से शादी की थी।

Saturday Superstar: फिल्मों में आने के लिए अभय देओल ने किया 10 साल इंतजार? एक जिद ने बना दिया स्टार!

राज कपूर से हुई मुलाकात

Nawab Bano biography

राज कपूर ने ही नवाब बानो को निम्मी नाम दिया था

1948 में महबूब खान ने यंग निम्मी को ‘अंदाज’ के प्रोडक्शन का काम दिखाने के लिए सेंट्रल स्टूडियो में इनवाइट किया था, क्योंकि महबूब और निम्मी की मां के अच्छे रिलेशन थे। दोनों ने 1930 के दशक में साथ में काम भी किया था। निम्मी जब वहां गईं तो उन्होंने फिल्मों में दिलचस्पी दिखाई और ये उनके लिए फिल्म मेकिंग के प्रोसेस को समझने का एक मौका था। ‘अंदाज’ के सेट पर निम्मी की मुलाकात राज कपूर से हुई, जो उस मूवी में एक्टिंग कर रहे थे।

निम्मी की पहली फिल्म

उस समय राज कपूर अपने प्रोडक्शन की फिल्म बरसात (1949) की शूटिंग भी कर रहे थे। फेमस एक्ट्रेस नरगिस को लीड एक्ट्रेस कास्ट करने के बाद वो सेकेंड लीड एक्ट्रेस के लिए दूसरी यंग लड़की की तलाश में थे। ‘अंदाज’ के सेट पर गेस्ट के रूप में निम्मी की मासूमियत देखने के बाद उन्होंने ‘बरसात’ में उन्हें प्रेम नाथ के अपोजिट कास्ट किया। ये मूवी जब रिलीज हुई तो इतिहास रच दिया। इसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। फिल्म में राज कपूर, नरगिस और प्रेम नाथ जैसे सितारों के होने के बावजूद निम्मी ने अपना प्रभाव छोड़ा।

फिल्मों के ऑफर्स की आ गई थी बाढ़

‘बरसात’ के बाद निम्मी के पास फिल्मों के ऑफर्स की बाढ़ सी आ गई। उन्होंने चुपचाप अपनी एक्टिंग स्किल को निखारा और सभी के दिलों में उतर गईं। उनकी इंटेंस और एक्स्प्रेसिव परफॉर्मेंस लोगों को पसंद आने लगी थी। उन्होंने राज कपूर, देव आनंद, दिलीप कुमार जैसे स्टार्स के साथ काम किया। मेकर्स उन्हें अपनी फिल्मों में कास्ट करने के लिए बेताब हो गए। वो मधुबाला, सुरैया, गीता बाली और मीना कुमारी के साथ भी दिखीं। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ निम्मी सिंगर भी थीं। उन्होंने 1951 में रिलीज हुई ‘बेदर्दी’ फिल्म में गाने भी गाए थे। हालांकि, इसके बाद उन्होंने कभी गाना नहीं गाया।

क्यों कहलाईं ‘द अनकिस्ड गर्ल ऑफ इंडिया’?

Nimmi movies

निम्मी ने बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम किया था


निम्मी को महबूब खान ‘आन’ (1952) में कास्ट करने वाले थे। फिल्म को बेहद बड़े बजट में बनाया गया था। निम्मी ने लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया। उस समय भी निम्मी की पॉप्युलैरिटी इस कदर थी कि जब पहले एडिट के बाद फाइनेंसरों और वितरकों को फिल्म दिखाई गई तो उन्होंने निम्मी के कैरेक्टर के जल्दी मर जाने पर आपत्ति जताई। इसके बाद निम्मी को और स्क्रीन टाइम देने के लिए ड्रीम सीक्वेंस जोड़ा गया था। ‘आन’ दुनिया भर में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्मों में से एक थी। फिल्म का लंदन में बेहद भव्य प्रीमियर हुआ था, जिसमें निम्मी ने शिरकत की थी। लंदन ट्रिप के दौरान में निम्मी की मुलाकात वेस्टर्न फिल्म पर्सनैलिटी Errol Flynn से हुई। उन्होंने निम्मी का हाथ चूमने की कोशिश की, लेकिन निम्मी ने कहा, ‘मैं इंडियन गर्ल हूं और आप ऐसा नहीं कर सकते!’ इसके अगले दिन ये सब अखबार में छप गया और निम्मी ‘द अनकिस्ड गर्ल ऑफ इंडिया’ कहलाईं।

हॉलीवुड से मिले थे चार फिल्मों के ऑफर

निम्मी ने 2013 में एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि ‘आन’ के लंदन प्रीमियर में उन्हें हॉलीवुड से चार ऑफर मिले थे। इनमें Cecil B भी थे, जिन्होंने उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की थी। हालांकि, निम्मी ने इन ऑफर्स को ठुकरा दिया था, क्योंकि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनका करियर पीक पर था।